Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

PBKS vs DC Highlights: पंजाब किंग्स ने जीत के साथ किया आगाज, दिल्ली को दी चार विकेट से मात

दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 3चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। हर्षल के ओवर में अभिषेक ने 25 रन कूटे।

By Priyanka Joshi Sat, 23 Mar 2024 07:35 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Punjab Kings vs Delhi Capitals Updates: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। पंजाब ने ऋषभ पंत की वापसी को फीका कर दिया। पंजाब ने दिल्ली को चार विकेट हराकर जीत से आगाज किया है। 

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने नए होम ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 3चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। हर्षल के ओवर में अभिषेक ने 25 रन कूटे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने की तेज शुरुआत की। पहले ओवर में शिखर और बेयरस्टो ने 17 रन बनाए। शिखर धवन 22 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो 9 रन बनाकर रन आउट हुए। प्रभसिमरन ने 26 रन का योगदान दिया। एक छोर पर खड़े सैम करन ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लिविंगस्टन ने नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। कुलदीप को दो विकेट मिले।

PBKS vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा

PBKS vs DC Live score : पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स- (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह

23 Mar 20247:21:45 PM
PBKS vs DC Live Score: फीका रहा ऋषभ पंत का कमबैक

 पंजाब किंग्स ने दिल्ली को 4 विकेट मात देकर जीत के साथ आगाज किया। लिविंगस्टन और सैम करन के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। सैम करन ने अर्धशतक जड़ा। दिल्ली की इस हार से ऋषभ पंत का कमबैक फीका रह गया। 

23 Mar 20247:14:55 PM
PBKS vs DC Live Score: खलील ने ली दो गेंद पर दो विकेट

 पंजाब किंग्स को पांचवां झटका लगा है। खलील ने 63 के स्कोर पर सैम करन को क्लीन बोल्ड कर दिया। चौथी गेंद पर शशांक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पंजाब को 8 रन चाहिए।

23 Mar 20246:58:34 PM
PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स का स्कोर 136/4

 पंजाब किंग्स की पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं। एक छोर पर खड़े सैम करन ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 50 रन बनाकर क्रीज पर खेल हैं। लिविंगस्टन 14 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 39 रन चाहिए।

23 Mar 20246:40:27 PM
PBKS vs DC Live Score: कुलदीप को मिली दूसरी सफलता

 कुलदीप ने दिल्ली को चौथी सफलता दिलाई। पंत ने विकेट के पीछे शानदार स्टम्पिंग की। लियम लिविंगस्टन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 103/4 

23 Mar 20246:35:46 PM
PBKS vs DC Live Score: सुमित कुमार के ओवर में लगे दो चौके

 पार्टटाइमर गेंदबाद सुमित कुमार के ओवर में दो चौके लगे। 11वें ओवर में 11 रन बने। सैम करन 28 और जितेश 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 98/3

23 Mar 20246:29:34 PM
PBKS vs DC Live Score: 10 ओवर हुए समाप्त

 पंजाब किंग्स की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। सैम करन और जीतेश शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। जीत के लिए 88 रन चाहिए। 

10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 87/3

23 Mar 20246:26:30 PM
PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स को लगा तीसरा झटका

कुलदीप यादव ने दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई। प्रभसिमरन 27 रन बनाकर आउट हुए। बाउंड्री पर डेविड वॉर्नर शानदार कैच पकड़ा।

23 Mar 20246:19:16 PM
PBKS vs DC Live Score: कुलदीप के ओवर में बने 8 रन

 8वें ओवर में पंजाब ने 8 रन बनाए। कुलदीप के ओवर में सैम करन ने एक चौका लगाया। पंजाब को 72 गेंद पर 100 रन चाहिए। प्रभसिमरन 20 और सैम करन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 75/2

23 Mar 20246:15:24 PM
PBKS vs DC Live Score: ईशांत शर्मा हुए चोटिल

 फील्डिंग के दौरान ईशांत शर्मा चोटिल हो गए। ऋषभ पंत ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए स्पिन अटैक लगा दिया है। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिया।

7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 67/2

23 Mar 20246:10:20 PM
PBKS vs DC Live Score: पहला पावरप्ले हुआ समाप्त

 पंजाब की पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। प्रभसिमरन 17 रन और सैम करन 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर- 61/2

23 Mar 20246:00:44 PM
PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स को लगे दो झटके

 पंजाब किंग्स ने दो विकेट खो दिए हैं। ईशांत शर्मा ने पहले शिखर धवन को क्लीन बोल्ड किया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशांत ने जॉनी बेयरस्टो को रन आउट कर टीम को दूसरा झटका दिया। हालांकि, प्रभशिमरन का बल्ला रन उगल रहा है। सैम करन उनका साथ दे रहे हैं। 

5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 50/2

23 Mar 20245:43:15 PM
PBKS vs DC Live Score: पंजाब की ताबड़तोड़ शुरुआत

 पंजाब की तरफ से शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। खलील अहमद के पहले ओवर में 2-2 चौके लगाए। पहले ओवर में 17 रन बने। दूसरे ओवर में एक चौका लगा।

2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 25/0

23 Mar 20245:17:31 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को दिया 175 रन का टारगेट

 PBKS vs DC Live Score: आखिरी ओवर में अभिषेक पोरेल ने लगाई चौके-छक्कों की बरसात

पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में अभिषेक पोरेल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने हर गेंद पर बड़े-बड़े शॉट्स लगाए। पहली गेंद पर अभिषेक ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर सिक्स। तीसरी और चौथी गेंद पर चौका और फिर पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाया। छठी गेंद पर वह रन आउट हो गए।

अभिषेक ने हर्षल की जमकर धुनाई की और इस ओवर में कुल 25 रन कूटे। दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया।

23 Mar 20245:02:28 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 150 रन के करीब

18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन रहा। अभिषेक पोरेल (6) और सुमित (2) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

23 Mar 20244:58:14 PM
PBKS vs DC Live Score: अक्षर पटेल हुए रन आउट

 पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स को इस तरह 7वां झटका लगा। अक्षर इस दौरान 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

23 Mar 20244:55:49 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली ने 17 ओवर में बनाए 137 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल और सुमित कुमार क्रीज पर मौजूद हैं।

23 Mar 20244:47:29 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की लड़खड़ाई पारी

राहुल चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका दिया। राहुल ने शशांक सिंह के हाथों स्टब्स को कैच आउट कराया। इस दौरान ट्रिस्टन 8 गेंदों पर महज 5 रन ही बना सके।

23 Mar 20244:43:06 PM
PBKS vs DC Live Score: 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 124/5

पंजाब किंग्स का स्कोर 15 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन हो चुका है। अक्षर पटेल (11) और ट्रिस्टन (2) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

23 Mar 20244:35:17 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने गंवाए पांच विकेट

11 ओवर तक दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। कागिसो कबाडा ने शाई होप को पवेलियन भेजा। इसके बाद ऋषभ पंत 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर हरप्रीत ने जितेश शर्मा के हाथों रिकी बुई को आउट कराया। रिकी इस दौरान 3 रन ही बना सके। 

14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 117/5 रहा।

23 Mar 20244:15:37 PM
PBKS vd DC Live Score: 454 दिन बाद मैदान पर उतरे ऋषभ पंत

आईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत ने 454 दिन बाद मैदान पर वापसी करी। साल 2022 दिसंबर में पंत कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। उसके बाद से वह क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे थे।

23 Mar 20244:12:10 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका

74 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा। डेविड वॉर्नर 29 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए। जितेश शर्मा ने उनका कैच लपका। 8 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकट के नुकसान पर 74 रन रहा।

23 Mar 20244:03:10 PM
PBKS vs DC Live Score: 7 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 68/1

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 7 ओवर में एक विकेट नुकसान 68 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर 16 गेंद में 24 बनाकर खेल रहे हैं। शाई होप ने 14 गेंद में 16 रन बनाए हैं।

23 Mar 20243:54:35 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 50 रन के पार

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर पांच ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार पहुंच गया है। डेविड वॉर्नर (21) और शाई होप (2) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

23 Mar 20243:48:54 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा पहला विकेट

पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने मिचेल मार्श को अपने जाल में फंसाया। गेंद मिचेल के बल्ले का किनारा लेकर हवा में गई और राहुल चाहर ने शानदार तरीके से उनका कैच लपक लिया। 39 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा।

23 Mar 20243:45:39 PM
PBKS vs DC Live Score: रबाडा का सिक्स के साथ मिचेल ने किया स्वागत

तीसरे ओवर की पहली गेंद वाइड रही। कगिसो रबाडा का मिचेल मार्श ने सिक्स के साथ स्वागत किया। इस ओवर में कुल 12 रन बने।

तीसरे ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 33/0 रहा।

23 Mar 20243:42:00 PM
PBKS vs DC Live Score: डेविड के बल्ले से निकला पारी का पहला सिक्स

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेविड वॉर्नर ने दूसरे ओवर में शानदार चौका और एक सिक्स लगाया। इस ओवर में कुल 11 रन बने।

दूसरे ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 21/0 रहा।

23 Mar 20243:36:10 PM
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत

 दिल्ली कैपिटल्स की पहले बैटिंग करते हुए शुरुआत अच्छी रही। पहले ओवर में दिल्ली की टीम की तरफ से डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की जोड़ी ने पारी का आगाज किया। सैम करन पहला ओवर डालने आए। पहले ओवर में मिचेल ने दो चौके लगाए। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10/0 रहा।

23 Mar 20243:12:51 PM
PBKS vs DC Live score : पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 (Punjab Kings Playing 11)

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह

23 Mar 20243:12:22 PM
PBKS vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 (Delhi Capitals Playing 11)

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा

23 Mar 20243:05:22 PM
PBKS vs DC Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

नए मैदान पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरेगी।

23 Mar 20242:53:57 PM
PBKS vs DC Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 3 बजे मल्लांपुर के इस मैदान पर टॉस प्रक्रिया के लिए उतरेंगे।

23 Mar 20242:53:02 PM
PBKS vs DC Live Score: पंजाब और दिल्ली की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कर्रन, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहार, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग11 :डेविड वॉर्नन, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश यादव, आंद्रे नॉर्खिया।

23 Mar 20242:37:34 PM
PBKS vs DC Live: दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए हैं। 3 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।

23 Mar 20242:28:09 PM
PBKS vs DC Live Updates: पंजाब किंग्स अपने नए होम ग्राउंड में खेलेगी मैच

 आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स अपने नए होम ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी। पंजाब का महाराजा यदविंदर इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार कोई आईपीएल का मैच खेला जाएगा।

23 Mar 20242:26:00 PM
PBKS vs DC Live Score IPL 2024: पंजाब से होगी दिल्ली की भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मैच में आज पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 32 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 16-16 मैच जीते हैं। पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स ने दोनों मैच जीते थे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us