PAK vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी मात, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी
Pakistan vs England Highlights: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने 100 रनों की पारी खेली।

PAK vs ENG Highlights
Pakistan vs England T20 World Cup 2026 Super 8 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला पल्लेकल में खेला गया। मैच में इंग्लिश टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान हैरी ब्रूक ने 100 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड की जीत
इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया है। मैच में जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने 100 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
PAK vs ENG LIVE: हैरी ब्रूक का शतक
पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए हैरी ब्रूक ने शतक लगाया है। उन्होंने 50 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। ब्रूक ने शतक लगाने के साथ ही अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है।
PAK vs ENG LIVE: सैम करन आउट
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। उस्मान तारिक ने सैम करन को 16 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक 73 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि विल जैक्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
PAK vs ENG LIVE: हैरी ब्रूक का अर्धशतक
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक टीम के लिए संकटमोचक बने हैं। उन्होंने 4 विकेट गिरने के बाद 28 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।
PAK vs ENG LIVE: जैकब बेथल आउट
पल्लेकल में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा विकेट गंवा दिया है। शाहीन अफरीदी ने जैकब बेथल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। बेथल 8 रन बनाकर आउट हुए हैं।
PAK vs ENG LIVE: जोस बटलर आउट
पाकिस्तान के खिलाफ पल्लेकल में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है। शाहीन अफरीदी ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया है। बटलर 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक 11 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जैकब बेथल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
PAK vs ENG LIVE: फिल सॉल्ट आउट
पाकिस्तान के खिलाफ 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहली गेंद पर झटका लगा है। फिल सॉल्ट अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं। शाहीन अफरीदी ने उन्हें पहली ही गेंद पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
PAK vs ENG LIVE: पाकिस्तान की पारी समाप्त
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की पारी समाप्त हो गई है। पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक 63 रनों की पारी खेली। तो वहीं इंग्लैंड के लिए लियान डॉसन ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए।
PAK vs ENG LIVE: पाकिस्तान ने 7 विकेट गंवाए
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने 7वां विकेट गंवा दिया है। इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉसन ने पाकिस्तान को एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। डॉसन ने मोहम्मद नवाज और उस्मान खान को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
PAK vs ENG LIVE: साहिबजादा फरहान आउट
इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने चौथा विकेट गंवा दिया है। साहिबजादा फरहान 45 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फरहान को जेमी ओवरटन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान के लिए फखर जमान 19 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शादाब खान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
PAK vs ENG LIVE: साहिबजादा फरहान की फिफ्टी
इंग्लैंड के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की है और अर्धशतक लगाया है। फरहान ने 39 गेंदों पर फिफ्टी लगाई है।
PAK vs ENG LIVE: बाबर आजम आउट
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है। बाबर आमज 24 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जेमी ओवरटन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान के लिए फरहान 35 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि फखर जमान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
PAK vs ENG LIVE: 10 ओवर समाप्त
इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। पाक टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान 32, जबकि बाबर आजम 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
PAK vs ENG LIVE: सलमान अली आगा आउट
इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 में पल्लेकल में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। पाक कप्तान सलमान अली आगा 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें लियाम डॉसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान के लिए इस समय साहिबजादा फरहान 17 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
PAK vs ENG LIVE: सैम अयूब आउट
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान को पहला झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर ने सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। अयूब 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए हैं। पाक के लिए साहिबजादा फरहान 6 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान सलमान अली आगा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।
PAK vs ENG LIVE: सलामी जोड़ी क्रीज पर
इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद अब टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है। पाक के लिए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
PAK vs ENG LIVE: पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।
PAK vs ENG LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस
इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। फहीम अशरफ की जगह शाहीन अफरीदी को टीम में शामिल किया गया है।
PAK vs ENG LIVE: कैसा रहेगा पल्लेकल का मौसम
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के दौरान आसमान साफ रहने वाला है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच देखने को मिल सकता है। पाकिस्तान के लिए ये मैच काफी अहम है क्योंकि उनका पहला मुकाबला बारिश में धुल चुका है।
PAK vs ENG LIVE: इंग्लैंड की टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।
PAK vs ENG LIVE: पाकिस्तान की टीम
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नाफे।
PAK vs ENG LIVE: लाइव ब्लॉग
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ये मैच श्रीलंका के पल्लेकल में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस 6:30 बजे होगा। पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था, जबकि इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 51 रनों से हराया था।
