Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

T20 WC PAK vs CAN Highlights: पाकिस्‍तान का खुला खाता, कनाडा को 7 विकेट से हराया; सुपर 8 की राह अभी भी कठिन

T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: टी20 विश्‍व कप 2024 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को पाकिस्‍तान टीम का सामना कनाडा से हुआ। इस मैच में पाकिस्‍तान ने कनाडा को 7 विकेट से हराया। टूर्नामेंट में पाकिस्‍तान टीम का प्रदर्शन इससे पहले तक निराशाजनक रहा था। टीम को अपने पहले दोनों मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। दूसरी ओर कनाडा ने इससे पहले तक 2 में से 1 मैच जीता है और 1 में उन्‍हें हार मिली।

By Ruhee Parvez Tue, 11 Jun 2024 11:16 PM (IST)
News Article Hero Image

T20 WC PAK vs CAN Highlights: टी20 विश्‍व कप 2024 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को पाकिस्‍तान टीम ने कनाडा को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही पाकिस्‍तान टीम का टूर्नामेंट में खाता खुल गया है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 106 रन बनाए थे। जवाब में बाबर आजम एंड कंपनी ने 17.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना दिए। मोहम्‍मद आमिर जीत के हीरो रहे।

एरोन जॉनसन ने ठोका अर्धशतक

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कनाडा ने 102 रन बनाए। सलामी बल्‍लेबाज एरोन जॉनसन ने सबसे ज्‍यादा 52 रन की पारी खेली। उनके अलावा कलीम सना ने नाबाद 13 और कप्‍तान साद बिन जफर ने 10 रन की पारी खेली। डिलन हेइलिगर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्‍तान की ओर से मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने 1-1 शिकार किया। आमिर को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रिजवान ने बनाए 53 रन 

107 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान टीम ने 15 गेंद शेष रहते मुकाबले को जीत लिया। सलामी बल्‍लेबाज मोहम्‍मद रिजवान ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 53 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए कप्‍तान बाबर आजम ने 33 रन बनाए। सईम अयूब ने 6 और फखर जमान ने 4 रन बनाए। उस्‍मान खान 2 रन बनाकर नाबाद रहे। कनाडा की ओर से डिलन हेइलिगर ने 3 शिकार किए। उनके अलावा जेरेमी गॉर्डन ने 1 विकेट चटकाया।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

कनाडा : एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेइलिगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्‍तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर।

11 Jun 202411:16:19 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: फखर जमान ने बनाए 4 रन

 जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी पाकिस्‍तान टीम का चौथा विकेट गिर गया है। फखर जमान ने 6 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए।

11 Jun 202411:02:11 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: बाबर आजम ने बनाए 33 रन

 पाकिस्‍तान का दूसरा विकेट गिर गया है। 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए कप्‍तान बाबर आजम ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 1 चौका और 1 छक्‍का लगाया।

11 Jun 202410:13:39 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: सईम अयूब लौटे पवेलियन

 पाकिस्‍तान का पहला विकेट गिर गया है। सलामी बल्‍लेबाज सईम अयूब बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 12 गेंदों पर 6 रन बनाए।

11 Jun 20249:40:40 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा ने बनाए 106 रन

 पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कनाडा ने 7 विकेट खोकर 106 रन बनाए हैं। सलामी बल्‍लेबाज एरोन जॉनसन ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।

11 Jun 20249:26:23 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा का 7वां विकेट गिरा

 कनाडा का 7वां विकेट गिर गया है। कप्‍तान साद बिन जफर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 21 गेंदों पर 10 रन बनाए।

11 Jun 20249:11:19 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा का छठा विकेट गिरा

 कनाडा का छठा विकेट गिर गया है। नसीम शाह ने सलामी बल्‍लेबाज एरोन जॉनसन को बोल्‍ड किया। उन्‍होंने 44 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 4 छक्‍के लगाए।

11 Jun 20248:52:55 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा का 5वां विकेट गिरा

 कनाडा का 5वां विकेट गिर गया है। रविंदरपाल सिंह ने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए। हारिस रऊफ ने उन्‍हें पवेलियन की राह दिखाई।

11 Jun 20248:50:17 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा को लगा चौथा झटका

 कनाडा का चौथा विकेट गिर गया है। विकेटकीपर श्रेयस मोव्वा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 9 गेंदों का सामना किया और वह 2 रन ही बना सके। हारिस रऊफ ने उन्‍हें रिजवान के हाथों कैच आउट कराया।

11 Jun 20248:39:04 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा को लगा तीसरा झटका

 कनाडा का तीसरा विकेट गिर गया है। निकोलस किर्टन रन आउट हुए। उन्‍होंने 6 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके।

11 Jun 20248:27:30 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा को लगा दूसरा झटका

 कनाडा का दूसरा विकेट गिर गया है। शाहीन शाह अफरीदी ने परगट सिंह का विकेट चटकाया। उन्‍होंने 6 गेंदों पर 2 रन बनाए।

11 Jun 20248:17:59 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा को लगा पहला झटका

 मोहम्‍मद आमिर ने पाकिस्‍तान को पहली सफलता दिलाई। उन्‍होंने कनाडा के सलामी बल्‍लेबाज नवनीत धालीवाल को बोल्‍ड किया। धालीवाल ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका लगाया।

11 Jun 20248:01:59 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: कनाडा की बल्‍लेबाजी शुरू

 टॉस हारकर कनाडा पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। सलामी बल्‍लेबाज एरोन जॉनसन और नवनीत धालीवाल क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्‍तान की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने किया।

11 Jun 20247:35:56 PM
T20 WC PAK vs CAN LIVE Score: पाकिस्‍तान ने जीता टॉस

 पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पाकिस्‍तान की प्‍लेइंग 11 में 1 बदलाव किया गया है। सईम अय्यूब की प्‍लेइंग 11 में एंट्री हुई है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us