विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पहले टी-20 में हराकर रचा इतिहास, टूट गया ये सिलसिला

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 25 Mar 2023 08:44 AM (IST)

PAK vs AFG 1st T20 Match। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 24 मार्च को खेले गए ...और पढ़ें

Afghanistan Beat PAK for the first time in t20i cricket
Afghanistan Beat PAK for the first time in t20i cricket

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। PAK vs AFG, 1st T20 Match। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 24 मार्च को खेले गए पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। मैच में पहले टॉस जीतकर पाकिस्तान टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान टीम ने मोहम्मद नबी की दमदार पारी के चलते 17.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया और पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर टी-20 क्रिकेट की पहली जीत हासिल की।

PAK vs AFG 1st T20: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 6 विकेट से चटाई धूल

दरअसल, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप नजर आई। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज सईम अयूब 15 गेंदों का सामना करते हुए महज 17 रन ही बना पाए। वहीं, मोहम्मद हारिस 11 गेंदों पर 6 रन पर ढेर हुए। इसके बाद अब्दुल्लाह शफीक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। तय्यब ताहिर ने 16 रन बनाए। आजम खान भी शून्य पर पवेलियन लौटे। इस तरह पाकिस्तान टीम का टॉप आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा।

टीम की तरफ से सबसे ज्यादा इमाद वसीम ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए। उनके अलावा शादाब खान ने 18 गेंदों पर 12 रन बने। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाया और इस तरह से पाकिस्तान टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 92 रन ही बना सकी। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से फजलहक फारुकी, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि ओमरजाई, नवीन उल हक और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।

PAK vs AFG: मोहम्मद नबी की दमदार पारी के चलते अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

इसके बाद 93 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद नबी ने बनाए। नबी ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह ने 16 रन और नजीबउल्लाह ने 17 रनों की अहम पारी खेलकर अफगानिस्तान टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। यह पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अफगानिस्तान की पहली जीत रही।