Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • छठ पर्व
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • Jagran Reviews
  • हिंदी हैं हम
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद

New Zealand vs Sri Lanka Live Score Updates 2023 World Cup: न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 41वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए।

By Abhishek NigamThu, 09 Nov 2023 08:13 PM (IST)
News Article Hero Image

New Zealand vs Sri Lanka Live Score Updates 2023 World Cup: न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 41वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 172 रन बनाए।

श्रीलंकाई टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 172 रन का टारगेट दिया था। श्रीलंका की तरफ से कुसल परेरा ने अर्धशतक पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जमाया जो कि इस विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक रहा। ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की। डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र के बीच 86 रन की साझेदारी हुई। कॉनवे ने 45 रन और रचिन ने 42 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 43 रन की पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज को दो विकेट मिले। चमीरा और तीक्षणा को एक-एक विकेट मिले।

New Zealand vs Sri Lanka Playing 11

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्‍तान), डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्‍लेन फिलिप्‍स, टॉम लैथम, मिचेल सैंटनर, लोकी फर्ग्‍यूसन, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्‍ट।

श्रीलंका की प्‍लेइंग 11 - पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्‍तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्‍यूज, धनंजय डी सिल्‍वा, चमिका करुणारत्‍ने, महीश थीक्षणा, दुष्‍मंथ चमीरा और दिलशान मदुशंका।

9 Nov 20237:55:55 PM
NZ vs SL Live Score: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

 न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 172 रन बनाए। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के मुकाबले पर नजर रखनी होगी। न्यूजीलैंड टीम को पाकिस्तान के हारने की दुआ करनी होगी।

9 Nov 20237:43:46 PM
NZ vs SL Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

 न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। मार्क चैपमैन रन आउट कर पवेलियन लौटे। वहीं, डेरिल मिचेल को मैथ्यूज ने आउट किया। ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 10 रन की जरूरत है। डेरिल मिचेल 43 रन बनाकर आउट हुए।

9 Nov 20237:29:16 PM
NZ vs SL Live Score: केन विलियमसन भी लौटे पवेलियन

 केन विलियसमन 14 रन बनाकर मैथ्यूज का शिकार बने। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। केन विलियमसन के आउट होने के बाद मार्क चॉपमैन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। 

20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 144/3

9 Nov 20237:11:46 PM
NZ vs SL Live Score: जीत के करीब पहुंची न्यूजीलैंड

 दो विकेट खोने के बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल संभलकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ रही है। 

16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 108/2  डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर और केन विलियमसन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Nov 20236:45:13 PM
NZ vs SL Live Score: रचिन रवींद्र अर्धशतक के करीब

 तेज खेलते हुए रचिन रवींद्र अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। कॉनवे भी तेज खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना नेट रन रेट सही करने को देख रहा है। 

12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 86/0, रचिन 41 और कॉनवे 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9 Nov 20236:18:06 PM
NZ vs SL Live Score: न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत

 न्यूजीलैंड के ओपनर रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दी है। कॉनवे तेज खेल रहे हैं। वहीं, रचिन संभलकर खेल रहे। 

6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 42/0, कॉनवे- 25 रन और रचिन रवींद्र 17 रन बनाकर खेल रहे। 

9 Nov 20236:05:30 PM
NZ vs SL Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कीवी टीम की तरफ से रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे ने पारी का आगाज किया। 3 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन रहा।

9 Nov 20235:26:51 PM
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 172 रन का टारगेट

 श्रीलंकाई टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 172 रन का टारगेट दिया। श्रीलंका की तरफ से कुसल परेरा ने अर्धशतक पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जमाया जो कि इस विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक रहा।

वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने कुल 3 विकेट झटके और वह विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने। अंत में थीक्षणा और मधुशंका के बीच अच्छी साझेदारी हुई। महीश तीक्ष्णा ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया

9 Nov 20235:09:42 PM
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 160 रन के पार

श्रीलंकाई टीम का स्कोर 43 ओवर के बाद 160 रन के पार पहुंच गया है। 

9 Nov 20234:39:03 PM
Nz vs Sl live Score: श्रीलंका का गिरा 9वां विकेट

 श्रीलंकाई टीम ने दुष्मंता चमीरा के रूप में अपना 9वां विकेट गंवाया। रचिन रविंद्र ने चमीरा को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच करवाया। इस दौरान वह 20 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बना सके।

35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 140/9

9 Nov 20233:56:00 PM
NZ vs SL live Score: श्रीलंका को लगा आठवां झटका

श्रीलंकाई टीम को आठवां झटका चमिका करुणारत्ने के रूप में लगा। लोकी फुर्ग्युसन ने चमिका को विकेट के पीछे टॉम लेथम के हाथों कैच करवा कर दिया।

9 Nov 20233:51:19 PM
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का गिरा सातवां विकेट

श्रीलंका क्रिकेट टीम का सातवां विकेट गिर गया। धनंजय डि सिल्वा को मिचेल सैंटनर ने 19 रन के स्कोर पर डेरेल मिचेल के हाथों कैच करवाया।

9 Nov 20233:27:27 PM
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका का गिरा छठा विकेट

 श्रीलंका का स्कोर 17 ओवर के बाद 104 रन पर पहुंच गया हैं। इस ओवर की चौथी गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज मिचेल सेंटनर का शिकार बने। मैथ्यूज का कैच डेरिल ने लपका। इस दौरान वह 27 गेंदों में 16 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

9 Nov 20232:52:40 PM
NZ vs SL Live: लोकी फर्ग्‍यूसन ने कुसल परेरा को किया आउट

 श्रीलंका के हाल बेहद बुरे हैं। पावरप्‍ले के अंदर ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कुसल परेरा को लोकी फर्ग्‍यूसन ने कवर्स में मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया। कुसल परेरा ने 28 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 51 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह हावी हैं। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।


10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 74/5। धनंजय डी सिल्‍वा 4* और एंजेलो मैथ्‍यूज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Nov 20232:47:30 PM
NZ vs SL Live: बोल्‍ट ने असलंका को बनाया अपना तीसरा शिकार

 ट्रेंट बोल्‍ट ने पारी के 9वें ओवर में श्रीलंका को चौथा झटका दिया। बोल्‍ट ने दूसरी गेंद पर चरित असलंका को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। असलंका ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। एंजेलो मैथ्‍यूज क्रीज पर आए। यह विकेट मेडन ओवर रहा।


9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 70/4। एंजेलो मैथ्‍यूज 0* और कुसल परेरा 51* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Nov 20232:42:06 PM
NZ vs SL Live: कुसल परेरा ने जड़ दिया अर्धशतक

कुसल परेरा ने अपने चिर-परिच‍ित आक्रामक अंदाज में केवल 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। लोकी फर्ग्‍यूसन द्वारा किए पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर परोरा ने चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 22 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। लोकी फर्ग्‍यूसन के ओवर में परेरा-असलंका की जोड़ी ने 9 रन बटोरे।


8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 70/3। कुसल परेरा 51* और चरित असलंका 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Nov 20232:27:57 PM
NZ vs SL Live: बोल्‍ट ने एक ओवर में झटके दो विकेट

 श्रीलंका की शुरुआत बिगड़ गई है। निसांका के बाद कुसल मेंडिस भी पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेंट बोल्‍ट ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मेंडिस को थर्ड मैन पर रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया। कुसल मेंडिस ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। फिर चौथी गेंद पर बोल्‍ट ने समरविक्रमा को स्लिप में मिचेल के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। सदीरा समरविक्रमा ने 2 गेंदों में एक रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और दो विकेट आए।


5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 34/3। चरित असलंका 2* और कुसल परेरा 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Nov 20232:20:58 PM
NZ vs SL Live: पाथुम निसांका लौटे पवेलियन

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। टिम साउथी ने पारी के दूसरे ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दिया। टिम साउथी ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर निसांका को विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों कैच आउट कराया। पाथुम निसांका ने 8 गेंदों में 2 रन बनाए। कुसल परेरा और कुसल मेंडिस पारी संभालने में जुट गए हैं। 4 ओवर का खेल पूरा हो चुका है।


4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 30/1। कुसल परेरा 20* और कुसल मेंडिस 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9 Nov 20232:20:53 PM
NZ vs SL Live: पाथुम निसांका लौटे पवेलियन

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। टिम साउथी ने पारी के दूसरे ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दिया। टिम साउथी ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर निसांका को विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों कैच आउट कराया। पाथुम निसांका ने 8 गेंदों में 2 रन बनाए। कुसल परेरा और कुसल मेंडिस पारी संभालने में जुट गए हैं। 4 ओवर का खेल पूरा हो चुका है।


4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 30/1। कुसल परेरा 20* और कुसल मेंडिस 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9 Nov 20231:56:09 PM
NZ vs SL Live: श्रीलंका की प्‍लेइंग 11

पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्‍तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्‍यूज, धनंजय डी सिल्‍वा, चमिका करुणारत्‍ने, महीश थीक्षणा, दुष्‍मंथ चमीरा और दिलशान मदुशंका।

9 Nov 20231:54:17 PM
NZ vs SL Live: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्‍तान), डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्‍लेन फिलिप्‍स, टॉम लैथम, मिचेल सैंटनर, लोकी फर्ग्‍यूसन, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्‍ट।

9 Nov 20231:37:21 PM
NZ vs SL Live: न्‍यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने गुरुवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के 41वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्‍यूजीलैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए ईश सोढ़ी की जगह लोकी फर्ग्‍यूसन को शामिल किया है। वहीं, श्रीलंका ने भी अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए कसुन रजित की जगह चमिका करुणारत्‍ने को शामिल किया है।  

9 Nov 20231:18:54 PM
NZ vs SL Live: न्‍यूजीलैंड-श्रीलंका हेड टू हेड

 न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 101 वनडे खेले गए हैं। कीवी टीम ने इसमें 51-41 की बढ़त बना रखी है। इसमें एक मैच टाई रहा जबकि आठ मैचों के नतीजे नहीं निकले। वहीं वर्ल्‍ड कप में दोनों टीमों के बीच 11 भिड़ंत हुई, जिसमें श्रीलंका 6-5 की बढ़त पर है। कीवी टीम आज हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

9 Nov 20231:16:15 PM
New Zealand vs Sri Lanka Live: आपका स्‍वागत है

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 के 41वें मैच के कवरेज में आपका स्‍वागत है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। न्‍यूजीलैंड की नजरें सेमीफाइनल पर टिकी हैं जबकि श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी में क्‍वालीफाई करने पर टकटकी लगाए हुए है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us