सिर्फ चौके-छक्के से बनाए 90 रन,इस धुरंधर ने तोड़ा सबसे तेज महिला टी20 शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
सोफी ने इस आतिशी पारी के दम पर महिला टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डॉटिन के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए विंडीज बल्लेबाज ने 38 गेंद पर टी20 शतक बनाया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। न्यूजीलैंड की धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान सोफी डिवाइन ने महिला टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रचा है। महज 36 गेंद पर आतिशी शतक जड़ते हुए वह सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाला महिला क्रिकेटर बन गई हैं। न्यूजीलैंड सुपर स्मैश के दौरान वेलिंग्टन ब्लेज की तरफ से खेलते हुए सोफी ने यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड की कप्तान ने वेलिंग्टन की तरफ से खेलते हुए महज 38 गेंद पर 108 रन की पारी खेलते हुए टीम को 8.4 ओवर में ही जीत के 129 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओटागो की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन का स्कोर खड़ा किया था। हेली जेसन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए जबकि ओपनर मिले कोवान ने 29 रन की पारी खेली। जेस केर और लेघ कासपरेग ने वेलिंग्टन के लिए दो-दो विकेट हासिल किए।
1 2 3 4 . 4 . . 1 4 4 6 6 1 2 1 1 . 1 4 6 6 4 . 4 1 6 6 1 6 . 6 . 2 1 6 4 4
The No.1 T20I all-rounder, Sophie Devine, smashed a 38-ball 108* for Wellington Blaze, setting a new record of the fastest women's T20 century 💥
📸 @SuperSmashNZ pic.twitter.com/yoAwOoqGDi— ICC (@ICC) January 14, 2021
सोफी का रिकॉर्ड आतिशी शतक
टी20 महिला क्रिकेट में शतक जमाने का नया रिकॉर्ड बनाते हुए सोफी ने महज 36 गेंद पर यह कमाल कर दिया। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस बल्लेबाज ने महज 38 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और इतने ही छक्के जमाते हुए 108 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 10 विकेट की बड़ी जीत दिलाई। इस पारी के दौरान सोफी का स्ट्राइक रेट 284 का रहा।
सबसे तेज महिला टी20 शतक का रिकॉर्ड
सोफी ने इस आतिशी पारी के दम पर महिला टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के डिएंड्रा डॉटिन के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए विंडीज बल्लेबाज ने 38 गेंद पर टी20 शतक बनाया था। 36 गेंद पर शतक बनाने के साथ ही सोफी ने इसे अपने नाम कर लिया। हालांकि यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की घरेलू टूर्नामेंट में बनाया गया इसलिए इंटरनेशनल महिला टी20 शतक का रिकॉर्ड अब भी डॉटिन के ही नाम है।