Move to Jagran APP

NZ vs SL 2nd Test: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, श्रीलंका को दिया फॉलोऑन

दूसरे दिन 554 रन से पिछड़ने के बाद दिमुथ करुणारत्ने (16)* और प्रभात जयसूर्या (4)* की नाबाद पारियों से श्रीलंका ने 26/2 के स्कोर के साथ अपनी पारी तीसरे दिन फिर से शुरू की। श्रीलंका को एक बड़ी साझेदारी की सख्त जरूरत थी।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarPublished: Sun, 19 Mar 2023 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 04:53 PM (IST)
NZ vs SL 2nd Test: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, श्रीलंका को दिया फॉलोऑन
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन। फोटो- एएनआई

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेसिन रिजर्व में दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी आक्रामकता जारी रखी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में श्रीलंका को 164 रन पर ऑल आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने को मजबूर किया है। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका ने 132 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। अभी भी वह 303 रन से पीछे है।

loksabha election banner

बता दें कि दूसरे दिन 554 रन से पिछड़ने के बाद दिमुथ करुणारत्ने (16)* और प्रभात जयसूर्या (4)* की नाबाद पारियों से श्रीलंका ने 26/2 के स्कोर के साथ अपनी पारी तीसरे दिन फिर से शुरू की। श्रीलंका को एक बड़ी साझेदारी की सख्त जरूरत थी, लेकिन कीवी गेंदबाजों के पास उनके लिए कुछ और योजना थी। टिम साउदी ने 4 (17) के लिए नाइटवाचमैन जयसूर्या का विकेट लेकर पहला झटका दिया। 27/3 के स्कोर से पूरे श्रीलंकाई खेमे के चेहरों पर तनाव और घबराहट के निशान साफ नजर आने लगे।

पहली पारी में नहीं चले श्रीलंकाई बल्लेबाज

तीन ओवर के अंतराल में मेजबान टीम ने एक और विकेट चटकाया। एंजेलो मैथ्यूज मैट हेनरी का दूसरा शिकार बने। वह 1 (10) के स्कोर के साथ पवेलियन लौटे। श्रीलंकाई टीम के डूबते जहाज को संभलने आए दिनेश चांदीमल, दिमुथ करुणारत्ने के साथ उनकी साझेदारी ने निश्चित रूप से पहली पारी में श्रीलंका की वापसी की उम्मीद को फिर से जगा दिया। हालांकि, चांदीमल ने 37(92) के स्कोर पर अपना विकेट माइकल ब्रेसवेल के हाथों गंवा दिया।

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन

15 ओवर के अंदर ही श्रीलंका ने अपने बचे हुए विकेट गंवा दिए और इस दौरान वह अपने टैली में सिर्फ 48 रन ही जोड़ पाए। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी 164 के स्कोर के साथ समाप्त की। न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलने के लिए श्रीलंका को आमंत्रित किया। एक बार फिर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका की पारी को उड़ान भरने से पहले ही पटरी से उतारने में कामयाबी हासिल कर ली। डग ब्रेसवेल ने ओशदा फर्नांडो 5(36) का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई।

हालांकि, करुणारत्ने ने अर्धशतक जमाया। तीसरे सत्र में टिम साउदी श्रीलंकाई कप्तान करुणारत्ने को आउट कर दूसरा झटका दिया। करुणारत्ने ने 51 (83) रन बनाए। श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 113/2 के स्कोर के साथ 303 रन से पीछे है। कुसल मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज ने क्रमशः 50(100)* और 1(40)* के नाबाद लौटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.