Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

NED vs SL Highlights : श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हराया, सदीरा ने खेली नाबाद 91 रन की पारी

World Cup 2023: नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का 19वां मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने 262 रन बनाए। श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 263 रन बनाकर मैच जीत लिया।

By Abhishek NigamSat, 21 Oct 2023 06:44 PM (IST)
News Article Hero Image

Netherlands vs Sri Lanka Updates 2023 World Cup: नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का 19वां मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला गया।श्रीलंका ने पांच विकेट से हराया। यह श्रीलंका की पहली जीत है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने 262 रन बनाए। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 70 रन और वैन बीक ने 59 रन की पारी खेली। दिलशान मदुशंका और राजिथा को चार-चार विकेट मिले।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुं निसांका ने 54 रन की पारी खेली। बाद में सदीरा समरविक्रमा ने नाबा 91 रन बनाए। आर्यन दत्त ने तीन विकेट लिए। इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका को पहली जीत नसीब हुई।

यह भी पढ़ें: NED vs SL Pitch Report: इकाना स्टेडियम में बैटर्स मचाएंगे तूफान या गेंदबाज करेंगे राज, जानिए पिच का हाल

NED vs SL Playing 11

नीदरलैंड्स की प्‍लेइंग 11 - विक्रमजीत सिंह, मैक्‍स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निडामनुरु, स्‍कॉट एडवर्ड्स (कप्‍तान), सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट, रोएलफ वान डर मर्व, लोगान वान बीक, आर्यन दत्‍त और पॉल वान मीकेरन।

श्रीलंका की प्‍लेइंग 11 - पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्‍तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, दुशान हेमंत, चमिका करुणारत्‍ने, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और दिलशान मदुशंका।

21 Oct 20236:33:34 PM
NED vs SL Live Score: पांच विकेट से जीता श्रीलंका

 श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 5 विकेट से हरा दिया। सदीरा समरविक्रमा ने नाबाद 91 रन की पारी खेली। आर्यन दत्त को तीन विकेट मिले। 

21 Oct 20236:27:28 PM
NED vs SL Live Score: धनजंय डी सिल्वा हुए आउट

 30 रन बनाकर धनजंय डी सिल्वा पवेलियन लौट गए हैं। सदीरा समरविक्रमा अभी भी क्रीज पर टिके हुए हैं। हेमंथा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

48 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 259/5, समरविक्रमा 91 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

21 Oct 20236:02:20 PM
NED vs SL Live Score: जीत से कुछ रन ही दूर श्रीलंका

 नीदरलैंड्स के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी हो गया है। श्रीलंका जीत से 36 रन दूर है। समरविक्रमा 76 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

42 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 227/4

21 Oct 20235:30:43 PM
NED vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

 श्रीलंका का चौथा विकेट गिर गया है। असलंका 44 रन बनाकर आउट हुए। समरविक्रमा ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। श्रीलंका जीत की तरफ बढ़ रही है। धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर हैं।

34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 190/4

21 Oct 20234:21:42 PM
NED vs SL Live Score: श्रीलंका का गिरा तीसरा विकेट

 अर्धशतक बनाकर पथुम निसांका आउट हो गए। वैन मीकेरेन ने नीदरलैंड्स को तीसरी सफलता दिलाई। समरविक्रमा 27 रन और चरिथा असलंका 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 113/3

21 Oct 20233:38:27 PM
NED vs SL Live Score: आर्यन दत्त ने दिलाई दूसरी सफलता

 आर्यन दत्त ने नीदरलैंड्स को दूसरी सफलता दिलाई है। कुसल मेंडिस को 11 रन पर चलता किया। सदीरा समरविक्रमा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 56/2

21 Oct 20233:17:59 PM
NED vs SL Live: आर्यन दत्‍त ने परेरा का किया शिकार

आर्यन दत्‍त ने पारी के पांचवें ओवर में नीदरलैंड्स को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर कुसल परेरा को शॉर्ट थर्ड पर बास डी लीड के हाथों कैच आउट कराया। कुसल परेरा ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 20/1। पाथुम निसांका 13* और कप्‍तान कुसल मेंडिस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

21 Oct 20233:09:31 PM
SL vs NED Live: श्रीलंका की धीमी शुरुआत

 263 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। पाथुम निसांका और कुसल परेरा ने धीमी शुरुआत की, लेकिन दोनों किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठा रहे हैं। निसांका ने चौथे ओवर में दो अच्‍छी बाउंड्री निकाली।

4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्‍कोर 14/0। पाथुम निसांका 12* और कुसल परेरा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 20232:26:24 PM
NED vs SL Live: नीदरलैंड्स की पारी 262 रन पर ऑलआउट

 नीदरलैंड्स की पारी एक गेंद पहले समाप्‍त हुई। पॉल वान मीकेरन 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। नीदरलैंड्स की पारी 49.5 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हुई। डच टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 91 रन पर उसके 6 विकेट गिर गए थे। वहां से रिकवर करके 262 रन तक पहुंचना बड़ी बात है। श्रीलंका की तरफ से कसुन रजित और दिलशान मदुशंका ने चार-चार विकेट लिए।

21 Oct 20232:19:48 PM
NED vs SL Live: रजित ने वान बीक को बनाया शिकार

कसुन रजित ने पारी के 49वें ओवर की चौथी गेंद पर लोगान वान बीक को डीप मिडविकेट पर असलंका के हाथों कैच आउट कराया। वान बीक ने 75 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 59 रन बनाए। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया।


49 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 257/9। आर्यन दत्‍त 8* और पॉल वान मीकेरन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

21 Oct 20232:14:00 PM
Netherlands vs Sri Lanka Live: मदुशंका ने झटका चौथा विकेट

दिलशान मदुशंका ने पारी के 48वें ओवर में नीदरलैंड्स का आठवां विकेट गिराया। मदुशंका ने दूसरी गेंद पर रोएलफ वान डर मर्व को विकेटकीपर मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। मर्व ने 7 गेंदों में 7 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।

48 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 246/8। लोगान वान बीक 59* और आर्यन दत्‍त 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

21 Oct 20232:07:17 PM
SL vs NED Live: लोगान वान बीक ने जड़ा अर्धशतक

 लोगान वान बीक ने जड़ा अर्धशतक। वान बीक ने चमिका करुणारत्‍ने द्वारा किए पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 68 गेंदों में एक चौके की मदद से अपना पचासा पूरा किया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर वान बीक ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्‍का भी जमाया। 41वें ओवर में नीदरलैंड्स ने 13 रन बटोरे।


47 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 243/7। लोगान वान बीक 57* और रोएलफ वान डर मर्व 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 20232:03:00 PM
SL vs NED Live: मदुशंका ने एंजेलब्रेच्‍ट को बनाया शिकार

 दिलशान मदुशंका ने 46वें ओवर में श्रीलंका को राहत की सांस दिलाई। उन्‍होंने पहली ही गेंद पर सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट को क्‍लीन बोल्‍ड करके नीदरलैंड्स को सातवां झटका दिया। मदुशंका ने मिडिल स्‍टंप पर यॉर्कर लेंथ की गेंद डाली। सीब्रांड स्‍कूप शॉट खेलने गए और चूक गए। गेंद सीधे जाकर स्‍टंप पर लगी। सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट ने 82 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 70 रन बनाए।

46 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 230/7। रोएलफ वान डर मर्व 4* और लोगान वान बीक 49* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 20231:35:32 PM
NED vs SL Live: एंजेलब्रेच्‍ट ने जड़ा अर्धशतक

 सीब्रांड ने जड़ा पहला अर्धशतक। सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट ने 55 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने कसुन रजित द्वारा किए पारी के 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया।

41 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 187/6। सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट 57* और लोगान वान बीक 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 20231:27:54 PM
NED vs SL Live: नीदरलैंड्स का जोरदार पलटवार

सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट और लोगान वान बीक के बीच शानदार साझेदारी हुई, जिससे नीदरलैंड्स ने मैच में दमदार वापसी की है। एंजेलब्रेच्‍ट अर्धशतक पूरा करने के करीब हैं। श्रीलंकाई गेंदबाज इन बल्‍लेबाजों के सामने पस्‍त नजर आ रहे हैं।

39 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 173/6। सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट 47* और लोगान वान बीक 30* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

21 Oct 202312:59:16 PM
NED vs SL Live: एंजेलब्रेच्‍ट और वान बीक क्रीज पर जमे

नीदरलैंड्स को जिस साझेदारी की जरुरत थी, वो सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट और लोगान वान बीक के बीच होती हुई नजर आ रही है। दोनों बल्‍लेबाज क्रीज पर जम चुके हैं। इन दोनों के बीच अब तक 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 20 ओवर का खेल बचा है, देखना दिलचस्‍प रहेगा कि नीदरलैंड्स किस स्‍कोर तक पहुंचने में कामयाब रहेगी।

30 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 121/6। सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट 21* और लोगान वान बीक 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 202312:35:12 PM
NED vs SL Live: थीक्षणा ने किया कप्‍तान का शिकार

 महीश थीक्षणा ने पारी के 22वें ओवर में श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई। थीक्षणा ने नीदरलैंड्स के कप्‍तान स्‍कॉट एडवर्ड्स को क्‍लीन बोल्‍ड किया। स्‍कॉट एडवर्ड्स ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए।

22 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 92/6। सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट 5* और लोगान वान बीक 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 202312:23:37 PM
NED vs SL Live: मदुशंका का जादू चला

दिलशान मदुशंका ने अपने स्‍पेल के छठे और पारी के 19वें ओवर में नीदरलैंड्स को पांचवां झटका दिया। मदुशंका ने ओवर की चौथी गेंद पर तेजा निडामनुरु को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। मदुशंका ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट किया। मेंडिस ने रिव्‍यु लिया और थर्ड अंपायर ने श्रीलंका के पक्ष में फैसला सुनाया। तेजा निडामनुरु ने 16 गेंदों में 9 रन बनाए।

19 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 73/5। स्‍कॉट एडवर्ड्स 2* और सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

21 Oct 202312:08:34 PM
NED vs SL Live: मदुशंका ने लीड का किया शिकार

 श्रीलंकाई गेंदबाज इस समय पूरी तरह नीदरलैंड्स पर हावी हैं। मदुशंका ने पारी के 17वें ओवर में बास डी लीड को अपना शिकार बनाया है। मदुशंका ने ओवर की पांचवीं गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की डाली। डी लीड ने शॉट खेलने में देरी कर दी। डीप थर्ड मैन पर परेरा ने कैच लपका। बास डी लीड ने 21 गेंदों में 6 रन बनाए। कप्‍तान स्‍कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर आए।

17 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 68/4। तेजा निडामनुरु 7* और स्‍कॉट एडवर्ड्स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 202311:37:12 AM
SL vs NED Live: रजित ने एकरमैन को बनाया तीसरा शिकार

कसुन रजित अपना ड्रीम स्‍पेल डालते हुए नजर आ रहे हैं। अपने स्‍पेल के छठे और पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कसुन रजित ने कॉलिन एकरमैन को विकेटकीपर मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। रजित ने शॉर्ट लेंथ पर गेंद डाली, जो एकरमैन के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर पीछे गई। मेंडिस ने बेहद आसान कैच लपका। कॉलिन एकरमैन ने 31 गेंदों में 5 चौके की मदद से 29 रन बनाए।


12 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 54/3। बास डी लीड 0* और तेजा निडामनुरु 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

21 Oct 202311:29:19 AM
SL vs NED Live: रजित ने झटका दूसरा विकेट

 श्रीलंका के लिए पहला पावरप्‍ले शानदार गुजरा। कसुन रजित ने नीदरलैंड्स के दोनों ओपनर्स को पवेलियन पहुंचा दिया है। 10वें ओवर में रजित ने आखिरी गेंद पर मैक्‍स ओ डाउड को क्‍लीन बोल्‍ड किया। रजित ने ऑफ स्‍टंप के बाहर फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर ओ डाउड ड्राइव खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले के अंदरूनी हिस्‍से में लगकर स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। मैक्‍स ओ डाउड ने 27 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 16 रन बनाए।

10 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 48/2। कॉलिन एकरमैन 24* और बास डी लीड 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 202311:12:15 AM
SL Vs NED Live: पारी संवारने में जुटे एकरमैन और डाउड

 नीदरलैंड्स की पारी के आठ ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका के गेंदबाज अच्‍छी लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। मैक्‍स ओ डाउड और कॉलिन एकरमैन की भी तारीफ करनी होगी कि दोनों बल्‍लेबाज जोखिम उठाने से बच रहे हैं। एक अच्‍छा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

8 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 29/1। मैक्‍स ओ डाउड 10* और कॉलिन एकरमैन 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 202310:53:35 AM
SL Vs NED Live: रजित ने विक्रमजीत का किया शिकार

 कसुन रजित ने चौथे ओवर में नीदरलैंड्स को पहला झटका दिया। चौथी गेंद पर रजित ने विक्रमजीत सिंह को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। विक्रमजीत सिंह ने 13 गेंदों में 1 चौके की मदद से 4 रन बनाए। कॉलिन एकरमैन क्रीज पर आए।

4 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 7/1। मैक्‍स ओ डाउड 3* और कॉलिन एकरमैन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 202310:46:03 AM
NED vs SL Live Score: नीदरलैंड्स की धीमी शुरुआत

 नीदरलैंड्स की पारी शुरू हो गई है। मैक्‍स ओ डाउड और विक्रजीत सिंह ने पारी की शुरुआत की है। दिलशान मदुशंका ने पहला ओवर मेडन डाला। कसुन रजित ने दूसरा ओवर डाला, जिसमें डाउड ने दो रन दौड़े।

2 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्‍कोर 2/0। मैक्‍स ओ डाउड 2* और विक्रमजीत सिंह 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 202310:20:10 AM
NED vs SL Live: श्रीलंका की प्‍लेइंग 11

पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्‍तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, दुशान हेमंत, चमिका करुणारत्‍ने, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और दिलशान मदुशंका।

21 Oct 202310:18:50 AM
NED vs SL Live: नीदरलैंड्स की प्‍लेइंग 11

विक्रमजीत सिंह, मैक्‍स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निडामनुरु, स्‍कॉट एडवर्ड्स (कप्‍तान), सीब्रांड एंजेलब्रेच्‍ट, रोएलफ वान डर मर्व, लोगान वान बीक, आर्यन दत्‍त और पॉल वान मीकेरन। 

21 Oct 202310:12:22 AM
NED vs SL Live: श्रीलंका ने अपनी टीम में किए दो बदलाव

श्रीलंका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। श्रीलंका ने दुनीथ वेलालागे और लाहिरू कुमार की जगह दुष्‍मंथ चमीरा और कसुन रजित को शामिल किया है। 

21 Oct 202310:04:50 AM
NED vs SL Live: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस

नीदरलैंड्स के कप्‍तान स्‍कॉट एडवर्ड्स ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। 

21 Oct 20239:50:19 AM
NED vs SL Live: श्रीलंका पर जीत का दबाव

श्रीलंका के सहायक कोच नावीद नवाज ने स्‍वीकार किया कि श्रीलंका टीम पर जीत दर्ज करने का दबाव है। श्रीलंका को मौजूदा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया से शिकस्‍त मिली है। 

21 Oct 20239:37:06 AM
NED vs SL Live: प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

नीदरलैंड्स की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान पर काबिज है। अगर स्‍कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्‍व वाली नीदरलैंड्स आज श्रीलंका को मात देने में सफल रहती है तो वो छठे स्‍थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, श्रीलंका की टीम अपना खाता खोलने के लिए आज एड़ी-चोटी का दम लगाते हुए नजर आएगी। 

21 Oct 20239:34:49 AM
NED vs SL Live: लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत है

नीदरलैंड्स और श्रीलंका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 के 19वें मैच के लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत है। नीदरलैंड्स के इस समय हौसले बुलंद है, जिसने अपने पिछले मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। डच टीम आज दूसरा मुकाबला जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी। वहीं श्रीलंका को अपने तीनों मैचों में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। कुसल मेंडिस के नेतृत्‍व वाली श्रीलंकाई टीम को आज पहली जीत की दरकार होगी।  

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us