विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BAN vs PAK: रहीम के शतक से बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, दिया 437 रनों का टारगेट

Published: Mon, 18 May 2026 08:22 PM (IST)

मुशफिकुर रहीम के रिकॉर्ड 14वें शतक की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पाकिस्तान को जीत के लिए 437 ...और पढ़ें

मुशफिकुर रहीम ने जमाया शतक

मुशफिकुर रहीम ने जमाया शतक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, सिलहट: मुशफिकुर रहीम के रिकॉर्ड शतक से बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में सोमवार को पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य रखा। रहीम ने 233 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 137 रन बनाए, जिसके दम पर बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए।

पहली पारी में 126 रन बनाने वाले लिटन दास ने दूसरी पारी में 69 रन का योगदान दिया। यह रहीम का 14वां शतक था जिससे वह मोमिनुल हक को पछाड़कर बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

रचना होगा इतिहास

अब पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करनी है। तीसरे दिन पाकिस्तान ने दो ओवर खेले लेकिन खाता नहीं खोल सका जब खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोकना पड़ा। पहली पारी में चार विकेट लेने वाले खुर्रम शहजाब ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को चौथे ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। पाकिस्तान को सुबह के सत्र में यही सफलता मिली।

 

दास और रहीम का कमाल

मेजबान टीम ने तीन विकेट पर 110 रन से आगे खेलना शुरू किया था। दास और रहीम ने पांचवें विकेट के लिए 123 रन जोड़े। शहजाद ने मेहदी हसन मिराज को 19 के स्कोर पर आउट किया लेकिन मुशफिकुर को ताइजुल इस्लाम के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। इस्लाम को साजिद खान ने 22 के स्कोर पर आउट किया लेकिन वह 77 रन की साझेदारी कर चुके थे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- 'कोलकाता नाइटराइडर्स ने मेरा साथ नहीं दिया', बांग्‍लादेश के स्‍टार क्रिकेटर ने फ्रेंचाइजी पर जमकर निकाली भड़ास

यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 2nd Test: बाबर आजम के अर्धशतक के बावजूद पाकिस्तान की हालत खराब, बांग्लादेश ने कसा शिकंजा