MI W vs RCB W Highlights: नादिन डी क्लार्क की फिफ्टी, मंधाना की बेंगलुरु ने मुंबई को ओपनिंग मैच में चटाई धूल
विमंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन की शुक्रवार को शुरुआत हुई। पहले मैच में 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना 1 बार की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम ने टॉस के साथ ही मैच भी जीत लिया।

WPL 2026 की हुई शुरुआत।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WPL 2026 GG W vs UP W Live: विमंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन की आज से शुरुआत हो गई है। पहले पहले मैच में 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना 1 बार की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) से हुआ।
यह मैच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। दोनों ही टीमों की कमान भारतीय की हाथों में है। हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की तो स्मृति मंधाना आरसीबी की बागडोर संभाल रही हैं।
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर टारगेट चेज कर लिया।
MI W vs RCB W Live: क्लार्क रहीं प्लेयर ऑफ द मैच
नादिन डी क्लार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने 44 गेंदों पर 63 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
MI W vs RCB W Live: आरसीबी ने जीता मुकाबला
नादिन डी क्लार्क के अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने विमंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। क्लार्क ने 44 गेंदों पर नाबाद 63 रन की पारी खेली। प्रेमा रावत भी 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद रहीं।
MI W vs RCB W Live: आरसीबी को लगा 7वां झटका
अर्धशतकीय पार्टनरशिप के बार आरसीबी को लगातार 2 झटके लगे। अरुंधति रेड्डी के विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आईं श्रेयंका पाटिल भी 1 रन ही बना सकीं। 17वें ओवर में टीम को दोनों झटके लगे। निकोला केरी के ओवर की पहली गेंद पर रेड्डी और आखिरी गेंद पर पाटिल आउट हुईं।
MI W vs RCB W Live: आरसीबी का छठा विकेट गिरा
निकोला केरी ने मुकाबले में मुंबई की वापसी का प्रयास किया है। उन्होंने नादिन डी क्लार्क और अरुंधति रेड्डी के बीच हुई साझेदारी को तोड़ा। केरी ने रेड्डी को पवेलियन भेजा। रेड्डी ने 25 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। अब श्रेयंका पाटिल मैदान पर आई हैं।
MI W vs RCB W Live: अर्धशतकीय साझेदारी हुई
नादिन डी क्लार्क और अरुंधति रेड्डी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों 50 गेंदों पर 52 रन जोड़ चुके हैं। आरसीबी को जीत के लिए अब 24 गेंदों पर 48 रन चाहिए।
MI W vs RCB W Live: आरसीबी के 5 विकेट गिरे
आधी आरसीबी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 8वें ओवर में टीम को 2 झटके लगे। राधा यादव के बाद अब ऋचा घोष पवेलियन लौट गई हैं। ऋचा ने 6 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। मंधाना की सेना को अब एक पार्टनरशिप की तलाश है।
MI W vs RCB W Live: राधा यादव सस्ते में आउट
आरसीबी टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 5 नंबर पर उतरीं राधा यादव 2 गेंदों पर 1 रन ही बना सकीं। आरसीबी का चौथा विकेट गिर चुका है। अब नादिन डी क्लार्क मैदान पर उतरी हैं।
MI W vs RCB W Live: हेमलता का संघर्ष समाप्त
दयालन हेमलता के रूप में आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा। उन्होंने 12 गेंदों पर 7 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका भी लगाया। अमनजोर कौर ने दयालन को LBW आउट किया। नंबर 5 पर राधा यादव बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
MI W vs RCB W Live: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दूसरा विकेट भी गिर गया है। कप्तान स्मृति मंधाना के बाद अब ग्रेस हैरिस भी पवेलियन लौट चुकी हैं। उन्होंने 12 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। इस दौरान हैरिस ने 4 चौके और 1 सिक्स लगाया। शबनीम इस्माइल ने हैरिस का कैच लिया।
MI W vs RCB W Live: स्मृति मंधाना आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहला विकेट गिर चुका है। कप्तान स्मृति मंधाना 13 गेंदों पर 18 रन की पारी खेलकर कैच आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। मंधाना और ग्रेस हैरिस के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई।
MI W vs RCB W Live: 155 रन चेज करने उतरी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 155 रन चेज करने उतरी है। आरसीबी की ओर से ग्रेस हैरिस और कप्तान स्मृति मंधाना मैदान पर उतरी हैं। मुंबई की ओर से पहला ओवर नेट साइवर-ब्रंट पहला ओवर कर रही हैं।
MI W vs RCB W Live: मुंबई ने बनाए 154 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। सजीवन सजना ने 25 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। उनके अलावा निकोला केरी ने 40, जी कमलिनी ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन बनाए। नादिन डी क्लर्क ने 4 विकेट चटकाए।
MI W vs RCB W Live: 20वें ओवर में गिरे 2 विकेट
20वें ओवर की 5वीं गेंद पर निकोला केरी कैच आउट हुईं। उन्होंने 29 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।
MI W vs RCB W Live: आखिरी ओवर में गिरा विकेट
20वें ओवर में मुंबई को 5वां झटका लगा। सजीवन सजना अर्धशतक से चूक गईं। उन्होंने 25 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 सिक्स लगाया।
MI W vs RCB W Live: मुंबई को लगा चौथा झटका
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर जी कमलिनी को श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। इसके बाद 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर कैच आउट हुईं। उन्होंने 17 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। कप्तान ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया।
MI W vs RCB W Live: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई का तीसरा विकेट गिर चुका है। अब तक एक छोर संभालें रखी जी कमलिनी को श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। जी ने 28 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। इस दौरान उनहोंने 5 चौके भी लगाए।
MI W vs RCB W Live: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिर चुका है। 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी नेट साइवर-ब्रंट बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। वह 3 गेंदों पर 4 रन की पारी खेलकर स्टंप आउट हुईं। अब कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर आ चुकी हैं।
MI W vs RCB W Live: मुंबई का पहला विकेट गिरा
रन बनाने के लिए तरस रही मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिर गया है। लॉरेन बेल ने कसी हुई गेंदबाजी के बाद आखिरकार अमेलिया केर को अपने जाल में फंसा लिया। केर ने 14 गेंदों पर 4 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कोई बाउंड्री नहीं लगाई।
MI W vs RCB W Live: मुंबई की धीमी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही। लॉरेन बेल ने शिकंजा कस रखा है। उन्होंने अपने कोटे का पहला ओवर मेडन किया। वहीं दूसरे ओवर में उन्होंने 1 रन ही दिया। 4 ओवर में मुंबई की टीम 15 रन ही बना सकी है।
MI W vs RCB W Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर और जी कमलिनी मैदान पर आ चुकी हैं। मुंबई इस सीजन नए कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर रही है। केर आमतौर पर नंबर 3 पर खेलती हैं।
MI W vs RCB W: राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ मुकाबला
विमंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। ओपनिंग सेरेमनी के बाद अब मुंबई की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।
MI W vs RCB W: हनी सिंह ने किया थिरकने पर मजबूर
जैकलीन ने मुंबई में गर्मी बढ़ा दी। उनके बाद अब यो यो हनी सिंह परफॉर्म करने आ चुके हैं। दर्शकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। हनी सिंह आते ही मैदान पर छा गए हैं। उन्हें दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है।
MI W vs RCB W: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।
MI W vs RCB W Live: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सइका इशाक।
MI W vs RCB W: जैकलीन ने बिखेरा जलवा
हरनाज संधू के बाद जैकलीन फर्नांडीज ने ग्लैमर का तड़का लगाया। उन्होंने अलग-अलग गानों पर परफॉर्म किया और दर्शकों को चिल्लाने पर मजबूर कर दिया। मुकाबले देखने आए दर्शक इन पलों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। जैकलीन ने अपने डांस मूव्स से एक बार फिर सभी को दीवाना कर दिया।
MI W vs RCB W Live: हरनाज संधू आईं
विमंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज हो चुका है। ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले हरनाज संधू परफॉर्म करने आईं। हरनाज मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं।
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: ओपनिंग सेरेमनी शुरू
टॉस के बाद अब ओपनिंग सेरेमनी होगी। यो यो हनी सिंह और जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही परफॉर्म करेंगे। हनी सिंह जहां फैंस को थिरकने पर मजबूर करेंगे, वहीं जैकलीन ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हैं। मैदान पर भारी संख्या में फैंस आए हैं।
MI W vs RCB W Live: टॉस अपडेट
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
MI W vs RCB W Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, नादीन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, राधा यादव, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, दयालन हेमलता।
MI W vs RCB W: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
हेली क्रिस्टन मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, निकोला केरी, पूनम खेमनार ।
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस विमंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस के बीच विमंस प्रीमियर लीग में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। मुंबई ने अब तक 4 मैच खेले हैं। वहीं बेंगलुरु के खाते में 2 जीत आई हैं।
MI W vs RCB W Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योशा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे।
MI W vs RCB W: मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विमंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की आज से शुरुआत होने जा रही है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली है।
