MI vs SRH Highlights: हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को दी मात
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियसं को 6 विकेट से हराया।

मुंबई का सामना हैदराबाद से।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियसं को 6 विकेट से हराया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने दमदार शुरुआत दी। रयान ने शतक ठोका। उन्होंने 55 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए। उनके अलावा विल ने 22 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले से 31 रन निकले।
244 रन के टारगेट को हैदराबाद ने एक ओवर पहले ही चेज कर लिया। अभिषेक शर्मा (45) और ट्रेविस हेड (76) के बाद हेनरिक क्लासेन (65*) ने जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं ईशान किशन का खाता तक नहीं खुला।
MI vs SRH Live: हैदराबाद ने जीता मुकबला
अभिषेक शर्मा (45) और ट्रेविस हेड (76) के बाद हेनरिक क्लासेन (65*) की बल्लेबाजी के चलते हैदराबाद ने 244 रन के टारगेट को 19वें ओवर में ही चेज कर लिया और 6 विकेट से यह मै अपने नाम किया। 19वें सीजन में हैदराबाद की यह छठी जीत है। वहीं मुंबई की छठी हार है।
MI vs SRH Live: नीतीश रेड्डी कैच आउट
जीत की ओर बढ़ रही हैदराबाद का चौथा विकेट गिर गया है। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ड ने नीतीश रेड्डी को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। रेड्डी ने 17 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। अब क्लासेन का साथ देने के लिए सलिल अरोड़ा मैदान पर आए हैं।
MI vs SRH Live: क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी है। वह मैच को मुंबई की पकड़ से कमजोर कर रहे हैं। 16वें ओवर में हैदराबाद को स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। मुंबई को अगर वापसी करनी है तो क्लासेन का विकेट लेना होगा। हैदराबाद को अगले 4 ओवर में जीत के लिए 32 रन बनाने हैं।
MI vs SRH Live: हेड की पारी का अंत
हैदराबाद ने 6 गेंद के भीतर 3 विकेट गंवा दिए हैं। अभिषेक और ईशान के बाद अब ट्रेविस हेड आउट हुए। हेड ने 30 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने उनका विकेट अपने खाते में लिखवाया। अब हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी मैदान पर हैं। 10 ओवर के बार हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन है। अगले 10 ओवर में टीम को जीत के लिए 110 रन बनाने हैं।
MI vs SRH Live: 2 गेंद पर 2 झटके
हैदराबाद का पहला विकेट गिर गया है। अभिषेक शर्मा अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 24 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। उनके और हेड के बीच 52 गेंदों पर 129 रनों की साझेदारी हुई। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर एएम गजनफर ने अभिषेक को बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर एएम गजनफर ने ईशान किशन को बोल्ड किया। ईशान का खाता तक नहीं खुला।
IPL में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी
- 6 - अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड
- 6 - डेविड वार्नर और शिखर धवन
- 5 - डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो
- 5 - फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली
- 5- शुभमन गिल और साई सुदर्शन
MI vs SRH Live: हेड की फिफ्टी
ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। 19वें सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का शतक भी पूरा हो गया है। 7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 115 रन है। अगली 78 गेंदों पर टीम को जीत के लिए 129 रन बनाने हैं। अभिषेक शर्मा भी 41 रन बना चुके हैं और 50 के आंकड़े के करीब हैं।
MI vs SRH Live: हैदराबाद के नाम रहा पावरप्ले
मुंबई की तरह ही हैदराबाद ने भी पावरप्ले अपने नाम किया। 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन है। अभिषेक शर्मा 36 और ट्रेविस हेड 19 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को वापसी करनी है तो इस जोड़ी को तोड़ना होगा। ऐसे में अब हार्दिक पांड्या को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।
MI vs SRH Live: हैदराबाद की तेज शुरुआत
244 रन चेज करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत काफी तेज हुई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मिलकर प्रहार कर रहे हैं। 3 ओवर के बाद हैदराबाद ने 43 रन बना लिए हैं। मुंबई इंडियंस अब तक कोई विकेट नहीं चटका पाई है। अभिषेक 15 और हेड 20 रन बना चुके हैं।
MI vs SRH Live: हेड और अभिषेक मैदान पर
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। ऐसे में अगर हैदराबाद को यह मैच जीतना है तो 244 रन बनाने होंगे। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। दोनों की नजर तेज शुरुआत देने पर है।
MI vs SRH Live: मुंबई ने बनाए 243 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। आखिरी ओवर में तिलक वर्मा कैच आउट हुए। उन्होंने 5 गेंदों पर 7 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने शतक लगाया। वह 55 गेंदों पर 124 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा विल जैक्स ने 46 रन की पारी खेली।
MI vs SRH Live: हार्दिक पांड्या आउट
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिर गया है। कप्तान हार्दिक पांड्या कैच आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। अब तिलक वर्मा बल्लेबाज करने आए हैं।
MI vs SRH Live: रयान का शतक
रयान रिकेल्टन ने 44 गेंदों पर शतक ठोक दिया है। इस दौरान वह 8 चौके और 7 छक्के लगा चुके हैं। 15 ओवर के बाद मुंबई को स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन है।
मुबई के लिए सबसे तेज शतक
- 44 गेंद- रयान रिकेल्टन बनाम हैदराबाद, वानखेड़े, 2026
- 45 गेंद- सनथ जयसूर्या बनाम चेन्नई, वानखेड़े, 2008
- 45 गेंद- तिलक वर्मा बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2026
- 47 गेंद- कैमरून ग्रीन बनाम हैदराबाद, वानखेड़े, 2023
- 49 गेंद- सूर्यकुमार बनाम गुजरात, वानखेड़े, 2023
MI vs SRH Live: नमन धीर लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है। प्रफुल्ल हिंगे ने नमन धीर का शिकार किया। नमन ने 17 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए। अब कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
MI vs SRH Live: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में अब तक फीके रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 5 गेंदों पर 5 रन बनाए। अब नमन धीर मैदान पर आए हैं।
MI vs SRH Live: रयान रिकेल्टन की तूफानी फिफ्टी
रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। मुंबई इंडियंस को स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है। 8 ओवर के बाद मुंबई ने 1 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं।
MI vs SRH Live: हैदराबाद की वापसी
पावरप्ले के बाद हैदराबाद को पहली सफलता मिली है। 8वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश रेड्डी ने विल जैक्स का शिकार किया। विल ने 22 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। अब सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
MI vs SRH Live: पावरप्ले समाप्त
6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले अपने नाम किया है। मुंबई ने बिन कोई विकेट गंवाए 6 ओवर में 78 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 38 और रयान रिकेल्टन 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MI vs SRH Live: सलामी जोड़ी ने दी मजबूत शुरुआत
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी है। रयान रिकेल्टन और विल जैक्स नजरें जमा चुके हैं। 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 37 रन है। हैदराबाद को विकेट की तलाश है।
MI vs SRH Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। रयान रिकेल्टन का साथ देने के लिए विल जैक्स आए हैं। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर कप्तान पैट कमिंस कर रहे हैं।
MI vs SRH Live: इम्पैक्ट प्लेयर
- सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल।
- मुंबई इंडियंस: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा।
MI vs SRH Live: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
MI vs SRH Live: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
MI vs SRH Live: टॉस अपडेट
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई की टीम में रयान रिकेलटन और रॉबिन मिंज की एंट्री हुई है। रोहित शर्मा की अभी भी वापसी नहीं हुई है। हैदराबाद ने भी एक बदलाव किया है। हर्ष दुबे ने शिवांग की जगह ली है।
MI vs SRH Live: केशव महाराज टीम में
रोहित शर्मा 12 अप्रैल से हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं। उनके अभी भी टीम में शामिल होने को लेकर संशय है। हालांकि, उन्होंने नेट पर जमकर बल्लेबाजी की है। एमआई में मिशेल सैंटनर की जगह केशव महाराज शामिल हो गए हैं। वह जल्द ही एक्शन में दिख सकते हैं।
MI vs SRH Live: सनराइजर्स हैदराबाद टीम
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
MI vs SRH Live: मुंबई इंडियंस टीम
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रयान रिकेलटन, रघु शर्मा, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
MI vs SRH Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।
