Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

LSG vs CSK Highlights: Mitchell Marsh के तूफान में उड़ी चेन्‍नई, लखनऊ ने घर पर अदब से दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 7 विकेट से मात दी। 

By Rajat Gupta Fri, 15 May 2026 11:28 PM (IST)
लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से

लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। LSG vs CSK Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 7 विकेट से मात दी। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी चेन्‍नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्‍यादा 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर नाबाद 32 रन कूटे। डेवाल्‍ड ब्रेविस ने 25 और संजू सैमसन ने 20 रन जोड़े। लखनऊ की ओर से इस सीजन का पहला मैच खेल रहे आकाश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 अहम सफलताएं अपने नाम कीं। 

188 रन के टारगेट को लखनऊ ने 17वें ओवर में ही चेज कर लिया। मिचेल मार्श शतक से चूक गए। उन्‍होंने 38 गेंदों पर 90 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान मार्श ने 9 चौके और 7 छक्‍के जड़े। जोश इंग्लिश ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए। निकोलस पूरन 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। 

15 May 202611:16:15 PM

LSG vs CSK LIVE: लखनऊ ने दी मात

प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई का खेल खराब किया है। होम ग्राउंड पर शुक्रवार को लखनऊ ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 7 विकेट से शिकस्‍त दी। 12 मैचों में चेन्‍नई की यह छठी हार है। प्‍लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्‍हें अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। 

15 May 202610:55:36 PM

LSG vs CSK LIVE: समद सस्‍ते में आउट

12वें ओवर में 2 विकेट गंवाने के बाद लखनऊ को 14वें ओवर में एक और झटका लगा। स्पेंसर जॉनसन दूसरी ही गेंद पर अब्‍दुल समद को बोल्‍ड किया। समद सस्‍ते में आउट हुए। उन्‍होंने 3 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। अब मुकुल चौधरी का साथ देने के लिए निकोलस पूरन मैदान पर आए हैं। 

15 May 202610:53:50 PM

LSG vs CSK LIVE: लखनऊ को लगे बैक टू बैक 2 झटके

12वें ओवर में मुकेश चौधरी ने लखनऊ को बैक टू बैक झटके दिए। ओवर की चौथी गेंद पर मुकेश ने जोश इंग्लिश को उर्विल के हाथों कैच आउट कराया। जोश ने 32 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। अगली ही गेंद पर मिचेल मार्श दुर्भग्‍यपूर्ण तरीके से नॉन स्‍ट्राइकर एंड पर रन आउट हुए। मार्श ने 38 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली।

 

LSG के लिए सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

  • 210* - क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल बनाम केकेआर 2022
  • 152 - मिचेल मार्श, ऋषभ पंत बनाम आरसीबी, 2025
  • 135 - मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस बनाम सीएसके, 2026
  • 134 - क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल बनाम सीएसके, 2024
  • 121 - मिचेल मार्श, निकोलस पूरन बनाम जीटी, 2025
15 May 202610:36:17 PM

LSG vs CSK LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स में बिना कोई विकेट गंवाए 124 रन बना लिए हैं। मैच पर चेन्‍नई की पकड़ काफी कमजोर हो गई है। लखनऊ को जीत के लिए अगले 10 ओवर में 64 रनों की दरकार है। 

15 May 202610:13:59 PM

LSG vs CSK LIVE: लखनऊ के नाम रहा पावरप्‍ले

पहले 6 ओवर पूरी तरह से लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम रहे। मिचेल मार्श ने 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 6 ओवर के बाद लखनऊ को स्‍कोर 86 रन है। चेन्‍नई को अगर मैच में वापसी करनी है तो हर हाल में विकेट चटकाना होगा। वहीं लखनऊ को अगले 14 ओवर में जीत के लिए 102 रन बनाने हैं। 

15 May 20269:59:02 PM

LSG vs CSK LIVE: लखनऊ की सधी हुई शुरुआत

188 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत सधी हुई रही। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस रन गति को धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं। 3 ओवर के बाद लखनऊ को स्‍कोर 31 रन है। चेन्‍नई को पहले विकेट की तलाश है। 

15 May 20269:26:23 PM

LSG vs CSK LIVE: चेन्‍नई ने बनाए 187 रन

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी चेन्‍नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। शिवम दुबे 32 और प्रशांत वीर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। अब लखनऊ को जीत के लिए 188 रन बनाने हैं। 

15 May 20269:06:00 PM

LSG vs CSK LIVE: कार्तिक शर्मा आउट

फिफ्टी लगाने के बाद कार्तिक शर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 42 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 6 चौके और 5 छक्‍के लगाए। शाहबाज अहमद ने यह विकेट अपने नाम किया। चेन्‍नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

15 May 20269:02:54 PM

LSG vs CSK LIVE: कार्तिक शर्मा ने लगाया अर्धशतक

आकाश सिंह के तूफान के बाद डेविल्‍ड ब्रेविस ने कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर 44 गेंदों पर 70 रन की साझेदारी की। शमी ने इस साझेदारी को तोड़ा। 15वें ओवर में शमी ने ब्रेविस को आकाश के हाथों कैच आउट कराया। डेवाल्‍ड ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए। अब शिवम दुबे मैदान पर आए हैं। 15 ओवर के बाद चेन्‍नई का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। 

15 May 20268:16:29 PM

LSG vs CSK LIVE: उर्विल पटेल फेल 

पिछले मैच में इतिहास रचने वाले उर्विल का आज बल्‍ला नहीं चला। उन्‍होंने 7 गेंदों का सामना किया और वह 6 रन ही बना सके। आकाश सिंह ने चेन्‍नई को तीसरा झटका दिया। अब डेवाल्‍ड ब्रेविस मैदान पर उतर चुके हैं। 

15 May 20268:03:49 PM

LSG vs CSK LIVE: आकाश ने झटके 2 विकेट

आकाश सिंह ने लखनऊ को दो सफलताएं दिलाई हैं। उन्‍होंने चेन्‍नई की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया है। उन्‍होंने रुतुराज के बाद संजू सैमसन को पवेलियन भेजा। संजू ने 20 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। अब उर्विल का साथ देने के लिए कार्तिक शर्मा मैदान पर उतरे हैं। 

15 May 20267:53:13 PM

LSG vs CSK LIVE: आकाश ने दिलाई विकेट

आकाश सिंह ने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई है। उन्‍होंने चेन्‍नई के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ का विकेट चटकाया। इस विकेट के बाद आकाश ने पर्ची वाला सेलिब्रेशन किया। रुतुराज ने 9 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। अब 3 नंबर पर उर्विल पटेल बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

15 May 20267:33:42 PM

LSG vs CSK LIVE: सलामी जोड़ी मैदान पर

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स टॉस हारने के बाद बल्‍लेबाजी करने उतरी है। सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। संजू सैमसन का सामन रुतुराज गायकवाड़ दे रहे हैं। वहीं लखनऊ की ओर से पहला ओवर मोहम्‍मद शमी कर रहे हैं। 

15 May 20267:10:42 PM

LSG vs CSK LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी। 

इम्पैक्ट प्‍लेयर: गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी। 

15 May 20267:31:50 PM

LSG vs CSK LIVE: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव। 

इम्पैक्ट प्‍लेयर: जोश इंग्‍लिश, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी।

15 May 20267:02:31 PM

LSG vs CSK LIVE: टॉस अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। लखनऊ की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। चेन्‍नई ने भी कुछ बदलाव किए हैं। स्पेंसर जॉनसन डेब्‍यू कर रहे हैं। गुरजापनीत सिंह की अंतिम 11 में वापसी हुई है। 

15 May 20266:40:59 PM

LSG vs CSK LIVE: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम

जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्जके, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी। 

15 May 20266:39:53 PM

LSG vs CSK LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, जैकरी फोल्क्स, मैकनील नरोन्हा। 

15 May 20266:39:35 PM

LSG vs CSK LIVE: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टक्‍कर होगी। इस मैच से जुडी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us