Move to Jagran APP

रोमांचक फाइनल में मुंबई ने रचा इतिहास, एक रन से जीता तीसरा खिताब

मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार जीता आइपीएल का खिताब।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 11:13 AM (IST)
रोमांचक फाइनल में मुंबई ने रचा इतिहास, एक रन से जीता तीसरा खिताब
रोमांचक फाइनल में मुंबई ने रचा इतिहास, एक रन से जीता तीसरा खिताब

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 10 का फाइनल मुकाबला राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने 1 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम तीन बार आइपीएल का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।  

loksabha election banner

इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया।खिताबी मुकाबले में 130 रन की चुनौती का पीछा करते हुए पुणे सुपर जाइंट की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी और मुंबई ने तीसरी बार आइपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया।

पुणे ने गंवाए 6 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने पुणे को ओपनर राहुल त्रिपाठी (03) को एलबीडब्ल्यू आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिला दी। 44 रन पर खेल रहे अजिंक्य रहाणे मिचेल जॉनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। पोलार्ड ने भी रहाणे का बेहतरीन कैच पकड़कर पुणे को दूसरा झटका दे दिया। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे महेंद्र सिंह धौनी को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। धौनी का कैच बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे पार्थिव पटेल ने पकड़ा। धौनी ने 10 रन बनाए। इसके बाद मनोज तिवारी (07) मिचेल जॉनसन की गेंद पर पोलार्ड को कैच दे बैठे। इसकी अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ (51) रन बनाकर अंबाती रायडू को कैच दे बैठे। इसके बाद मैच की आखिरी गेंद पर पुणे को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे लेकिन 2 रन बनाकर डेन क्रिस्चिन रन आउट हो गए।   

पुणे को मिली 130 की चुनौती

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 47 रन क्रुणाल पांड्या ने बनाए। वही पुणे की तरफ से जयदेव उनादकट और एड्म जंपा ने दो-दो विकेट चटकाए। मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 08 विकेट खोकर 129 रन बनाए। 

ऐसे गिरे मुंबई के 8 विकेट

अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जयदेव उनादकट ने मुंबई के ओपनर पार्थिव पटेल (04) को पवेलियन की राह दिखा दी। शारदुल ठाकुर ने पार्थिव पटेल का कैच पकड़ा। इसी ओवर की चौथी गेंद पर उनादकट ने सिमंस (03) को कॉट एंड बोल्ड कर मुंबई को दूसरा झटका दे दिया। इसी कैच के साथ मुंबई के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। अंबाती रायडू (12) रन बनाकर रन आउट हो गए। एक रन चुराने की कोशिश में रायडू तेज़ तो दौड़े लेकिन स्मिथ का थ्रो ज़्यादा तेज़ निकला और मुंबई को लग गया तीसरा झटका। रोहित शर्मा (24) गेंद को बाउंड्री के पार भेजने की कोशिश में  जंपा की गेंद पर शारदुल ठाकुर को कैच दे बैठे और मुंबई को लगा चौथा झटका। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड (07) रन बनाकर मनोज तिवारी को कैच दे बैठे और 65 रन पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट गई। हार्दिक पांड्या (10) रन बनाकर डेन क्रिस्चिन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। कर्ण शर्मा भी 01 रन बनाकर रन आउट हो गए औरर पुणे को मिली सातवीं सफलता। पारी की आखिरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (47) रन बनाकर कैच आउट हो गए।

बदल गई मुंबई की किस्मत

आइपीएल 10 में फाइनल से पहले ये दोनों टीमें 3 बार एक दूसरे से भिड़ी थी और तीनों ही मौकों पर स्मिथ की सेना मुंबई के महारथियों पर हावी साबित हुई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले को मुंबई ने एक रन से जीतकर ना सिर्फ पिछला हिसाब एक ही झटके में बराबर कर दिया बल्कि पुणे के खिताब जीतने के सपने को भी चकनाचूर कर दिया।

आइपीएल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.