Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

KKR vs RR Highlights: कोलकाता की लड़खड़ाती पारी को रिंकू सिंह का सहारा, फिफ्टी ठोककर KKR को दिलाई पहली जीत

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। 

By Praveen Kumar Mishra Sun, 19 Apr 2026 07:26 PM (IST)
KKR vs RR Live Cricket Score

KKR vs RR Live Cricket Score

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs RR IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्‍थान रॉयल्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। वैभव ने सबसे ज्‍यादा 46 रन बनाए। वहीं कार्तिक त्‍यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए। 156 रन के टारगेट को कोलकाता ने 20वें ओवर में चेज कर लिया। रिंकू सिंह 34 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अनुकूल रॉय ने  29* रनों का योगदान दिया। 

19 Apr 20267:26:37 PM

KKR vs RR Live: कोलकाता को मिली पहली जीत 

कोलकाता नाइट राइडर्स को 19वें सीजन की पहली जीत मिल गई है। रविवार को कोलकाता ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को लो स्‍कोरिंग मैच में 4 विकेट से हराया। राजस्‍थान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे।

156 रन के टारगेट को कोलकाता ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया। रिंकू सिंह ने नाबाद अर्धशतक लगाया। वह 34 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों पर 29* रन की अहम पारी। कोलकाता की ओर से कार्तिक त्‍यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए। 

19 Apr 20267:13:50 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: रिंकू सिंह-अनुकूल रॉय की साझेदारी

राजस्थान के खिलाफ 85 रनों पर 6 विकेट गंवाने के बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मुकाबले में कोलकाता की वापसी कराई है। दोनों बल्लेबाजों न 18वें ओवर में 32 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी पूरी की।

19 Apr 20266:43:34 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: रमनदीप सिंह आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छठा विकेट गंवा दिया है। डेब्यू कर रहे यश राज पुंजा ने उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। रमनदीप 10 रन बनाकर आउट हुए। वे अपने करियर का पहला टी20 मैच खेल रहे हैं और उस पर सफलता हासिल की है।

19 Apr 20266:31:40 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: रोवमैन पॉवेल आउट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5वां विकेट गंवा दिया है। सेट होकर खेल रहे रोवमैन पॉवेल को रवींद्र जडेजा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कोलकाता के लिए रिंकू सिंह 7 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रमनदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

19 Apr 20266:16:12 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: अंगकृष रघुवंशी आउट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा ने उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रघुवंशी 19 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए।

19 Apr 20266:04:59 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: कैमरन ग्रीन आउट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है। ध्रुव जुरेल की कमाल की विकेटकीपिंग से कैमरन ग्रीन को मैदान के बाहर जाना पड़ा। ग्रीन 27 रन बनाकर रवि विश्नोई का शिकार बने।

19 Apr 20265:46:06 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: अजिंक्य रहाणे आउट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की खराब शुरूआत की है। उन्होंने 5 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। सीफर्ट के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। उन्हें नांद्र बर्गर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

19 Apr 20265:42:49 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: कोलकाता को पहला झटका

156 रन चेज करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने टिम सीफर्ट को बोल्‍ड किया। अब रहाणे का साथ देने के लिए अंगकृष रघुवंशी मैदान में आए हैं। 

19 Apr 20265:25:55 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: राजस्थान ने बनाए 155 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 46 रनों की पारी खेली। तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने भी 39 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने कमाल की गेंदबाजी की और 3-3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा सुनील नरेन को भी 2 सफलता मिली। कोलकाता को जीत के लिए 156 रनों की दरकार है।

19 Apr 20265:17:52 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: रवि विश्नोई आउट

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8वां विकेट गंवा दिया है। कार्तिक त्यागी ने एक ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने रवींद्र जडेजा, शिमरन हेटमायर और रवि विश्नोई को मैदान के बाहर भेजा। विश्नोई अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर आउट हो गए।

19 Apr 20265:14:37 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: शिमरन हेटमायर आउट

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7वां विकेट गंवा दिया है। कार्ति त्यागी ने शिमरन हेटमायर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हेटमायर को त्यागी ने 15 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

19 Apr 20265:11:09 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: रवींद्र जडेजा आउट

राजस्थान का संघर्ष कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जारी है और उन्होंने 6 विकेट गंवा दिए हैं। कार्तिक त्यागी ने रवींद्र जडेजा को 9 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

19 Apr 20264:58:01 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: डोनावन फरेरा आउट

कोलकाता के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम मुश्किल में दिख रही है। राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सुनील नरेन ने डोनावन फरेरा को 7 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

19 Apr 20264:54:37 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: रियान पराग आउट

कोलकाता के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। उन्होंने कप्तान रियान पराग के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया है। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें 12 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा है।

19 Apr 20264:38:40 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: यशस्वी जायसवाल आउट

राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीसरा विकेट गंवा दिया है। सुनील नरेन ने यशस्वी जायसवाल को 39 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

19 Apr 20264:33:44 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: ध्रुव जुरेल आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी के बाद ध्रुव जुरेल को भी मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जुरेल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

19 Apr 20264:20:39 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली सफलता मिली है। वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया है। वैभव 28 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए और अपना अर्धशतक नहीं लगा सके।

19 Apr 20264:05:12 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की पारी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टीम ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 38 और यशस्वी जायसवाल 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

19 Apr 20263:37:27 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतर चुके हैं।

19 Apr 20263:12:39 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी।

19 Apr 20263:11:50 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा।

19 Apr 20262:39:04 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें


राजस्थान का मैच हो और वैभव सूर्यवंशी की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता। एक बार फिर इस युवा बल्लेबाज पर सभी की नजरें होंगी। कोलकाता की गेंदबाजी वैसे भी कमजोर है और इसे देखते हुए वैभव आज फिर गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं। 

19 Apr 20262:25:35 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: कोलकाता के लिए खुशखबरी


इस मैच से पहले कोलकाता के लिए खुशखबरी आई है। श्रीलंका ने मथीसा पथिराना को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हरी झंडी दे दी है और वह अब कोलकाता से जुड़ सकते हैं। हालांकि, इस मैच में वह उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

19 Apr 20262:05:00 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: हेड टू हेड आंकड़े


दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 में कोलकाता और 13 में राजस्थान को जीत मिली है। 

19 Apr 20261:47:17 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: पहली जीत की तलाश में कोलकाता


तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल-2026 में अपनी पहली जीत की तलाश है और इसी तलाश में आज वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेगी। अभी तक कोलकाता ने छह मैच खेले हैं जिसमें से एक रद हो गया था बाकी पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

19 Apr 202612:15:18 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

19 Apr 202612:13:13 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिमरन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।

19 Apr 202612:12:33 PM

KKR vs RR Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे खेला जाना है। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us