Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

KKR vs PBKS Highlights: बारिश में धुला कोलकाता-पंजाब मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बारिश की वजह से रद हो गया है और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं।

By Praveen Kumar Mishra Mon, 06 Apr 2026 11:20 PM (IST)
KKR vs PBKS Highlights

KKR vs PBKS Highlights

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs PBKS IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बारिश में धुल गया है। बारिश की वजह से मुकाबले को रद कर दिया गया। कोलकाता में बारिश लगातार होती रही और अंत में इतना समय नहीं था कि मैच को 5 ओवर का कराया जा सके। ऐसे में अंपायर ने मैच रद कर दिया और दोनों टीमों को एक-एक मिले।

6 Apr 202611:19:02 PM

KKR vs PBKS LIVE: रद हुआ मैच

कोलकाता में लगातार बारिश होती रही, जिसकी वजह से मैच को रद कर दिया गया। मैच को 5 ओवर कराने का समय 11:14 था लेकिन बारिश काफी देर से रूकी, जिसकी वजह से मैदान गीला था। ऐसे में अंपायर ने इस रद करने का फैसला किया। 

6 Apr 202610:40:39 PM

KKR vs PBKS LIVE: कवर्स हटाए जा रहे

बारिश रूकने के बाद कवर्स हटाए जा रहे हैं। ग्राउंडस्टाफ सावधानी के साथ कवर्स को हटा रहे हैं ताकि मैदान पर पानी न गिरे। तो वहीं अंपायर भी बाहर आए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

6 Apr 202610:35:15 PM

KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता में रूकी बारिश

कोलकाता में बारिश रूक गई है लेकिन ग्राउंडस्टाफ के पास बहुत कम समय है। मैच को 5 ओवर का कराने के लिए इसे 11:14 पर शुरू करना होगा। ऐसे में देखना होगा कि मुकाबला शुरू हो पाता या नहीं।

6 Apr 202610:07:17 PM

KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता में बारिश जारी

कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है। अब तक बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। ईडन गार्डन को कवर्स से पूरी तरह से ढका गया है लेकिन बारिश रूकने के बाद खेल शुरू होने में कम से कम आधे घंटे का समय लगेगा। ऐसे में अगर बारिश थोड़ी देर तक और होती रही, तो मुकाबला शुरू नहीं हो पाएगा। 5 ओवर मैच के लिए कट ऑफ टाइम 11:14 का है।

6 Apr 20269:39:52 PM

KKR vs PBKS LIVE: कब तक रूकेगी बारिश?

कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मैच अब तक शुरू नहीं हो पाया है। अगर आईएमडी की रिपोर्ट की मानें, तो 10 बजे बारिश रूकने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश रूकती है, तो मैच जल्द शुरू हो जाएगा क्योंकि ईडन गार्डन पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है। मैच में कम से कम 5 ओवर कराने के लिए 11:14 पर मुकाबला शुरू होना जरूरी है।

6 Apr 20269:22:48 PM

KKR vs PBKS LIVE: 5 ओवर का कट ऑफ टाइम

कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। 9:10 बजे से ओवर की कटौती शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर 5 ओवर मैच का कट ऑफ देखें, तो 11:14 बजे है। अगर इस समय तक मैच शुरू नहीं हो पाया, तो मुकाबले को रद कर दिया जाएगा और एक-एक अंक दोनों टीमों में बांट दिए जाएंगे।

6 Apr 20269:10:24 PM

KKR vs PBKS LIVE: क्या है कट ऑफ टाइम

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में बारिश लगातार हो रही है। मैच अब तक 3.4 ओवरों का हो सका है। इसके लिए कट ऑफ टाइम 9:10 बजे है। यानी अब मैच पूरे 20 ओवर का नहीं हो सकता है। 

6 Apr 20268:57:02 PM

KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता में हो रही बारिश

कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चल रही हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वहां के कवर्स भी हवा की वजह से उड़ गए हैं। हालांकि, ग्राउंड स्टाफ दोबारा से कवर्स वापस ला रहे हैं। 

6 Apr 20268:20:58 PM

KKR vs PBKS LIVE: कवर्स मैदान पर लौटे


बारिश रुक गई थी और कवर्स हटाए जा रहे थे, लेकिन तभी दोबारा से बारिश शुरू हो गई और मैदान को एक बार फिर कवर्स से ढक दिया गया है। 

6 Apr 20268:17:29 PM

KKR vs PBKS LIVE:  बारिश रुकी


फैंस के लिए अच्छी खबर है। कोलकाता में बारिश रुक गई है और एक-एक करके सारे कवर्स हटाए जा रहे हैं। मैच के जल्दी शुरू होने की उम्मीद है। 

6 Apr 20267:53:51 PM

KKR vs PBKS LIVE: बारिश के कारण रूका मैच

कोलकाता में बारिश शुरू हो चुकी है, जिसकी वजह मैच रूक गया है। मुकाबले के दौरान पहले से ही बरिश होने की संभावना थी और इसने मैच में खलल डाल दिया है। इस वक्त तक कोलकाता की पारी के 3.4 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। उनके लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

6 Apr 20267:43:57 PM

KKR vs PBKS LIVE: फिन एलन और कैमरन ग्रीन आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला झटका लगा है। फिन एलन को जेवियर बार्टलेट ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एलन 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए कैमरन ग्रीन ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

6 Apr 20267:33:09 PM

KKR vs PBKS LIVE: सलामी जोड़ी क्रीज पर

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन मैदान पर उतर चुके हैं।

6 Apr 20267:21:37 PM

KKR vs PBKS LIVE: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार।

6 Apr 20267:21:18 PM

KKR vs PBKS Live: कोलकाता की प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे।

6 Apr 20267:03:14 PM

KKR vs PBKS Live: कोलकाता ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम को अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और उन्हें पहली जीत की तलाश है।

6 Apr 20266:32:42 PM

KKR vs PBKS Live: बारिश डाल सकती है खलल

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश हो सकती है।

6 Apr 20265:57:28 PM

KKR vs PBKS Live: कोलकाता के लिए चोट सबसे बड़ी समस्या

कोलकाता के लिए आईपीएल 2026 में उसके खिलाड़ियों का चोटिल होने सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे तेज गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर हैं। इसके अलावा मथीशा पथिराना भी अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं। इस वजह से उनकी गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई देती है।

6 Apr 20265:23:30 PM

KKR vs PBKS Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की टीम

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जैंसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।

6 Apr 20265:21:41 PM

KKR vs PBKS Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

6 Apr 20265:21:20 PM

KKR vs PBKS Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ईडन गार्डन में होने वाला है और कोलकाता लगातार दो हार के बाद पहली जीत की तलाश में है। मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us