Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

KKR vs LSG Highlights: मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ा कोलकाता, लखनऊ को अपने दम पर दिलाई जीत

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में मुकाबला खेला गया। मैच में लखनऊ ने 3 विकेट से जीत हासिल की।

By Praveen Kumar Mishra Thu, 09 Apr 2026 11:27 PM (GMT+05:30)
KKR vs LSG Highlights

KKR vs LSG Highlights

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs LSG IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में मुकाबला खेला गया। मैच में लखनऊ ने 3 विकेट से जीत हासिल की। कोलकाता को अब तक सीजन में पहली जीत नहीं मिली है, जबकि लखनऊ ने अपना दूसरा मैच जीत लिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को लखनऊ ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। एलएसजी के लिए युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।

9 Apr 202611:24:15 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: लखनऊ की जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले के हीरो युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आयुष बडोनी ने भी 54 रन बनाए थे। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट हासिल किए।

9 Apr 202610:58:20 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: मोहम्मद शमी आउट

कोलकाता के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुश्किल में है। लखनऊ ने मोहम्मद शमी के रूप में सातवां विकेट गंवा दिया है। उन्हें सुनील नरेन ने 1 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

9 Apr 202610:49:59 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: आयुष बडोनी अर्धशतक लगाकर आउट

कोलकाता के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए आयुष बडोनी ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। हालांकि, हाफ सेंचुरी लगाने के बाद वे आउट हो गए। इसी के साथ लखनऊ के 6 विकेट गिर चुके हैं। 

9 Apr 202610:41:26 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: अब्दुल समद आउट

कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम संकट में दिखाई दे रही है। अनुकूल रॉय ने अब्दुल समद को आउट कर एलएसजी की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। समद 2 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के लिए आयुष बडोनी 33, जबकि मुकुल चौधरी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

9 Apr 202610:35:27 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: निकोलस पूरन आउट

कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चौथा विकेट गंवा दिया है। कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया है। पूरन 13 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के लिए बडोनी 28 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अब्दुल समद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

9 Apr 202610:16:11 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: ऋषभ पंत आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। टूर्नामेंट में पहला ओवर कर रहे कैमरन ग्रीन ने कप्तान ऋषभ पंत को 10 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। लखनऊ के लिए आयुष बडोनी 22 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

9 Apr 20269:54:42 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: मिचेल मार्श आउट

मैच में कोलकाता ने लखनऊ के दो विकेट हासिल कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने मुकाबले में वापसी कर ली है। वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में दो विकेट चटका दिए हैं और मिचेल मार्श को 15 रनों पर आउट किया। लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि आयुष बडोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

9 Apr 20269:50:53 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: ऐडन मार्करम आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका लगा है। वैभव अरोड़ा ने ऐडन मार्करम को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मार्करम 22 रन बनाकर आउट हुए। एलएसजी के लिए मिचेल मार्श 15 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

9 Apr 20269:40:35 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम की जोड़ी मैदान पर है।

9 Apr 20269:19:53 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: कोलकाता ने बनाए 181 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। कोलकाता के लिए सबसे अधिक अंगकृष रघुवंशी ने 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे (41), कैमरन ग्रीन (32*) और रोवमैन पॉवेल ने (39*) रन बनाए। लखनऊ के लिए एम. सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला।

9 Apr 20268:59:56 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: कोलकाता के 150 रन पूरे

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 17.3 ओवरों में इस आंकड़े को पार किया है। कोलकाता के लिए कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

9 Apr 20268:38:00 PM

KKR vs LSG LIVE Cricket Score: रिंकू सिंह आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चौथा विकेट गंवाया है। आवेश खान ने रिंकू सिंह को 4 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रिंकू का टूर्नामेंट में फ्लॉप शो जारी है और वे लगातार असफल हो रहे हैं।

9 Apr 20268:32:55 PM

KKR vs LSG LIVE: अंगकृष रघुवंशी आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीसरा विकेट गंवा दिया है। एम. सिद्धार्थ ने अंगकृष रघुवंशी को अपना शिकार बनाया है। वे 33 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए।

9 Apr 20268:26:59 PM

KKR vs LSG LIVE: अजिंक्य रहाणे आउट

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है। स्पिनर दिग्वेश राठी ने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 41 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

9 Apr 20268:00:35 PM

KKR vs LSG LIVE: रहाणे-रघुवंशी क्रीज पर जमे

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता ने पावरप्ले में फिन एलन के रूप में एक विकेट गंवाया। हालांकि, उन्होंने 6 ओवरों के बाद एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 23 और अंगकृष रघुवंशी 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

9 Apr 20267:41:21 PM

KKR vs LSG LIVE: फिन एलन आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका लगा है। फिन एलन 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें प्रिंस यादव ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

9 Apr 20267:33:23 PM

KKR vs LSG LIVE: सलामी जोड़ी क्रीज पर

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर उतर चुके हैं। 

9 Apr 20267:13:23 PM

KKR vs LSG LIVE: लखनऊ की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।


इम्पैक्ट प्लेयर्स: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्जके, शहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।

9 Apr 20267:11:20 PM

KKR vs LSG Live: कोलकाता की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।


इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।

9 Apr 20267:02:51 PM

KKR vs LSG Live: लखनऊ ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत लिया है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

9 Apr 20266:32:02 PM

KKR vs LSG Live: बारिश का साया

कोलकाता और लखनऊ के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की संभवाना है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, पूरा मैच रद होगा इसकी संभवना बहुत कम है।

9 Apr 20266:12:13 PM

KKR vs LSG Live: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, शहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा।

9 Apr 20266:10:23 PM

KKR vs LSG Live: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

9 Apr 20266:09:58 PM

KKR vs LSG Live: लाइव ब्लॉग

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच ईडन में भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाना है। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। कोलकाता को अब तक सीज में एक भी जीत नहीं मिली है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us