Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

KKR vs DC Highlights: दिल्ली की जीत के साथ खत्म हुआ IPL 2026 का लीग स्टेज, कोलकाता को घर में मिली हार

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Highlights: कोलकाता नाइट राइजर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली ने 40 रनों से जीत हासिल की।

By Praveen Kumar Mishra Sun, 24 May 2026 11:35 PM (GMT+05:30)
KKR vs DC Highlights

KKR vs DC Highlights

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs DC IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का स्कोर खड़ा किया था। कोलकाता की टीम इसके जवाब में 18.4 ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ उन्हें 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के साथ आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं।

24 May 202611:31:04 PM

KKR vs DC Live: दिल्ली ने जीता मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 40 रनों से जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ आईपीएल 2026 में लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त हो गए हैं। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। कोलकाता की टीम 18.4 ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई और मुकाबले में 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

24 May 202611:19:59 PM

KKR vs DC Live: पॉवेल और अनुकूल आउट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8वां झटका लगा है। पॉवेल 29 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने अनुकूल रॉय को अपना शिकार बनाया।

24 May 202611:02:08 PM

KKR vs DC Live: तेजस्वी दहिया आउट

कोलकाता को छठा झटका लगा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी दहिया को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। दहिया 1 रन बनाकर आउट हुए।

24 May 202611:00:37 PM

KKR vs DC Live: रिंकू सिंह आउट

कोलकाता की आधी टीम दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पवेलियन लौट चुकी है। कुलदीप ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट हासिल किए। इसके बाद तेजस्वी दहिया का कैच विकेटकीपर अभिषेक पोरेल ने छोड़ दिया और इसी के साथ वे हैट्रिक से चूक गए।

24 May 202610:56:00 PM

KKR vs DC Live: अजिंक्य रहाणे आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में चौथा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने अजिंक्य रहाणे को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रहाणे 39 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हो गए।

24 May 202610:37:20 PM

KKR vs DC Live: कैमरन ग्रीन आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीसरा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने कैमरन ग्रीन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। ग्रीन बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और 2 रन बनाकर आउट हुए।

24 May 202610:28:15 PM

KKR vs DC Live: मनीष पांडे आउट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है। लुंगी एनगिडी ने मनीष पांडे को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पांडे 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद हैं।

24 May 202610:07:42 PM

KKR vs DC Live: फिन एलन आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता मिली है। लुंगी एनगिडी ने फिन एलन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एलन 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

24 May 20269:44:45 PM

KKR vs DC Live: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कोलकाता के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है।

24 May 20269:29:46 PM

KKR vs DC Live: दिल्ली ने बनाए 203 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने सबसे अधिक 60 रनों की पारी खेली। कोलकाता को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य मिला है।

24 May 20269:05:39 PM

KKR vs DC Live: अक्षर पटेल आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती ने पटेल को 39 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

24 May 20268:38:18 PM

KKR vs DC Live: केएल राहुल आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा है। राहुल 30 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अनुकूल रॉय ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

24 May 20268:33:02 PM

KKR vs DC Live: केएल राहुल का अर्धशतक

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल का आईपीएल में ये 51वां अर्धशतक है।

24 May 20268:23:50 PM

KKR vs DC Live: दूसरा विकेट गिरा

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का दूसरा विकेट गिर गया है। सुनील नरेन ने साहिल परख को पवेलियन भेजा। साहिल ने 17 गेंदों पर 24 रन बनाए। अब कप्‍तान अक्षर पटेल मैदान पर आए हैं। 10 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। 

24 May 20268:06:17 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। दिल्ली ने पहले 6 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं।

24 May 20268:00:19 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: अभिषेक पोरेल आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपटिल्स को पहला झटका लगा है। सौरभ दुबे ने अभिषेक पोरेल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पोरेल 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए।

24 May 20267:35:09 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल और अभिषेक पोरेल क्रीज पर उतर चुके हैं।

24 May 20267:21:45 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी।

24 May 20267:19:26 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, विप्रज निगम, नितीश राणा, कुलदीप यादव।

24 May 20267:03:25 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के आखिरी लीग चरण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत लिया है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

24 May 20266:32:15 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: हेड टू हेड आंकड़े

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें, तो कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से केकेआर ने 20 मैचों में जीत हासिल की है। दिल्ली ने 15 मुकाबलों में बाजी मारी है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

24 May 20266:05:49 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

24 May 20266:04:03 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, पथुम निसांका, आकिब नबी डार, रेहान अहमद।

24 May 20266:03:28 PM

KKR vs DC Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us