विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy Final: आकिब नबी के आगे कर्नाटक ने टेके घुटने, जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास

Published: Sat, 28 Feb 2026 02:49 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर की टीम ने पारस डोगरा की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी का फाइनल अपने नाम कर लिया है। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

जम्मू-कश्मीर ने जीती रणजी ट्रॉफी

जम्मू-कश्मीर ने जीती रणजी ट्रॉफी

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर ने जीती रणजी ट्रॉफी

  2. आकिब नबी ने फाइनल में चटकाए 10 विकेट

  3. जम्मू-कश्मीर और कर्नाट के बीच खेला गया फाइनल मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आकिब नबी के 5 विकेट के दम पर जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल अपने नाम कर लिया है। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। आकिब ने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर की टीम फाइनल जीतने में कामयाब रही। फाइनल मैच 5 दिनों तक चला लेकिन मुकाबला ड्रॉ रहा।

पहली पारी में बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया। ये टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंची थी और खिताब भी अपने नाम कर लिया। नबी के अलावा बल्लेबाजी में शुभम पुंडीर ने कमाल दिखाया और पहली पारी में शतक लगाया। कप्तान पारस डोगरा ने भी 70 रन बनाए, जिसके दम पर जम्मू ने पहली पारी में 584 रन बना लिए। तो वहीं कर्नाटक की टीम पहली पारी में 293 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी में बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया।

आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी

आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में गेंद से तहलका मचा दिया। वे इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। नबी ने कु 60 विकेट अपने नाम किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। नबी ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 5 विकेट हासिल कर कर्नाटक को बैकफुट पर धकेल दिया। उनकी गेंदबाजी का ही नतीजा था कि कर्नाटक की टीम पहली पारी में 293 रनों पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में इसी वजह से बढ़त मिली। कर्नाटक के लिए मयंक अग्रवाल ने 160 रनों की पारी खेली।

जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी

पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे। शुभम पुंडीर ने 121 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान पारस डोगरा (70), अब्दुल समद (61), कन्हैया वधावन (70) साहिल लोटरा ने 72 रनों की पारी खेली। इसके दम पर जम्मू-कश्मीर ने 584 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में कर्नाटक 293 रनों पर सिमट गई और जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बढ़त बना ली।

जम्मू-कश्मीर ने पहली बार जीता खिताब

जम्मू-कश्मीर ने 66 सालों के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। ये टीम पहली बार रणजी के फाइनल में पहुंची थी और पहली बार में ही खिताब को अपने नाम कर लिया। जम्मू ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट के नुकसान पर 342 रन बना लिए थे और इसके बाद मैच ड्रॉ हो गया। दूसरी पारी में कामरान इकबाल और साहिल लोटरा ने शतक लगाया।