Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

RCB vs MI Highlights: भुवनेश्वर के छक्के ने दिलाई बेंगलुरु को जीत, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रायपुर में खेला गया। मुकाबले में बेंगलुरु ने 2 विकेट से जीत हासिल की।

By Praveen Kumar Mishra Sun, 10 May 2026 11:51 PM (IST)
RCB vs MI Highlights

RCB vs MI Highlights

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs MI IPL 2026 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे। इसके जवाब में बेंगलुरु ने 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए और मैच में 2 विकेट से जीत हासिल की। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी की और 73 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

10 May 202611:45:52 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत

रायपुर में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया। इसी के साथ बेंगलुरु ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी की और 46 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। तो वहीं आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एक छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। 

10 May 202611:41:22 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: रोमारियो शेफर्ड आउट

मुंबई के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8वां विकेट गंवा दिया है। राज अंगद बावा ने रोमारियो शेफर्ड को 4 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

10 May 202611:39:09 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: क्रुणाल पांड्या आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी ने 7वां विकेट गंवा दिया है। अल्लाह गजनफर ने क्रुणाल पांड्या को अपना शिकार बनाया है। पांड्या 46 गेंदों पर 73 रन बनाकर आउट हुए हैं।

10 May 202611:09:48 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: जितेश शर्मा और टिम डेविड आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कॉर्बिन बॉश ने एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। इसी के साथ मुकाबले में मुंबई की वापसी हो चुकी है। बॉश ने पहले जितेश शर्मा को 18 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद अगली गेंद पर टिम डेविड को जीरो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

10 May 202611:01:05 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: क्रुणाल पांड्या का अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्रुणाल पांड्या संकटमोचक बने हैं। उन्होंने एमआई के खिलाफ मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी की और 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। 

10 May 202610:44:02 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: जैकब बेथेल आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथा विकेट गंवा दिया है। कॉर्बिन बॉश ने जैकब बेथेल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ उन्होंने बेंगलुरु की साझेदारी को तोड़ दिया है। बेथेल 27 रन बनाकर आउट हुए।

10 May 202610:32:36 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: 10 ओवर समाप्त

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या और जैकब बेथेल क्रीज पर जमे हुए हैं। 10 ओवर खत्म होने के बाद बेंगलुरु ने 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं।

10 May 202610:05:46 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: रजत पाटीदार आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा है। कॉर्बिन बॉश ने बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाटीदार 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए।

10 May 202610:03:37 PM

RCB vs MI Live: देवदत्त पडिक्कल आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरा झटका लगा है। दीपक चाहर ने देवदत्त पडिक्कल को 12 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

10 May 20269:40:22 PM

RCB vs MI Live: कोहली का नहीं खुला खाता

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। 167 रन चेज करने उतरी आरसीबी की ओर से विराट कोहली और जैकब बेथेल मैदान पर आए हैं। विराट कोहली का खाता नहीं खुला। दीपक चाहर ने उनका विकेट चटाकया। पिछले मैच में भी कोहली ने कोई रन नहीं बनाया था। 

10 May 20269:22:36 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: मुंबई ने बनाए 166 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी का फ्लॉप शो देखने को मिला। टीम 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी और बेंगलुरु को जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य दिया है।

10 May 20269:15:07 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: तिलक वर्मा आउट

भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने तिलक वर्मा को 57 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

10 May 20269:05:25 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल समय में कमाल की परी खेली है। उन्होंने मुकाबले में अर्धशतक लगाया और सीजन की उनकी ये दूसरी फिफ्टी है।

10 May 20268:56:16 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: विल जैक्स आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। रोमारियो शेफर्ड ने विल जैक्स को 10 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

10 May 20268:43:20 PM

RCB vs MI Live: नमन धीर आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। रासिख सलाम डार ने नमन धीर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। धीर अर्धशतक लगाने से चूक गए और 32 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए।

10 May 20268:28:55 PM

RCB vs MI Live: 10 ओवर समाप्त

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने शुरुआत में तीन विकेट गंवाए। इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। 10 ओवर समाप्त होने तक मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। 

10 May 20267:49:31 PM

RCB vs MI Live: भुवनेश्‍वर ने दिए 2 झटके 

तीसरे ओवर में भुवनेश्‍वर कुमार ने मुंबई इंडियंस को 2 झटके दिए। ओवर की 5वीं गेंद पर उन्‍होंने रोहित शर्मा का विकेट चटाकया। रोहित ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए। अगली गेंद पर भुवी ने कप्‍तान सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज दिया। स्‍काई का खाता तक नहीं खुला। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 28 रन है। 

10 May 20267:36:41 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: रयान रिकल्टन आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार ने रयान रिकल्टन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रिकल्टन 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए।

10 May 20267:34:06 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। एमआई के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार पहले ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं।

10 May 20267:13:17 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर।

10 May 20267:12:45 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर।

10 May 20267:04:21 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत लिया है। कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

10 May 20266:02:25 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: हेड टू हेड आंकड़े

बेंगलुरु और मुंबई के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान एमआई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसके अलावा आरसीबी ने 16 मैचों में बाजी मारी है।

10 May 20265:24:19 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की टीम

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार, कृष भगत।

10 May 20265:23:03 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

10 May 20265:22:36 PM

RCB vs MI Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। बेंगलुरु और मुंबई के बीच ये मुकाबला रायपुर में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us