MI vs LSG Highlights: रोहित-रिकल्टन की पारी से मुंबई को मिली जीत, लखनऊ के खिलाफ किया ऐतिहासिक रन चेज
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants Highlights: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला वानखेड़े में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की है।

MI vs LSG Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs LSG IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला वानखेडे़ स्टेडियम में खेला गया। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को एमआई ने 18.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई की ये सीजन की तीसरी जीत है। 5 बार की चैंपियन के लिए रोहित शर्मा ने 84 और रयान रिकल्टन ने 83 रनों की पारी खेली।
MI vs LSG Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल की है। मुंबई की सीजन की ये तीसरी जीत है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने चोट के बाद वापसी की और शानदार अर्धशतक लगाया। उनके अलावा रयान रिकल्टन ने भी 83 रन बनाए। मुंबई का आईपीएल के इतिहास ये सबसे सबड़ा रन चेज है। रोहित ने मैच में 84 रनों की पारी खेली।
MI vs LSG Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव आउट
मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चौथा झटका लगा है। सूर्या 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद शमी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs LSG Live Cricket Score: तिलक वर्मा आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। तिलक वर्मा को मणिमरन सिद्धार्थ ने 11 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि नमन धीर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: रोहित शर्मा आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने चोट की वापसी के बाद शानदार पारी खेली। रोहित ने 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। उन्हें मणिमरन सिद्धार्थ ने अपना शिकार बनाया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: रयान रिकल्टन आउट
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। हालांकि, रयान रिकल्टन के रूप में उन्होंने पहला विकेट गंवा दिया है। रिकल्टन 32 गेंदों प 83 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने वापसी पर शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया है और उनका आईपीएल में ये 49वां अर्धशतक है।
MI vs LSG Live Cricket Score: रयान रिकल्टन का अर्धशतक
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शानदार बल्लेबाजी जारी है। मुंबई के सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया है।
MI vs LSG Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
लखनऊ सुपर जायंट्स के 228 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। मुंबई ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 71 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 36, जबकि रयान रिकल्टन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एमआई के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा रयान रिकल्टन की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है।
MI vs LSG Live Cricket Score: लखनऊ ने बनाए 228 रन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। मुंबई के गेंदबाजों ने अंत के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे लखनऊ की टीम 250 के आसपास नहीं पहुंच सकी। मुंबई को जीत के लिए 229 रनों की दरकार है।
MI vs LSG Live Cricket Score: लखनऊ 200 के पार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की शानदार बल्लेबाजी जारी है। टीम ने 17 ओवरों में ही 200 रनों के स्कोर को पार कर लिया है। ऐडन मार्करम 27 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि हिम्मत सिंह 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: अक्षत रघुवंशी आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांचवां विकेट गंवा दिया है। रघु शर्मा ने अक्षत रघुवंशी को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रघुवंशी अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे थे, जबकि रघु अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: ऋषभ पंत आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विल जैक्स ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। ऐडन मार्करम 7 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अक्षत रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: मिचेल मार्श आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जांयट्स ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। कॉर्बिन बॉश ने एक ही ओवर में एलएसजी को दूसरा झटका दिया है। पूरन के बाद उन्होंने मिचेल मार्श को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मार्श 25 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हो गए।
MI vs LSG Live Cricket Score: निकोलस पूरन आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा विकेट गंवा दिया है। निकोलस पूरन 21 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कॉर्बिन बॉश ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs LSG Live Cricket Score: निकोलस पूरन का अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आउट ऑफ फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 16 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। उनका इस सीजन का ये पहला अर्धशतक है।
MI vs LSG Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार आगाज किया है। लखनऊ ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि मिचेल मार्श 35 रन बनाकर नाबाद हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: जोश इंग्लिस आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहला विकेट गंवा दिया है। अल्लाह गजनफर ने लखनऊ के लिए डेब्यू कर रहे जोश इंग्लिस को 13 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs LSG Live Cricket Score: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ की पारी शुरू हो गई है। मिचेल मार्श के साथ इंग्लिस मैदान पर हैं। मुंबई के लिए पहला ओवर दीपक चाहर फेंक रहे हैं।
MI vs LSG Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शहबाज अहमद, अब्दुल समद।
MI vs LSG Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।
MI vs LSG Live Cricket Score: मुंबई ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम में कई बदलाव हुए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे। तो वहीं चोट की वजह से बाहर चल रहे रोहित शर्मा ने भी वापसी की है।
MI vs LSG Live Cricket Score: रोहित शर्मा की चोट
रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 अप्रैल को खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद से रोहित अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में भी शर्मा का खेलना मुश्किल ही लग रहा है।
MI vs LSG Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की टीम
विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम. गजनफर, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडेय, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
MI vs LSG Live Cricket Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, अवेश खान, मणिमरन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्जुन तेंदुलकर, शहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
MI vs LSG Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।
