Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IPL 2025 SRH Vs GT Highlights: सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद, सुंदर और गिल की पारी से जीता गुजरात, हैदराबाद को घर में दी मात

IPL 2025 SRH Vs GT: गुजरात ने हैदराबाद को उसके घर में तूफानी अंदाज अपनाने नहीं दिया। हालांकि. अंत में कप्तान पैट कमिंस के दम पर टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। ये उसके काम नहीं आया और गिल-सुंदर की पारियों ने गुजरात को जीत दिला दी।

By Abhishek Upadhyay Sun, 06 Apr 2025 10:59 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामने जीत हासिल नहीं कर सकी। गुजरात ने उसे सात विकेट से हरा दिया। ये हैदराबाद की लगातार चौथी हार है। गुजरात के मोहम्मद सिराज के सामने हैदराबाद धुरंधर बल्लेबाज नहीं चले और टीम किसी तरह पूरे 20 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। इस टारगेट को गुजरात ने 16.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

गुजरात के लिए कप्तान गिल ने नाबाद 61 रनों की पारी जिसमें उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे। गुजरात के लिए अपना पहला मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने 49 रनों की पारी खेली। वह अपने पहले आईपीएल अर्धशतक से चूक गए। सुंदर ने 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से ये पारी खेली। अंत में शेरफाने रदरफोर्ड ने 16 गेंदों पर 35 रन बनाए जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। 

इन दोनों से पहले सिराज ने हैदराबाद के लिए मुश्किल पैदा की। सिराज ने चार ओवरों में 17 रन देकर चार  विकेट लिए जो उनका आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन है। 

हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह से फेल रही। टीम के लिए सबसे ज्यादा 31 रन नीतीश कुमार रेड्डी ने बनाए। 

6 Apr 202510:59:29 PM
SRH Vs GT Live Score: गुजरात ने जीता मैच

 गुजरात ने हैदराबाद द्वारा रखे गए 153 रनों के टारगेट को 16.4 ओवरों में हासिल कर लिया है। इसी के साथ गुजरात ने सात विकेट के मैच अपने नाम किया। गिल ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। 

6 Apr 202510:51:08 PM
SRH Vs GT Live Score: गिल ने दिखाई क्लास

16वें ओवर में जीशान अंसारी की गेंदों पर बेहद ही खूबसूरती से दो चौके मार गिल ने अपनी शानदार क्लास बताई। इस ओवर में गुजरात के हिस्से आए 11 रन। 16 ओवरों के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन है। 

6 Apr 202510:46:45 PM
SRH Vs GT Live Score: रदरफोर्ड ने अभिषेक पर बरसाए रन

अभिषेक शर्मा 15वां ओवर फेंक रहे थे और इस ओवर में रदरफोर्ड ने लगातार चार चौके मारे। इस ओवर में कुल 18 रन। 15 ओवरों के बाद गुजरात का स्कोर 130 रन है। 

6 Apr 202510:37:47 PM
SRH Vs GT Live Score: अर्धशतक से चूके सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर अपने पहले आईपीएल अर्धशतक से चूक गए हैं। 14वें ओवर की पहली गेंद पर अनिकेत वर्मा ने शानदार कैच लेकर उनका सपना तोड़ा दिया। शमी के हिस्से सुंदर का विकेट आया। 

वॉशिंगटन सुंदर- 49 रन, 29 गेंद 5x4 2x6

6 Apr 202510:32:21 PM
SRH Vs GT Live Score: गिल का अर्धशतक

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मार गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम का स्कोर भी 100 के पार चला गया है। 

6 Apr 202510:29:46 PM
SRH Vs GT Live Score: वॉशिंगटन की सुंदर बैटिंग

12वें ओवर की आखिरी गेंद पर सुंदर ने शानदार चौका मारा। जयदेव उनादकट के इस ओवर में कुल आठ रन आए। 12 ओवरों के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 98 रन है। 

6 Apr 202510:24:54 PM
SRH Vs GT Live Score: 100 के करीब गुजरात

 गुजरात की पूरी उम्मीदें कप्तान गिल और सुंदर से हैं जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 11वें ओवर में इन दोनों ने आठ रन दिए जिसमें आखिरी गेंद पर गिल का चौका शामिल है। 11 ओवरों के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 90 रन है। 

6 Apr 202510:19:49 PM
SRH Vs GT Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म

गुजरात की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। गुजरात ने दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। कप्तान गिल के साथ वॉशिंगटन सुंदर विकेट पर हैं और दोनों पर जीत का दारोमदार है। 

6 Apr 202510:02:16 PM
SRH Vs GT Live Score: गुजरात का पावरप्ले खत्म

गुजरात की पारी के छह ओवर खत्म हो गए हैं। इन छह ओवरों में टीम ने दो  विकेट खोकर 48 रन बनाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल इस समय क्रीज पर हैं। सुंदर आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं। 

6 Apr 20259:50:09 PM
SRH Vs GT Live Score: जोस बटलर भी लौटे पवेलियन

 जोस बटलर भी पवेलियन लौट गए हैं। चोथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पैट कमिंस ने उन्हें आउट किया। कमिंस की इन स्विंग  बटलर के बल्ले का किनारा लेकर गई और विकेटकीपर क्लासेन ने उनका कैच लपका। 

6 Apr 20259:44:32 PM
SRH Vs GT Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

मोहम्मद शमी ने गुजरात को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने इन फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन को पवेलियन की राह दिखाई। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अनिकेत वर्मा ने शॉर्ट मिडिविकेट पर उनका कैच लपका। 

साई सुदर्शन: 5 रन, 9 गेंद

6 Apr 20259:29:09 PM
SRH Vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

 गुजरात की पारी शुरू हो गई है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी की शुरुआत कर रहे हैं। हैदराबाद के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं मोहम्मद शमी।

6 Apr 20259:15:03 PM
SRH Vs GT Live Score: हैदराबाद ने बनाए 152 रन

अंत में पैट कमिंस के नौ गेंदों पर 22 रनों की मदद से हैदराबाद ने किसी तरह 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 152 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। 

6 Apr 20259:09:02 PM
SRH Vs GT Live Score: सिराज का कहर

 19वें ओवर में सिराज ने दो विकेट लेकर हैदराबाद को और कमजोर कर दिया। उन्होंने चौथी गेंद पर अनिकेत वर्मा और आखिरी गेंद पर सिमरजीत सिंह को आउट किया।

6 Apr 20258:55:54 PM
SRH Vs GT Live Score: कामिंडू मेंडिस लौटे पवेलियन

 कामिंडू मेंडिस आउट हो गए हैं। उन्हें 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने डीप स्क्वायर लेग पर साई सुदर्शन के हाथों कैच कराया। इसी के साथ हैदराबाद का छठा विकेट गिर गया है। 

6 Apr 20258:46:04 PM
SRH Vs GT Live Score: नीतीश रेड्डी आउट

हैदराबाद का एक और बड़ा झटका लग गया है। नीतीश कुमार रेड्डी आउट हो गए हैं। 16वें ओवर की पहली गेंद पर साई किशोर ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया। 

नीतीश रेड्डी- 31 रन, 34 गेंद 3x4

6 Apr 20258:37:48 PM
SRH Vs GT Live Score: साई किशोर ने क्लासेन को भेजा पवेलियन

 क्लासेन के रूप में हैदराबाद को एक और झटका लग गया है और इसी के साथ उसका चौथा विकेट भी गिर गया है। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर साई किशोर ने क्लासेन को बोल्ड किया।

क्लासेन- 27 रन, 19 गेंद 2x4 1x6

6 Apr 20258:34:47 PM
SRH Vs GT Live Score: क्लासेन हुए हावी

 राशिद खान ने 13वां ओवर फेंका और इस मैच मे क्लासेन ने अपना रंग दिखा दिया। उन्होंने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा और अपने इरादे जाहिर कर दिए। इस ओवर में आए कुल 12 रन। 13 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट खोकर 89 रन। 

6 Apr 20258:22:23 PM
SRH Vs GT Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म

 10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन के साथ नीतीश रेड्डी मैदान पर हैं।

6 Apr 20258:11:32 PM
SRH Vs GT Live Score: ईशान किशन आउट

 हैदराबाद को तीसरा झटका लग गया है। ईशान किशन आउट हो गए हैं। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। 

ईशान किशन- 7 रन, 14 गेंद 2x4

6 Apr 20258:06:27 PM
SRH Vs GT Live Score: पावरप्ले खत्म

पहली पारी के छह ओवर यानी पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में गुजरात की टीम हावी रही है। उसने सिराज की मदद से मेजबान टीम के दोनों ओपनर पवेलियन भेज दिए हैं। पावरप्ले में हैदराबाद ने दो विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं। 

6 Apr 20258:01:49 PM
SRH Vs GT Live Score: ग्लेन फिलिप्स को लगी चोट

 ग्लेन फिलिप्स को चोट लग गई है। छठे ओवर की चौथी गेंद पर फील्डिंग के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव हो गया और वह बाहर चले गए।

6 Apr 20257:55:14 PM
SRH Vs GT Live Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने उन्हें आउट किया। सिराज की गेंद को मिडऑन के ऊपर से मारने के प्रयास में वह राहुल तेवतिया के हाथों लपके गए। 

अभिषेक शर्मा- 18 रन, 16 गेंद 4x4

6 Apr 20257:51:49 PM
SRH Vs GT Live Score:फिर पिटे ईशांत

पारी का चौथा ओवर लेकर आए ईशांत शर्मा एक बार फिर महंगे साबित हुए। उन्होंने इस ओवर में 13 रन दिए। चार ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 37 रन। 

6 Apr 20257:45:31 PM
SRH Vs GT Live Score: सिराज का अच्छा ओवर

 दूसरा ओवर फेंकने आए मोहम्मद सिराज ने लगातार पांच गेंदें खाली फेंकी और एक भी रन नहीं दिया। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने आखिरी गेंद पर चौका मार दिया। तीन ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 24 रन है। 

6 Apr 20257:41:25 PM
SRH Vs GT Live Score: ईशांत का महंगा ओवर

गुजरात के लिए दूसरा ओवर फेंकने आए ईशांत शर्मा ने 11 रन दिए। उनका ओवर थोड़ा महंगा साबित हुआ जिससे हैदराबाद को मदद मिली। दो ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन।

6 Apr 20257:37:46 PM
SRH Vs GT Live Score: गुजरात को मिली पहली सफलता

गुजरात को पहली सफलता मिल गई है। सिराज ने पहले ही ओवर में हेड को पवेलियन की राह दिखा दी है। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हेड सुदर्शन के हाथों लपके गए। 

6 Apr 20257:33:15 PM
SRH Vs GT Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

 हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मोर्चा संभाले हुए हैं और गुजरात के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं मोहम्मद सिराज

6 Apr 20257:09:00 PM
SRH Vs GT Live Score: गुजरात की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा

बेंच: शेरफाने रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान

6 Apr 20257:07:56 PM
SRH Vs GT Live Score: सनराइजर्स की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी


बेंच: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, वियान मुल्डर

6 Apr 20257:03:30 PM
SRH Vs GT Live Score: गुजरात ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

गुजरात ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में एक बदलाव किया गया है। अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर टीम में आए हैं जो गुजरात के लिए आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। सनराइजर्स ने भी एक बदलाव किया है। हर्षल पटेल की जगह जयदेव उनादकट को टीम में जगह मिली है। 

6 Apr 20256:50:01 PM
SRH Vs GT Live Score: सुंदर का डेब्यू

 आज के मैच में वॉशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले सुंदर हैदराबाद के लिए खेला करते थे।

6 Apr 20256:47:20 PM
SRH Vs GT Live Score: हेड और सिराज की जंग

 इस मैच में सबसे ज्यादा ध्यान ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज पर होगा। भारत के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन दोनों के बीच गजब की प्रतिद्वंदिता देखने को मिली थी। 

6 Apr 20256:46:03 PM
SRH Vs GT Live Score: हैदराबाद और गुजरात के बीच आज है जंग

 आईपीएल में आज पिछले सीजन की उप-विजेता सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से है। इस मैच में सभी की नजरें हैदराबाद के बल्लेबाजों और गुजरात के गेंदबाजों पर होंगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us