IPL 2025 DC Vs LSG Live Score: 'योद्धा' आशुतोष ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने किया लाजवाब कारनामा
IPL 2025 DC Vs LSG Live IPL Score: आशुतोष शर्मा की 66 रन की नाबाद पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को एक विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान क आगाज किया। लखनऊ की टीम ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आशुतोष शर्मा की 66 रन की नाबाद पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को एक विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान क आगाज किया। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की टीम ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।
दिल्ली कैपिटल्स को आशुतोष शर्मा ने लखनऊ पर 1 विकेट से जीत दिलाई। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 रन की दरकार थी और टीम की तरफ से क्रीज पर थे मोहिद शर्मा और आशुतोष शर्मा। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आशुतोष ने शानदार सिक्स लगाकर दिल्ली को करिश्माई जीत दिलाई।
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए। अब दिल्ली की आखिरी उम्मीदें आशुतोष शर्मा से हैं।
18वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। आशुतोष शर्मा से दिल्ली की आखिरी उम्मीदें बाकी हैं। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आशुतोष ने सिक्स लगाया। पांचवें ओवर में चौका और छठे ओवर में उन्होंने छक्का लगाया।
18वें ओवर में रवि बिश्नोई ने मिचेल स्टार्क को पंत के हाथों आउट कराया। इस दौरान स्टार्क 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। अब दिल्ली को जीत के लिए 17 गेंदों पर 39 रन की जरूरत है।
17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7 विकेट पर 171 रन रहा। 17वें ओवर की पहली गेंद पर दिग्वेश ने विपराज को सिद्धार्थ के हाथों आउट कराया। इस दौरान उन्होंने 39 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यूटेंट विपराज निगम और आशुतोष शर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठा ली। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 148 रन रहा। दिल्ली की टीम को मैच जीतने के लिए 27 गेंदों में 51 रन की दरकार है।
13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 6 विकेट गिर चुके हैं। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिद्धार्थ ने स्टब्स को बोल्ड किया। इससे पहले लगातार दो गेंदों पर स्टब्स ने गगनचुंबी छक्के लगाए थे। मैच में स्टब्स 34 रन बनाकर आउट हुए।
11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन रहा। ट्रिस्टन (19) और आशुतोष (14) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट गिरने के बाद आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स से उम्मीद है कि वह अच्छा परफॉर्म करते हुए नजर आए।
65 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लगा रवि बिश्नोई ने डु प्लेसिस को 29 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। मिलर ने उनका कैच लपका।
दिल्ली कैपिटल्स को पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा। दिग्वेश ने कप्तान अक्षर पटेल को पूरन के हाथों आउट कराया। इस दौरान अक्षर ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 3 विकेट शुरुआत में ही गंवा दिए और अब अक्षर पटेल और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी टीम की पारी को संभाल रही है।
पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सिद्धार्थ ने समीर रिजवी को 4 रन के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया। 2 ओवर के बाद दिल्ली कै स्कोर 8/3 रहा।
पहले ही ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को शार्दुल ठाकुर ने कमाल की शुरुआत दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स के पहले ओवर में शार्दुल ने मैकगर्क और अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। फ्रेजर 1 रन, जबकि अभिषेक अपना खाता तक नहीं खोल पाए। 1 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6/2 रहा।
दिल्ली का पहला विकेट गिर गया है। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और बड़ोनी ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
जैक फ्रैसर मैक्गर्क- 1 रन, 2 गेंद
दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। जैक फ्रेसर मैक्गर्क और फाफ डु प्लेसी पर ओपनिंग की जिम्मेदारी है। दोनों से टीम को तेज शुरुआत देने की उम्मीद है।
डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में दो शानदार छक्के मार लखनऊ का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। लखनऊ की पारी खत्म हो गई है और उसने आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए हैं।
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने रवि बिश्नोई को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ लखनऊ का आठवां विकेट भी गिर गया।
लखनऊ का सांतवां विकेट गिर गया है। स्टार्क ने शाहबाज अहमद को आउट कर दिया। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ये विकेट मिला।
शाहबाद अहमद- 9 रन, 8 गेंद 1x4
लखनऊ का सांतवां विकेट गिर गया है। स्टार्क ने शाहबाज अहमद को आउट कर दिया। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ये विकेट मिला।
शाहबाद अहमद- 9 रन, 8 गेंद 1x4
17वें ओवर में लखनऊ का एक और विकेट गिर गया है। शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए हैे। ओवर की चौथी गेंद पर पटेल की थ्रो पर विकेटकीपर पोरेल ने उनके स्टम्प उड़ाए।
लखनऊ का पांचवां विकेट भी गिर गया है। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप की गेंद पर वह लॉन्ग ऑन पर डुप्लेसी के हाथों लपके गए।
बडोनी- 4 रन, 5 गेंद
अक्षर पटेल ने 16वां ओवर फेंका जो काफी किफायती रहा। इस ओवर में दिल्ली के कप्तान ने सिर्फ छह रन ही दिए। 16 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 176 रन है।
15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क ने पूरन को बोल्ड कर दिया और इसी के साथ लखनऊ का चौथा विकेट भी गिर गया। पूरन बेहद तेजी से रन बना रहे थे।
पूरन- 75 रन, 30 गेंद 6x4 7x6
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। 14वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने उन्हें अपना शिकार बनाया। डु प्लेसी ने उनका कैच लपका।
मिचेल मार्श आउट हो गए हैं। उन्हें मुकेश कुमार ने अपना शिकार बनाया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह लॉन्ग ऑन पर फाफ डु प्लेसी के हाथों लपके गए।
मिचेल मार्श- 72 रन, 36 गेंद 6x4 6x6
11वां ओवर फेंकने वाले मोहित शर्मा ने इसमें ज्यादा रन नहीं दिए। उन्होंने सिर्फ आठ रन ही दिए और इसी के साथ 11 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 125 रन है।
लखनऊ की पारी के 10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है और अभी तक दिल्ली की टीम फेल ही रही है। लखनऊ के मार्श और पूरन ने जमकर गेंदबाजों की खबर ली है। 10 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 117 रन है।
लखनऊ की पारी के 9 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। इन ओवरों में लखनऊ ने एक विकेट खोकर 108 रन बनाए है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन विकेट पर टिके हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।
नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर ही लखनऊ के 100 रन पूरे हो गए हैं। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। मार्श ने अर्धशतक पूरा कर लिया है।
सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर समीर रिजवी ने गली पर पूरन का आसान सा कैच छोड़ दिया। विपराज निगम की गेंद पूरन के बल्ले का किनारा लेकर गई, लेकिन रिजवी कैच नहीं लपक सके। इस ओवर में चार छक्के आए। सात ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 89 रन है।
मिचेल मार्श ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनका लखनऊ के लिए उनकी पहली फिफ्टी है। मार्श ने सिर्फ 21 गेंदों पर ये 50 रन पूरे किए।
पावरप्ले खत्म हो गया है और इन छह ओवरों में लखनऊ ने दमदार बल्लेबाजी की है। छह ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 64 रन है।
पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन ने निगम पर चौका मार लखनऊ के 50 रन पूरे कर दिए। पांच ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन है।
अपना पहला आईपीएल ओवर लेकर आए विपराज निगम ने दिल्ली को सफलता दिला दी है। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मार्करम ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री पर स्टार्क ने उनका कैच लपक लिया।
एडेन मार्करम- 15 रन, 13 गेंद 1x4 1x6
चौथा ओवर लेकर आए दिल्ली के कप्तान पटेल ने एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ सात रन ही दिए। इसमें एक चौका ही आया। चार ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन है।
मिचेल स्टार्क का दूसरा ओवर काफी महंगा गया है। इस ओवर में स्टार्क ने 19 रन खर्च किए। ओवर की पहली गेंद पर मार्करम ने छक्का मारा। इसके बाद मार्श ने दो चौके और एक छक्का मारा। तीन ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन है।
दूसरा ओवर लेकर आए अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ पांच रन ही खर्च किए जिसमें से एक चौका मार्करम ने मारा था। दो ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन।
पहला ओवर फेंकने वाले मिटेल स्टार्क ने पांचवीं गेंद तक तो एक ही रन बनने दिया, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श ने फिल्क कर उन पर बेहतरीन छक्का जड़ टीम को अच्छी शुरुआत दी। पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के सात रन।
लखनऊ की पारी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से मिचेल मार्श ओपनिंग करने आए हैं और उनके साथ हैं एडेन मार्करम। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं मिचेल स्टार्क।
पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने में बड़ा रोल निभाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस बार दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। वह बेहत खतरनाक गेंदबाज हैं और इसलिए उनसे धमाल की उम्मीद होगी।
इस मैच में भारत के दो बेहतरीन स्पिनर भी आमने-सामने हैं। दिल्ली की टीम में कुलदीप यादव हैं जो अपनी फिरकी से हाल ही में चेंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचाकर आए हैं। वहीं लखनऊ के पास रवि बिश्नोई हैं जो कुलदीप से बिल्कुल जुदा स्पिनर हैं, लेकिन रन रोकने के साथ विकेट भी निकालने का दम रखते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, मिचेल मार्श, प्रिसं यादव, दिग्वेश सिंह, निकोलस पूरन, शाहबाज अहमद, एडेन मार्करम, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसीस, जैस फ्रैसर मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बताया कि इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलेगी। पिच पूरी तरह से फ्लैट है और गेंद आसानी से बैट पर आएगी। बल्लेबाजों को यहां फायदा होगा और वह रन बनाएंगे। स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है।
पंत टी20 दुनिया का बड़ा नाम है और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनको रोकना दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, उसके पास मिचेल स्टार्क जैसा गेंदबाज है।
दिल्ली ने इस सीजन कप्तानी को लेकर बड़ा दाव खेला है और राहुल, फाफ डु प्लेसी को नजरअंदाज करते हुए अक्षर पटेल को कप्तान बनाया है। अक्षर पहली बार फुल टाइम कप्तानी करेंगे। पिछले सीजन एक मैच में उन्होंने दिल्ली की कप्तानी की थी।
इस मैच में सभी का ध्यान यूं तो पंत पर होगा, लेकिन दिल्ली के एक खिलाड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और वो है युवा बल्लेबाज जैक फ्रैसर मैक्गर्क। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
केएल राहुल पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं ये साफ हो गया है। अब सवाल है कि उनकी जगह दिल्ली में कौन लेगा? राहुल शानदार बल्लेबाज हैं और अपनी बैटिंग से मैच का रुख बदल सकते हैं। ऐसे में उनका न होना दिल्ली के लिए परेशानी का सबब है।
पिछले सीजन तक लखनऊ की कप्तानी करने वाले केएल राहुल इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स में आए हैं, लेकिन वह पहले मैच में बाहर रहेंगे। राहुल निजी कारणों से टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। उनकी पत्नी आथिया शेट्टी बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इसी के चलते वह पहला मैच मिस करेंगे।
आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा दिन है और चौथे मैच में सामने हैं अपने पहले खिताब की तलाश में लगी दो टीमें- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स। दोनों ही टीमों के कप्तानों में इस साल बदलाव हुआ है। अब तक दिल्ली की कप्तानी करते आ रहे ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की कप्तानी करेंगे। वहीं अक्षर पटेल के हाथों में दिल्ली की कमान होगी।