IPL 2025 CSK Vs RCB Highlights: आरसीबी ने खत्म किया 17 साल का सूखा, 2008 के बाद पहली बार चेन्नई में मिली जीत
IPL 2025 CSK Vs RCB: राहुल द्रविड़ की कप्तानी में आरसीबी ने चेन्नई को उसके घर में हराया था, लेकिन इसके बाद इस मैदान पर उसे जीत नहीं मिली थी। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने ये सूखा खत्म कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शुक्रवार को 17 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को उसके ही घर में 50 रनों से हरा दिया है। ये आरसीबी की आईपीएल में चेन्नई में चेन्नई के खिलाफ 2008 के बाद पहल जीत है। मैच में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर खेलने उतरी आरसीबी ने सात विकेट खोकर 196 रन बनाए। चेन्नई की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी।
आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 51 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने अंत में आठ गेंदों पर 22 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर दिया। फिल सॉल्ट ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए। चेन्नई के लिए रचिन रवींद्र ने 41 रन बनाए।
आरसीबी ने ये मैच 50 रनों से अपने नाम कर लिया है। आरसीबी ने उसके सामने जीत के लिए 197 रनों का टारगेट रखा था। चेन्नई की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। इसी के साथ आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई को चेन्नई में हराया है।
रवींद्र जडेजा की पारी का अंत हेजलवुड ने कर दिया है। हेजलवुड की छोटी गेंद पर जडेजा ने पुल किया और डीप मिडविकेट पर सॉल्ट ने उनका कैच लपका। ये विकेट 19वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा।
18 ओवरों का खेल खत्म हो गया है और चेन्नई ने सात विकेट खोकर 121 रन बनाए है। इस ओवर में कुल 14 रन आए। आरसीबी जीत अब महज औपचारिकता है।
चेन्नई की पारी के 17 ओवर हो गए हैं उसने सात विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। जीत के लिए अभी भी उसे 90 रन चाहिए। बचे हैं तीन ओवर। अब कोई करिश्मा ही चेन्नई की जिता सकता है।
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन आउट हो गए और धोनी ने मैदान में कदम रख लिया। अश्विन ने लिविंगस्टन की छोटी गेंद पर बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को बाउंड्री पार नहीं करा सके और सॉल्ट ने उनका कैच लपका।
अश्विन- 11 रन, 8 गेंद 1x4
14 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। चेन्नई ने छह विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। जीत उससे कोसों दूर लग रही है। दुबे के आउट होने के बाद उम्मीद थी कि धोनी आएंगे, लेकिन वह आए नहीं और अश्विन को बैटिंग के लिए भेज दिया। लिविंगस्टन ने इस ओवर में सिर्फ सात रन दिए।
यश दयाल ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने शिवम दुबे को पवेलियन की राह दिखाई है। इस बार भी यॉर्कर के दम पर यश ने विकेट लिए और चेन्नई को छठा झटका दिया।
रचिन रवींद्र आउट हो गए हैं। उन्हें यश दयाल ने 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। यश की यॉर्कर पर रचिन पूरी तरह से फेल हो गए। वह अपना अर्धशतक नहीं बना सके।
रचिन रवींद्र- 41 रन, 31 गेंद 5x4
12वां ओवर फेंकने वाले सुयश ने अपने पिछले ओवर की कसर निकाल ली और इस ओवर में सिर्फ दो रन ही दिए। शिवम दुबे तक उनकी गेंदों पर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए। 12 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट खोकर 75 रन है।
11वां ओवर फेंकन आए यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी की और बड़े शॉट्स की तलाश कर रहे चेन्नई के बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने के मौके नहीं दिए। उन्होंने इस ओवर में आठ रन दिए। 11 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 74 रन है।
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। चेन्नई ने चार विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। अभी भी चेन्नई को 132 रनों की जरूरत है और उसके पास 10 ओवर बचे हैं। यानी 13.20 की औसत से रन बनाने हैं लेकिन उसके पास विकेट की कमी है।
चेन्नई ने शिवम दुबे को अपना इम्पैक्ट प्लेयर बनाया है और नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उनकी एंट्री हुई है। सैम करन के आउट होने के बाद वह आए। चेन्नई की टीम संकट है। नौ ओवरों के बाद उसने चार विकेट खोकर 53 रन बनाए। अभी भी चेन्नई को 144 रन चाहिए।
सैम करन आउट हो गए हैं। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर करन पवेलियन लौटे। लिविंगस्टन की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में पांड्या ने उनका कैच लपका।
चेन्नई की पारी के आठ ओवर हो गए हैं और टीम का स्कोर 50 के पार भी नहीं गया है। टीम ने तीन विकेट खोकर 45 रन ही बनाए हैं।
पावरप्ले के छह ओवर खत्म हो गए हैं और जहां बाकी टीमें इन छह ओवरों में तूफानी रफ्तार से रन बनाती हैं वहीं चेन्नई इस मैच में 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। छह ओवर में चेन्नई ने तीन विकेट खोकर 30 रन बनाए हैं।
चेन्नई का तीसरा विकेट गिर गया है। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर ने दीपक हुड्डा को आउट कर दिया। भुवी की गेंद दीपक के बल्ले के पास से गई और आरसीबी ने अपील कर दी। लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। आरसीबी ने रिव्यू लिया जो सफल रहा।
दीपक हुड्डा- 4 रन, 9 गेंद 1x4
हेजलवुड ने पारी का चौथा ओवर फेंका और इसमें चेन्नई को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए। हेजलवुड ने इस ओवर में कुल पांच रन ही दिए। चार ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 18 रन है।
भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ चार रन ही खर्च किए। तीन ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 13 रन है।
आरसीबी को दूसरी कामयाबी मिल गई है। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ आउट हो गए हैं। हेजलवुड ने उनको अपना शिकार बनाया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। जोश हेजलवुड ने राहुल त्रिपाठी को कैच आउट कराया और आरसीबी को पहली सफलता दिलाई।
टिम डेविड ने आखिरी ओवर में गजब बल्लेबाजी की और तीन छक्के मारे जिससे आरसीबी की 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 196 रन बनाने में सफल रही। सैम करन द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में 19 रन आए।
क्रुणाल पांड्या आउट हो गए हैं। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर पथिराना की गेंद पर उनका कैच दीपक हुड्डा ने लपका। इसी के साथ आरसीबी ने अपना छठा विकेट खो दिया।
19वें ओवर की पहली गेंद पर रजत आउट हो गए। पथिराना की गेंद पर बड़ा शॉट मारने गए पाटीदार बल्ले पर अच्छे से गेंद नहीं ले सके और सैम करन ने उनका कैच लपका। इससे पहले उनके तीन कैच छूट चुके हैं।
रजत पाटीदार- 51 रन, 32 गेंद 4x4 3x6
जितेश शर्मा आउट हो गए हैं ओर इसी के साथ आरसीबी का पांचवां विकेट गिर गया है। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील ने उन्हें जडेजा के हाथों आउट कराया।
जितेश शर्मा - 12 रन, 6 गेंद 1x4 1x6
17वां ओवर लेकर आए पथिराना एक बार फिर मंहगे साबित हुए। इस ओवर में कुल 16 रन आए और आरसीबी का स्कोर पहुंचा चार विकेट के नुकसान पर 167 रन।
आरसीबी का चौथा विकेट गिर गया। नूर ने उन्हें बोल्ड किया। 16वें ओवर की तीसरी गेंद लिविंगस्टन बोल्ड हो गए।
लियम लिविंगस्टन- 10 रन, 9 गेंद 1x6
15 ओवरों का खेल हो गया है। ये ओवर फेंका खलील अहमद ने। खलील ने इस ओवर में किफायती गेंदबाजी की और सिर्फ चार रन ही दिए। आरसीबी का स्कोर इस समय तीन विकेट खोकर 138 रन है।
कप्तान पाटीदार की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी अभी तक मैच में हावी है और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 14 ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन है।
आरसीबी के कप्तान पाटीदार को 13वें ओवर तक तीन जीवनदान मिल गए हैं। 12वें ओवर में उन्हें पहला जीवनदान मिला। वहीं 13वें ओवर में दो बार उनके कैच छूटे।
विराट कोहली आउट हो गए हैं। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर नूर अहमद ने उनका शिकार किया। नूर की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन डीप मिडविकेट पर रचिन रवींद्र ने उनका कैच लपक लिया।
पथिराना द्वारा फेंका गया 11वां ओवर काफी मंहगा रहा। इस ओवर में कुल 16 रन आए। कोहली ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा। रजत पाटीदार ने भी इस ओवर में चौका मारा। 11 ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 109 रन है।
आरसीबी की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। इन 10 ओवरों में आरसीबी ने अपना स्कोर 100 के पार भी नहीं पहुंचाया जो आमतौर पर आईपीएल में देखा जाता है। आधी पारी होने के बाद आरसीबी ने दो विकेट खोकर 93 रन बनाए हैं।
आठ ओवरों का खेल खत्म हो गया है। इन आठ ओवरों में आरसीबी ने दो विकेट खोकर 77 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली और रजत पाटीदार हैं।
आरसीबी का दूसरा विकेट गिर गया है। अश्विन ने पडिक्कल को आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। पडिक्कल काफी तेज खेल रहे थे, लेकिन आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर पर गायकवाड़ ने उनका कैच लपका।
देवदत्त पडिक्कल: 27 रन, 14 गेंद 2x4 2x6
फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद आए देवदत्त पडिक्कल शुरू से आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने सातवां ओवर लेकर आए रवींद्र जडेजा की कुटाई कर दी। पडिक्कल ने इस ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा। सात ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 71 रन।
पावरप्ले खत्म हो गया है और इन छह ओवरों में आरसीबी ने 56 रन बनाए हैं। इस दौरान टीम ने तूफानी बैटिंग कर रहे फिल सॉल्ट का विकेट खोया है।
आरसीबी का पहला विकेट गिर गया है और इसकी वजह धोनी की बिजली जैसी फुर्ती है जिसके दम पर उन्होंने सॉल्ट को स्टम्पिंग किया। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर सॉल्ट ने नूर अहमद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन चूक गए और धोनी ने पलक झपकते ही स्टम्प कर दिया। लेग अंपायर ने तीसरे अंपायर का सहारा लिया और सॉल्ट आउट पाए गए। पांच ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 46 रन।
फिल सॉल्ट- 32 रन, 16 गेंद 5x4 1x6
अपना पहला ओवर लेकर आए सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की और दोनों ही गेंदबाजों को बांधे रखा। सॉल्ट और कोहली दोनों ही बड़े शॉट नहीं खेल पाए। इस ओवर में करन ने सिर्फ पांच रन ही दिए। चार ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन है।
तीसरा ओवर लेकर आए खलील ने अच्छी गेंदबाजी की और इस ओवर में सिर्फ सात रन ही दिए। सॉल्ट ने उनकी गेंद पर एक चौका मारा। तीन ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन है।
तीसरे ओवर की पहली ही गेंद खलील ने कोहली के पैड पर मारी और जोरदार अपील की। अंपायर ने नॉट आउट दिया। धोनी के कहने पर गायकवाड़ ने डीआरएस लिया तो लगा कि चेन्नई का सफलता मिल ही गई, लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को कायम रखा।
दूसरा ओवर लेकर आए आर अश्विन मंहगे साबित हुए। इस ओवर में सॉल्ट ने एक चौका और एक छक्का मारा। आखिरी गेंद पर कोहली ने भी चौका मार दिया। यानी इस ओवर से कुल रन आए. 16 रन। दो ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन है।
फिल सॉल्ट ने पहले ओवर में दो चौके मारते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। खलील ने शुरुआती गेंदों पर उन्हें परेशान किया, लेकिन फिर चौथी और पांचवीं गेंद पर सॉल्ट ने चौके मारे। एक ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 9 रन है।
आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। कोहली और फिल सॉल्ट टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। चेन्नई की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं खलील अहमद।
आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, यश दयाल
चेन्नई की प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, मथीसा पथिराना, खलील अहमद।
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। नाथन एलिस की जगह मथीसा पथीराना आए हैं। आरसीबी ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री हुई है।
चेन्नई की पिच स्पिनरों की मददगार है और चेन्नई के पास तीन शानदार स्पिनर हैं। इस टीम के पास रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और नूर अहमद जैसे फिरकी गेंदबाज हैं।
आरसीबी ने साल 2008 से चेन्नई में कोई मुकाबला नहीं जीता है। इस बार उसकी कोशिश इस कमी को पूरा करने की होगी। इसके लिए जरूरी है कि विराट कोहली का बल्ला चले और वह रन बनाएं।
इस मैच में एक बार फिर नजरें एमएस धोनी पर रहेंगी। पहले मैच में वह मैदान पर उतरे थे और सिर्फ दो गेंद ही खेले थे। उनके फैंस इस बार उम्मीद करेंगे के माही ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलें।
दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड आंकड़े देखे जाएं तो अभी तक इन दोनों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं जिसमें से 21 में चेन्नई को जीत मिली है तो वहीं 11 में आरसीबी को जीत मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था।
दोनों ही टीमों ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी। चेन्नई ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी तो वहीं आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। अब दोनों टीमों अपनी इसी लय को बनाए रखना चाहेंगी।
आईपीएल का महामुकाबला कहा जाने वाला मैच आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पहले खिताब की तलाश में लगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आमने-सामने हैं। ये दो सितारों के स्टारडम की जंग है जिसने इसे महामुकाबला बना दिया है। चेन्नई से एमएस धोनी और आरसीबी से विराट कोहली मैदान पर नजर आएंगे और इन तीनों की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है।
