Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IPL 2025 CSK Vs MI Live Score: चेन्‍नई का विजयी आगाज, पहले ही मैच में मुंबई को रौंदा

PL 2025 CSK Vs MI Live IPL Score: आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें रविवार को आमने-सामने थीं। मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। चेन्‍नई के कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

By Abhishek Upadhyay Sun, 23 Mar 2025 11:10 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें रविवार को आमने-सामने थीं। मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। चेन्‍नई के कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने सबसे ज्‍यादा 31 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने 29, दीपक चाहर ने 28 और नमन धीर ने 17 रन की पारी खेली। चेन्‍नई की ओर से नूर अहमद ने 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा खलील अहमद को 3 सफलताएं मिलीं।

जवाब में चेन्‍नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। रचिन रवींद्र ने सबसे ज्‍यादा 65* रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए। इस दौरान चेन्‍नई के कप्‍तान ने 6 चौके और 3 छक्‍के लगाए। राहुल त्रिपाठी ने 2, शिवम दुबे ने 9, दीपक हुड्डा ने 3 और सैम करन ने 4 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 17 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। धोनी खाता खोले बिना ही नाबाद रहे।

23 Mar 202511:10:23 PM
CSK Vs MI Live Score: चेन्‍नई ने जीता मुकाबला

 आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई ने 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। जवाब में चेन्‍नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।

23 Mar 202511:05:10 PM
CSK Vs MI Live Score: रवींद्र जडेजा हुए रन आउट

 19वें ओवर में रवींद्र जडेजा रन आउट हुए। उन्‍होंने 18 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए। अब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर आ गए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका भी लगाया।

23 Mar 202510:42:07 PM
CSK Vs MI Live Score: आधी टीम लौटी पवेलियन

 अच्‍छी शुरुआत के बाद चेन्‍नई की पारी लड़खड़ा गई है। आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। सैम करन के रूप में टीम को 5वां झटका लगा। उन्‍होंने 9 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए। विल जैक्‍स ने करन को बोल्‍ड किया।

23 Mar 202510:31:30 PM
CSK Vs MI Live Score: विग्नेश ने बढ़ाईं चेन्‍नई की मुश्किलें

 डेब्‍यू मैच खेल रहे विग्नेश पुथुर ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह अब तक 3 शिकार कर चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के बाद उन्‍होंने दीपक हुड्ड को अपने फिरकी के जाल में फंसाया। दीपक ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए।

23 Mar 202510:24:31 PM
CSK Vs MI Live Score: दुबे भी हुए आउट

 डेब्‍यू मैच खेल रहे विग्नेश पुथुर कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्‍होंने कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाद शिवम दुबे को अपने जाल में फंसाया। दुबे ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए।

23 Mar 202510:13:27 PM
CSK Vs MI Live Score: ऋतुराज लौटे पवेलियन

 ऋतुराज गायकवाड़ अर्धशतक लगाने के बाद कैच आउट हुए। चेन्‍नई के कप्‍तान ने 203.85 की तूफानी स्‍ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इस पारी में ऋतुराज के बल्‍ले से 6 चौके और 3 छक्‍के निकले।

23 Mar 202510:07:26 PM
CSK Vs MI Live Score: ऋतुराज ने लगाई फिफ्टी

 ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों पर 50 रन बना दिए हैं। इस दौरान वह 6 चौके और 3 छक्‍के लगा चुके हैं। रचिन रवींद्र भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।

23 Mar 20259:57:08 PM
CSK Vs MI Live Score: 5 ओवर का खेल समाप्‍त

 5 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। चेन्‍नई का स्‍कोर 48/1 है। कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ 28 और रचिन रवींद्र 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 37 रन की पार्टनरशिप हो गई है।

23 Mar 20259:40:12 PM
CSK Vs MI Live Score: चेन्‍नई को लगा पहला झटका

 चेन्‍नई की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर राहुल त्रिपाठी कैच आउट हुए। उन्‍होंने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। पिछले सीजन तक चेन्‍नई का हिस्‍सा रहे दीपक चाहर ने राहुल का शिकार किया। अब कप्‍तान ऋतुराज मैदान पर आए हैं।

23 Mar 20259:32:48 PM
CSK Vs MI Live Score: चेन्‍नई की सलामी जोड़ी मैदान पर

 चेन्‍नई को जीत के लिए 156 रन चाहिए। इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर राहुल त्रिपाठी और रचिन रवींद्र मैदान पर आए हैं। कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ आमतौर पर ओ‍पनिंग करते हैं। हालांकि, आज उन्‍होंने राहुल पर भरोसा जताया है।

23 Mar 20259:15:17 PM
CSK Vs MI Live Score: मुंबई ने बनाए 155 रन

 मुंबई की पारी खत्म हो गई है। चेन्नई ने उसे बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 155 रनों पर ही रोक दिया। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। 

23 Mar 20259:08:47 PM
CSK Vs MI Live Score: खलील को मिला एक और विकेट

 खलील अहमद ने मुंबई को नौवां झटका दे दिया है। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट को आउट किया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ट गायकवाड़ के हाथों लपके गए। 

बोल्ट- 1 रन, 2 गेंद

23 Mar 20259:04:00 PM
CSK Vs MI Live Score: सैंटनर लौटे पवेलियन

 मिचेल सैंटनर भी आउट हो गए हैं और इसी के साथ मुंबई ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। 18वें ओवर की आखिरी गेंद उनके पैड पर लगी और चेन्नई ने अपील की। अंपायर ने आउट नहीं दिया और फिर धोनी ने गायकवाड़ से रिव्यू लेने को कहा जो सफल रहा। नाथन एलिस के हिस्से ये विकेट आया। 

23 Mar 20258:54:47 PM
CSK Vs MI Live Score: नमन धीर आउट, मुंबई ने खोया सातवां विकेट

 नमन धीर आउट हो गए हैं और इसी के साथ मुंबई ने अपना सांतवां विकेट खो दिया है। नूर अहमद ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर नमन को बोल्ड कर दिया। नमन, नूर का चौथा शिकार बने।

नमन धीर- 17 रन, 12 गेंद 1x4

23 Mar 20258:51:00 PM
CSK Vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 100 के पार

 मुंबई का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। इस समय क्रीज पर नमन धीर और मिचेल सैंटनर हैं। दोनों पर टीम को मजबूत स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी है। 16 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 118 रन है।

23 Mar 20258:39:51 PM
CSK Vs MI Live Score: तिलक वर्मा भी लौटे पवेलियन

नूर अहमद ने मुंबई को एक और झटका दिया है। उन्होंने तिलक वर्मा को पवेलियन भेज दिया। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक को उन्होंने एलबीडब्ल्यू किया। इस ओवर में नूर ने दो विकेट लिए। तिलक से पहले उन्होंने रोबिन मिंज को पवेलियन भेजा था। 

तिलक वर्मा: 31 रन, 25 गेंद 2x4 2x6

23 Mar 20258:34:33 PM
CSK Vs MI Live Score: रॉबिन मिन्ज आउट

अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे रॉबिन मिंज छाप नहीं छोड़ पाए और नूर अहमद का शिकार बने। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच लपका। इसी के साथ मुंबई ने अपना पांचवां विकेट खो दिया। 

23 Mar 20258:26:43 PM
CSK Vs MI Live Score: सूर्यकुमार यादव आउट, मुंबई का चौथा विकेट गिरा

मुंबई का चौथा विकेट गिर गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर नूर अहमद ने सूर्यकुमार का विकेट लिया। नूर अहमद की गेंद पर सूर्यकुमार चूक गए और धोनी ने तुरंत उन्हें स्टम्प कर दिया। 

सूर्यकुमार यादव-29 रन, 26 गेंद 2x4 1x6

23 Mar 20258:23:01 PM
CSK Vs MI Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म

मुंबई की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। इन ओवरों में मुंबई ने 82 रन बना लिए हैं और तीन विकेट खोए हैं। चेन्नई ने शुरुआती ओवरों में विकेट लिए, लेकिन अब उसे सफलता मिलना मुश्किल हो रही है। सूर्यकुमार और तिलक ने पैर जमा लिए हैं। 

23 Mar 20258:17:19 PM
CSK Vs MI Live Score: टाइम आउट का समय

नौ ओवरों के बाद टाइम आउट ले लिया गया है। मुंबई के तिलक और सूर्यकुमार टीम को मजबूत स्कोर तक ले जाने की कोशिश में लगे हैं। वहीं चेन्नई की कोशिश कुछ और विकेट हासिल कर मुंबई को दबाव में लाने की है। 

नौ ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 76 रन

23 Mar 20258:13:05 PM
CSK Vs MI Live Score: नूर का शानदार ओवर

 चेन्नई के लिए अपना पहला ओवर फेंकने आए नूर अहमद ने सिर्फ पांच रन ही खर्च किए। उन्होंने सूर्यकुमार और तिलक वर्मा दोनों को बांधे रखा। 

आठ ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के मुकसान पर 66 रन

23 Mar 20258:04:38 PM
CSK Vs MI Live Score: पावरप्ले में चेन्नई हावी

 मुंबई की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई ने अपने तीन विकेट खोए हैं और बनाए हैं 52 रन। मुंबई ने रोहित शर्मा, रियन रिकलटेन और विल जैक्स के विकेट खो दिए हैं। 

23 Mar 20257:58:03 PM
CSK Vs MI Live Score: विल जैक्स लौटे पवेलियन

नौ साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी कर रहे अश्विन ने पहले ही ओवर में विकेट निकाल लिया। उन्होंने विल जैक्स को आउट किया। अश्विन पारी का पांचवां ओवर फेंक रहे थे, लेकिन ये उनका पहला ओवर है। जैक्स ने इनसाइड आउट खेलने की कोशिश की, लेकिन कवर्स पर दुबे ने उनका कैच लपका। 

अश्विन- 11 रन, 7 गेंद 2x4

23 Mar 20257:52:22 PM
CSK Vs MI Live Score: पटरी पर लौटती मुंबई की पारी

 शुरुआती झटके लगाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के रहते हुए मुंबई की पारी पटरी पर लौटती दिख रही है। पारी के चार ओवर हो चुके हैं और टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 30 रन है। 

23 Mar 20257:46:53 PM
CSK Vs MI Live Score: रियान रिकेलटन आउट

 मुंबई को दूसरा झटका लग गया है। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर खलील ने रिकलटेन को बोल्ड कर दिया। खलील की गेंद पर रिकलटेन चूक गए और गेंद उनके स्टम्प पर जा लगी। 

रिकलटेन-  13 रन, 7 गेंद 3x4 

23 Mar 20257:44:20 PM
CSK Vs MI Live Score: मुंबई को कोशिश जारी

 मुंबई तेज शुरुआत नहीं कर सकी। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा आउट हो गए जिससे टीम दबाव में आ गई। हालांकि, दूसरे ओवर में कुछ रन आए और दो ओवरों के बाद टीम का स्कोर एक विकेट खोकर 17 रन बनाए। 

23 Mar 20257:37:20 PM
CSK Vs MI Live Score: रोहित शर्मा आउट

 मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही है। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर रोहित को खलील अहमद ने आउट कर दिया। रोहित ने फ्लिक किया और शॉर्ट स्क्वायर लेग पर शिवम दुबे ने उनका कैच लपका। 

23 Mar 20257:32:16 PM
CSK Vs MI Live Score: रोहित-रिकलटेन मैदान पर

 मुंबई की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर आ गई है। रोहित शर्मा के साथ साउथ अफ्रीका के रेयान रिकलटेन हैं। चेन्नई के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद। 

23 Mar 20257:26:38 PM
CSK Vs MI Live Score: चेपॉक है तैयार

कुछ ही देर में आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच मुकाबला शुरू होने वाला है। चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम तैयार है और हमेशा की तरह ये मैदान माही के रंग में पीला रंगा हुआ है। फैंस को धोनी के आने का इंतजार है। 

23 Mar 20257:13:04 PM
CSK Vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रियान रेकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर,रोबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यानारायण राजू

23 Mar 20257:10:54 PM
CSK Vs MI Live Score: चेन्नई की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद

23 Mar 20257:06:51 PM
CSK Vs MI Live Score: चेन्नई की पहले गेंदबाजी

 चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

23 Mar 20257:00:23 PM
CSK Vs MI Live Score: स्पिनरों का रहेगा जलवा

 चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार मानी जाती है। यहां की पिच धीमी और इसी कारण स्पिनरों का दबदबा रहता है। चेन्नई के पास रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद है। मुंबई के पास ज्यादा अच्छे स्पिनर नहीं हैं। 

23 Mar 20256:58:17 PM
CSK Vs MI Live Score: रचिन रवींद्र या डेवन कॉन्वे

 चेन्नई के पास तीन शानदार ओपनर हैं जिसमें से एक तो कप्तान गायकवाड़ ही हैं। दूसरे ओपनर के तौर पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डेवन कॉन्वे हैं। देखना होगा कि चेन्नई किसे मौका देती है। 

23 Mar 20256:51:25 PM
CSK Vs MI Live Score: क्यों नहीं खेल रहे पांड्या

हार्दिक पांड्या पिछले साल गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में आए थे और कप्तान बने थे, लेकिन इस सीजन के पहले मैच में वह कप्तानी नहीं कर रहे हैं। इसका कारण पिछला सीजन है। पिछले सीजन के आखिरी मैच में पांड्या पर धीमी ओवर गति के कारण बैन लगा था जो इस बार पूरा होगा और इसी कारण वह इस सीजन का पहला मैच नहीं खेलेंगे। 

23 Mar 20256:49:34 PM
CSK Vs MI Live Score: धोनी के दीवाने चेन्नई वाले

इस मैच के साथ ही भारत और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को राहत मिलेगी। राहत अपने चहेते थाला को देखने की। धोनी के फैंस उन्हें देखने के लिए बेसब्री से आईपीएल का इंतजार करते हैं। 

23 Mar 20256:35:40 PM
CSK Vs MI Live Score: चेन्नई और मुंबई का सामना आज

 आईपीएल में आज डबल हैडर का दिन है और दूसरे मैच में लीग की दो सबसे सफल टीमें टकराने जा रही है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। इस मैच पर पूरे क्रिकेट प्रेमियों की नजरें हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us