Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: सीरीज में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी मंधाना की सेना, रायपुर में होगी जंग
India vs Zimbabwe Live Score Updates: भारत और जिंबाब्वे महिला के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का मुकाबला रायपुर में होगा। भारत के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है।

भारत महिला बनाम जिंबाब्वे महिला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: भारतीय महिला और जिंबाब्वे महिला टीम के बीच आज यानी 18 अक्टूबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में होगा, जहां टीम इंडिया की नजर मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।
भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जिंबाब्वे को चार विकेट से हरा दिया था। 115 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। भारत ने सिर्फ 19 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद दीप्ति शर्मा और डेब्यूटांट निक्की प्रसाद ने दमदार साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की थी। दीप्ति ने 49 रनों की पारी खेली। वहीं, निक्की ने नाबाद 39 रन बनाए।
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर अब दूसरे मुकाबले में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। मंधाना पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाई थी। मंधाना चाहेंगी कि वो मुकाबले में शानदार प्रदर्शकर मैच जिताऊ पारी खेलें।
Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: जिंबाब्वे की संभावित प्लेइंग-11
जिंबाब्वे टीम: न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरीपानो, केलिस ध्लोवू, शार्न मायर्स, मिशेल मावुंगा, बिलवेड बिजा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, टेंडे माकुशा।
Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुनधती रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: जिंबाब्वे महिला टीम का स्क्वाड
केलिस नधलोवू, बिलव्ड बीजा, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वान्जुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्न मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपरे, कुदजई चिगोरा, नोम्वेलो सिबांदा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई माकुशा।
India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: भारतीय महिला टीम का स्क्वाड
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कामलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत।
Ind W vs Zim W 2nd T20: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और जिंबाब्वे महिला के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।
