विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला एशिया कप: मिताली राज ने रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 01:46 PM (IST)

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने टी 20 एशिया कप में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया।

महिला एशिया कप: मिताली राज ने रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
महिला एशिया कप: मिताली राज ने रचा इतिहास, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

कुआलालम्पुर, जेएनएन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले मैच में बांग्लादेश के हाथों मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम ने 7 गेंद शेष रहते 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय की पूर्व कप्तान मिताली राज ने ऐसा कमाल कर दिया जो आजतक भारतीय क्रिकेट इतिहास में कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था। 

श्रीलंका की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन 12 रन के कुल स्कोर पर निपुनी हंसिका को एकता बिष्ट ने चलता किया। इसके बाद हसोदा मेंदिस ने 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हसिनी परेरा ने नाबाद 46 रन बनाए। उनके अलावा श्रीलंका की कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पारी और पूरी टीम 20 ओवर खेलकर 7 विकेट पर 107 रन बनाए। भारत के लिए एकता बिष्ट ने सबसे अधिक 2 विकेट झटके। उनके अलावा झूलन गोस्वामी, अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने एक-एक सफलता हासिल की।

मिताली ने रचा इतिहास

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट स्मृति मन्धाना के रूप में गिरा। उन्होंने 12 रन बनाए। मिताली राज ने 23 रनों की पारी खेली और टी20 क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाली भारत की पहली और विश्व की सातवीं महिला खिलाड़ी बन गईं।

हरमनप्रीत कौर ने 24 रनों की पारी खेली और वेदा कृष्णमूर्ति ने नाबाद 29 रनों की पारी खेल टीम को 7 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दिलाई। श्रीलंका के लिए उदेशिका प्रबोधिनी रणासिंघे, नीलाक्षी डी सिल्वा ने 1-1 विकेट चटकाए। अनुजा पाटिल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

एक अन्य मुकाबले में बांग्लादेश ने थाईलैंड को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए थाईलैंड ने 8 विकेट पर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की महिलाओं ने 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। बांग्लादेश ने इससे पहले भारतीय टीम को भी 7 विकेट से हराया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें