Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W Vs SA W U19 T20 WC Final Match Highlights: भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका को मिली एकतरफा हार

IND W Vs SA U19 T20 WC 2025 Final: निकी प्रसाद की कप्तानी वाली भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 9 विकेट से रौंदा। इसके साथ ही भारतीय महिला टी ने लगातार दूसरी बार U19 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है।

By Priyanka Joshi Sun, 02 Feb 2025 02:28 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W Vs SA U19 T20 WC 2025 Final Highlights: निकी प्रसाद की कप्तानी वाली भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 9 विकेट से रौंदा। इसके साथ ही भारतीय महिला टी ने लगातार दूसरी बार U19 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में 2023 यानी पहले ही संस्करण जीता था। अंडर-19 महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

2 Feb 20252:28:18 PM
IND W vs SA W U19 T20 WC Final Live: भारत की बेटियों ने जीता U19 WC 2025 का खिताब

भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया।

2 Feb 20251:59:50 PM
IND W vs SA W U19 Final Live: 36 रन पर भारत का गिरा पहला विकेट

भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत के बाद 36 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। सिमोन ने कायला के हाथों जी कमलिनी को आउट किया। 5 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 36/1 रहा।

2 Feb 20251:44:25 PM
IND W vs SA W U19 Live: भारतीय महिला टीम की बैटिंग शुरू

83 रन का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। 2 ओवर के खेल के बाद भारतीय महिला टीम ने 18 रन बना लिए हैं। क्रीज पर गोंगाडा और जी कमलिनी की जोड़ी क्रीज पर हैं।

2 Feb 20251:28:55 PM
IND Vs SA U19 Live: 82 रन पर सिमटी साउथ अफ्रीका की टीम

पारी के 20वें ओवर के खेल तक साउथ अफ्रीका की टीम 82 रन बनाकर सिमटी। आखिरी गेंद पर वैष्णवी शर्मा ने एशले वान विक को अपना शिकार बनाया। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन फाइनल में इतना कमाल का रहा कि साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से कोई भी बैटर 25 रन भी नहीं बना सका। सबसे ज्यादा रन (23) माइके ने बनाए। वहीं, गोंगाडी ने 3 विकेट, जबकि आयुषी-वैष्णवी और पारुनिका को दो-दो सफलता मिली। शबनम ने एक विकेट लिया।

2 Feb 20251:26:52 PM
IND W vs SA W U 19 Live: भारतीय बॉलर्स धड़ाधड़ ले रहे है विकेट

पारी के 19वें ओवर तक साउथ अफ्रीका टीम का स्कोर 9 विकेट के स्कोर पर 80 रन रहा। गोंगाडी त्रिशा ने अब तक 3 विकेट और वैष्णवी शर्मा ने दो विकेट ले लिए हैं। 18वें और 19वें ओवर में कुल 4 विकेट भारतीय गेंदबाजों ने लिए। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों की गेंदबाजी देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। टीम की नजर 100 रन से पहले ही साउथ अफ्रीका को समेटने पर होगी।

2 Feb 20251:06:45 PM
IND W Vs SA W U19 Live: साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

पारी के 16वें ओवर के खेल तक साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 58 रन रहा। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम के बॉलर्स साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। अफ्रीका की टीम की तरफ से अभी तक कोई भी बैटर 20 रन का निजी स्कोर भी नहीं बना सका।

2 Feb 202512:40:30 PM
IND W vs SA W Live: 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की हालत पस्ता

10 ओवर के खेल के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 33 रन रहा।

2 Feb 202512:29:57 PM
IND W vs SA W Live: 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 29/3

पारी के 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन रहा। कराबो मेसो (4) और कायला रेनेके (10) पर बैटिंग कर रहे हैं।

2 Feb 202512:27:20 PM
IND W vs SA W Live: लगातार दो गेंदों में गिरे साउथ अफ्रीका के दो विकेट

पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर शबनम ने जेम्मा को अपना शिकार बनाया। 4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 20/2 रहा। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर आयुषी ने दियारा रामलाकन को चलता किया।

2 Feb 202512:11:41 PM
IND W vs SA W Live: दूसरे ओवर में ही भारत को मिली पहली सफलता

पारी के दूसरे ओवर के बाद भारतीय महिला टीम को पहली सफलता मिली। साउथ अफ्रीका की ओपनिंग बैटर सिमोन लॉरेन्स को पारुनिका सिसौदिया ने बोल्ड किया।

2 Feb 202511:46:07 AM
India Women U19 Vs South Africa Playing 11: देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेन्स, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, दियारा रामलाकन, एशले वान विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी।

भारतीय टीम: जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाड़ी त्रिशा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वीजे, शबनम एमडी शकील, पारुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा।

2 Feb 202511:37:50 AM
IND W Vs SA W U19 T20 WC Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अंडर-19 टी20 विश्व कप (Ind W Vs SA W U19 T20 WC) का फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया।

2 Feb 202511:11:15 AM
India W vs South Africa W Live: निकी प्रसाद के पास खास क्लब में शामिल होने का मौका

भारतीय कप्तान जिन्होंने U19 World Cup जीता है, उसमें  मोहम्मद कैफ का नाम सबसे पहले है, जिन्होंने 2000 में U19 विश्व कप जीता था। विराट कोहली 2008 में, उन्मुक्त चंद 2012 में, पृथ्वी शॉ 2018 में, यश ढुल 2022 में और शैफाली वर्मा 2023 में इस लिस्ट में शामिल हुईं थी। बतौर कप्तान शैफाली U19 विश्व कप का खिताब जीतने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर है।

2 Feb 202511:08:59 AM
IND W vs SA W Live: भारतीय महिला टीम का फाइनल में पहुंचने तक का सफर
  • 19 जनवरी (ग्रुप ए): भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया।
  • 21 जनवरी (ग्रुप ए): भारत ने मलेशिया को 10 विकेट से हराया।
  • 23 जनवरी (ग्रुप ए): भारत ने श्रीलंका को 60 रन से हराया।
  • 26 जनवरी (सुपर 6): भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया।
  • 28 जनवरी (सुपर 6): भारत ने स्कॉटलैंड को 150 रन से हराया।
  • 31 जनवरी (सेमीफ़ाइनल): भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया।
2 Feb 202510:15:19 AM
India Women's Vs South Africa Women Live: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेन्स, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, लुयांडा नज़ुजा, एशले वान विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी।

भारत: जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाड़ी त्रिसा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वीजे, शबनम एमडी शकील, पारुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा।

2 Feb 202510:10:04 AM
India Women's U19 Vs South Africa Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछलेगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us