Ind vs WI 5th T20 Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस, सीरीज जीतने पर भारत-वेस्टइंडीज की नजर; बेंगलुरु में महामुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांचवां मुकाबला बेंगलुरू में होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।
-1792234469996_m.webp)
भारत बनाम वेस्टइंडीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 5Th T20 Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस समय सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
भारत ने सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया था। उसने वेस्टइंडीज को आठ विकेटों से पटखनी दी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी करते हुए छह विकेटों से दूसरा मुकाबला अपने नाम किया था।
भारत ने तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली थी। हालांकि, वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में जवाबी हमला किया और भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज एक बार फिर बराबरी पर लाकर खड़ी कर दी।
भारत और वेस्टइंडीज की नजर अब बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पर घर में सीरीज गंवाने का दबाव होगा, जबकि वेस्टइंडीज इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतरेगा।
Ind vs WI 5th T20 LIVE: कुछ ही देर में होगा टॉस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में होने वाले मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच की शुरुआत आधे घंटे बाद 7 बजे होगी।
India vs West-Indies Live Cricket Score: वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड
शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अकील हुसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड।
India vs West-Indies Live Updates: भारतीय टीम का स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार।
Ind vs WI Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वात
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले 5वें टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।
