India vs West Indies T20I Live Score: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
IND vs WI 4th T20 Live Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 4th T20I Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्ताव श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम चौथा मुकाबला अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। दूसरी तरफ विंडीज मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
हैदराबाद में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है और कोई मैच नहीं हारी है। भारत ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से तीन मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।
India vs West Indies Live Updates: वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
शाई होप (विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
India vs West Indies Live Updates: भारत की प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
India vs West Indies Live Score: भारत ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
India vs West Indies Live Score: हैदराबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है। टीम इंडिया ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से तीन मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
IND vs WI 4th T20I Live: भारत की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव।
IND vs WI 4th T20I Live: वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अकील हुसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड।
IND vs WI 4th T20I Live: लाइव ब्लॉग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।
