Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs WI 1st T20I Live: भारत ने पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, वैभव सूर्यवंशी बाहर; नमन धीर का हुआ डेब्यू

India vs West Indies Live Cricket Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

By Praveen Kumar Mishra Tue, 06 Oct 2026 06:43 PM (IST)
IND vs WI: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव

IND vs WI: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 1st T20I Live Cricket Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए नमन धीर डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले उन्हें वनडे सीरीज के दौरान भी डेब्यू करने का मौका मिला था।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर से प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वे एशियन गेम्स में खेलते हुए दिखे थे और अभिषेक शर्मा के ओपनिंग पार्टनर थे। हालांकि, अब संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे और सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ेगा।

6 Oct 20266:40:07 PM

IND vs WI Toss & Playing 11 Updates: वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ।

6 Oct 20266:36:53 PM

IND vs WI Toss & Playing 11 Updates: भारत की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

6 Oct 20266:34:33 PM

IND vs WI Toss & Playing 11 Updates: भारत ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारत के लिए नमन धीर डेब्यू कर रहे हैं।

6 Oct 20266:31:10 PM

India vs West Indies Live Cricket Score: नमन धीर का डेब्यू

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले नमन धीर को अब टी20 टीम की कैप मिल गई है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उन्हें कैप दी है। बता दें कि नमन ने हाल ही में खेली गई शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

6 Oct 20266:09:03 PM

IND vs WI 1st T20I Live Updates: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 में आंकड़ों पर नजर डालें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ विंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

6 Oct 20265:52:35 PM

IND vs WI 1st T20I Live Updates: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर मौका दिया गया था। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में भी वैभव को मौका मिलेगा? सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के बया से लगा था कि सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी।

6 Oct 20265:36:26 PM

IND vs WI 1st T20I Live: भारतीय क्रिकेट टीम

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर।

6 Oct 20265:33:52 PM

IND vs WI 1st T20I Live: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमार स्प्रिंगर।

6 Oct 20265:33:34 PM

IND vs WI 1st T20I Live: लाइव ब्लॉग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us