IND vs SL 2nd ODI: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता कोलकाता वनडे, सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त
IND vs SL 2nd ODI LIVE Score: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारत ने 4 विकेट से जीत लिया है। मैच के हीरो रहे केएल राहुल, जिन्होंने 103 गेंद पर 64 रन की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिला दी।

नई दिल्ली, IND vs SL 2nd ODI LIVE Score: भारत ने दूसरा वनडे 4 विकेट से जीत लिया है। भारत के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य था, लेकिन टॉप ऑर्डर की नाकामी ने इस लक्ष्य को पहाड़ सा बना दिया, लेकिन केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को हराकर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
इससे पहले मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। सिराज और कुलदीप ने 3-3 विकेट हासिल किए थे। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को तिरुववंतपुरम में खेला जाएगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलांका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन रजीथा, लाहिरू कुमारा।
भारत ने कोलकाता वनडे में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 43.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
केएल राहुल ने 93 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत को अब भी जीत के लिए 23 रन बनाने हैं।
भारत को 191 के स्कोर पर छठा झटका लगा है। अक्षर पटेल 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें धनंजय डी सिल्वा ने करुणारत्ने के हाथों कैच करवाया है।
भारत ने 39 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं। भारत को यह मैच और सीरीज जीतने के लिए अब 27 रन की दरकार है और उसके अब भी 5 विकेट बाकी हैं।
37वां भारत के लिए अच्छा रहा। इस ओवर में कुल 15 रन बने जिसमें एक चौका और एक छक्का भी शामिल रहा। अक्षर पटेल ने इस ओवर में करुणारत्ने की जमकर खबर ली।
भारत ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया। हार्दिक पांड्या 36 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें करुणारत्ने ने मेंडिस के हाथों कैच करवाया।
34वें ओवर में हसरंगा ने 3 रन दिए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/4
भारत ने 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे कर लिए हैं। केएल राहुल 40 जबकि हार्दिक पांड्या 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने 5वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। भारत ने अपना चौथा विकेट 86 रन के स्कोर पर गंवाया था। 29 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं।
भारत ने 27 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। 23 ओवर में भारत को अब भी 86 रन की दरकार है। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम ने 25 ओवर के बाद 124 रन बना लिए हैं। शुरुआती झटकों के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने 5वें विकेट के लिए 38 रन जोड़ कर भारत की वापसी करा दी है।
दसुन शनाका ने 23वें ओवर में 5 रन दिए। इस ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 121/4, भारत को अब भी 94 रन की दरकार है।
22वें ओवर में 6 रन बने। इस ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 116/4
भारत ने 20 ओवर के बाद 101 रन बना लिए हैं, लेकिन समस्या यह है कि उसने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं। यहां से अब भी भारत को 30 ओवर में 115 रन की दरकार है और 6 विकेट हाथ में हैं।
216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। 18 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत ने 100 रन के भीतर अपना चार विकेट गंवा दिया है। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।
15वां ओवर श्रीलंका के नाम रहा। इस ओवर में रजिथा ने केवल 1 रन दिए और श्रेयस अय्यर का विकेट लिया। 15 ओवर बाद भारत का स्कोर 87/4
भारत ने 86 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर रजिथा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए हैं। भारत को अब भी 130 रन की दरकार है।
श्रेयस अय्यर ने 11वें ओवर में 2 चौके सहित कुल 12 रन बनाए। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 79/3
216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पहले पावरप्ले के बाद 3 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल तीनों आउट हो चुके हैं।
विराट कोहली ने चौके के साथ अपना खाता खोला। इससे पहले वह 7 गेंद खेल चुके थे। वह 4 रन बनाकर आउट हो गए।
विराट कोहली 6 गेंद खेल चुके हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन बनाने का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है। पिछले मैच में उन्होंने 113 रन की पारी खेली थी।
भारत ने 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8वें ओवर में 2 विकेट गंवाकर 50 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।
ओपनिंग जोड़ी की नाकामी के बाद भारत को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। करुणारत्ने के 7वें ओवर में केवल 2 रन बने। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/2
श्रीलंका की तरफ से छठा ओवर नाटकीय भरा रहा। इस ओवर में 12 रन और शुभमन गिल का विकेट गिरा। इतना ही नहीं श्रीलंका ने श्रेयस अय्यर के खिलाफ रिव्यू भी गंवा दिया। 6 ओवर बाद भारत का स्कोर 45/2
करुणारत्ने ने श्रीलंका को दिलाई पहली पहली सफलता। 17 रन के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा हुए आउट। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/1
टीम इंडिया ने विस्फोटक शुरुआत की है। 4 ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत ने दो ओवर में बिना नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बैटिंग की शुरुआत की। पहले ओवर में ही शानदार चौका जड़ा। वहीं, शुभमन गिल ने भी दूसरे ओवर में अपने हाथ खोले और दो शानदार चौका लगाया।
भारत की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए हैं। रोहित ने तीसरी गेंद पर एक शानदार चौका जड़ा।
भारतीय गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम केवल 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत को दूसरा वनडे और सीरीज जीतने के लिए 216 रन की दरकार है। पिछली बार जब दोनों टीम इस मैदान में 2014 में भिड़ी थी तो रोहित शर्मा ने 264 रन की पारी खेली थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने केवल 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। अब टीम इंडिया को मैच और सीरीज जीतने के लिए 216 रन बनाने हैं।
38वें ओवर में श्रीलंका ने अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। अब भी 12 ओवर का खेल बाकी है।
36वां ओवर भारत के लिए किफायती साबित हुआ। इस ओवर में कुलदीप ने केवल 4 रन दिए। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 185/8
श्रीलंका ने 8वां विकेट खो दिया है। उमरान मलिक ने करुणारत्ने को 17 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। करुणारत्ने श्रीलंका की आखिरी उम्मीद थे।
उमरान मलिक का एक और ओवर शानदार रहा। इस ओवर में उन्होंने केवल 4 रन दिए। 32 ओवर बाद श्रीलंका 7 विकेट खोकर 164 रन बना चुकी है।
31 ओवर के बाद श्रीलंका के बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रही है। श्रीलंका कम से कम 250 रन बनाना चाहेगी।
30वां ओवर उमरान मलिक ने डाला। इस ओवर में उन्होंने केवल 2 रन खर्च किए। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 158/7
भारतीय स्पिन गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम संघर्ष कर रही है। 29वें ओवर में कुलदीप यादव ने केवल 4 रन दिए। इस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 156/7
कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के कारण श्रीलंका की टीम 150 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा चुकी है।
चहल के स्थान पर खेल रहे कुलदीप यादव ने अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने असलांका को 15 रन के निजी स्कोर पर आउट किया है।
कुलदीप ने अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही 125 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।
श्रीलंका की तरफ से डेब्यू करने वाले नुवानिडु फर्नांडो 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। मैच में अक्षर की ये दूसरी सफलता है। 22 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 122/4
अक्षर पटेल ने भी अपने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिला दी है। धनंजय डी सिल्वा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर ने बोल्ड कर दिया।
17वें ओवर में भारत की तरफ से पहली बार स्पिन अटैक लगाया गया। चहल के स्थान पर कुलदीप ने इस ओवर में 1 विकेट लिए और केवल 3 रन दिए।
16वां ओवर श्रीलंका के लिए अच्छा रहा। उमरान के इस ओवर में कुसल मेंडिस ने एक शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 11 रन बने।
IND vs SL ODI LIVE Score: SL 99/1
शुरुआती झटके के बाद कुसल मेंडिस और नुवानिडु फर्नांडो ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।
उमरान मलिक का पहला ओवर महंगा साबित हुआ। इस ओवर में उन्होंने 3 बाउंड्री सहित 14 रन खर्च किए। 12 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 72/1
पहले पावरप्ले की समाप्ति के बाद श्रीलंका ने 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। भारत को एकमात्र सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने अविष्का फर्नांडो को 20 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।
भारत की तरफ से 9वें ओवर में पहला बदलाव किया गया। यह ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला और इसमें उन्होंने 5 रन दिए।
IND vs SL ODI LIVE Score: SL 46/1
श्रीलंका के लिए 7वां ओवर अच्छा रहा। इस ओवर में मोहम्मद शमी ने 2 चौके सहित 9 रन दिए। 7 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 38/1
श्रीलंका ने अपना पहला विकेट खो दिया है। मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को 20 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है।
IND vs SL ODI LIVE Score: SL 29/1
Timber Strike, the @mdsirajofficial way 👌👌
— BCCI (@BCCI) January 12, 2023
Relive how he dismissed Avishka Fernando 🔽
Follow the match 👉 https://t.co/MY3Wc5253b#TeamIndia | #INDvSL pic.twitter.com/ZmujAITsco
श्रीलंका ने सधी हुई शुरुआत की है। 5 ओवर बाद उसने बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 20 और नुवानिडु फर्नांडो 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इस मैच में डेब्यू कर रहे नुवानिडु फर्नांडो ने 11वीं गेंद पर अपना खाता खोला। उन्होंने शमी की गेंद पर चौका लगाकर वनडे क्रिकेट में अपने रन बनाने का सिलसिला शुरू किया।
पहले ओवर में केवल 2 रन देने वाले मोहम्मद सिराज का दूसरा ओवर महंगा रहा। इस ओवर में उन्होंने 3 बाउंड्री सहित 12 रन खर्च किए। अविष्का फर्नांडो ने उन्हें हैट्रिक चौका मारा।
IND vs SL ODI LIVE Score: SL 21/0
पिछले मैच में 2 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने इस मैच में भी जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहलेओवर में केवल 2 रन दिए।
IND vs SL ODI LIVE Score: SL 7/0
भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी ने की। उन्होंने इस ओवर में बाउंड्री सहित 5 रन दिए।
श्रीलंकी की बल्लेबाजी शुरू, डेब्यूटेंट नुवानिडु फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो ने की है पारी की शुरुआत।
श्रीलंका की टीम घर से बाहर पिछली बार 2014 में सीरीज जीती थी। अब यदि श्रीलंका को दोबारा सीरीज जीतनी है तो पहले आज का मैच जीतकर बराबरी करनी होगी।
इस मैच में विराट कोहली के पास श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। वह 67 रन बनाते हीं वनडे क्रिकेट में रनों के मामले में जयवर्धने से आगे निकल जाएंगे।
श्रीलंका की टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। पथुम निसांका और दिलशान मदुशंका इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर नुवानिडु फर्नांडो डेब्यू कर रहे हैं, जबकि लाहिरू कुमारा की वापसी हुई है।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलांका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन रजीथा, लाहिरू कुमारा।
टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। युजवेंद्र चहल के स्थान पर कुलदीप यादव को मौका मिला है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
Sri Lanka have won the toss and elect to bat first in the 2nd ODI at Kolkata.
— BCCI (@BCCI) January 12, 2023
A look at our Playing XI for the game.
Live - https://t.co/jm3ulz5Yr1 #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/DKNDtd6rYT
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
ओस की संभावना को देखते हुए ईडेन गार्डन्स के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी टीम। छोटा मैदान और आउटफील्ड तेज होने के कारण बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है।
पिछले मैच में अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगाने वाले विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। यदि वह आज के मैच में शतक बना लेते हैं तो घरेलू जमीन पर शतक बनाने के मामले में सचिन से आगे निकल जाएंगे।
आखिरी बार जब भारत और श्रीलंका की टीम ईडेन गार्डन्स पर भिड़ी थी, तो रोहित शर्मा ने अपने वनड करियर का सर्वाधिक स्कोर 264 रन बनाया था। उम्मीद है रोहित उसी फॉर्म को यहां भी दोहराएंगे।
