IND vs SA 1st Test Day 2 Stumps: ईडन गार्डेन्स में स्पिनर्स का जलवा, दूसरी पारी में अफ्रीका ने गंवाए 7 विकेट
India vs South Africa 1st Test, Day 2 Live Cricket Score: दूसरा दिन भी पूरी तरह से भारत के नाम रहा और अब इस मुकाबले में भारत ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। साउथ अफ्रीक के कप्तान टेम्बा बवूमा अभी भी मौजूद हैं लेकिन साउथ अफ्रीका के मात्र तीन विकेट ही शेष हैं। दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA 1st Test Day 2 Live Score Updates: दूसरा दिन भी पूरी तरह से भारत के नाम रहा और अब इस मुकाबले में भारत ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। साउथ अफ्रीक के कप्तान टेम्बा बवूमा अभी भी मौजूद हैं लेकिन साउथ अफ्रीका के मात्र तीन विकेट ही शेष हैं। दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे।
अगर साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले में भारत को टक्कर देनी है तो उन्हें एक अच्छी साझेदारी की दरकार है। कल का दिन इस मैच का अंतिम दिन साबित होगा लेकिन अब देखना है कि परिणाम कल कौन से सत्र में आता है। भारत तो यही चाहेगा कि कल के दिन का पहला सत्र इस मैच का अंतिम सत्र हो।
साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। बावुमा 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। कॉर्विन बॉश 1 रन बनाकर उनके साथ हैं। साउथ अफ्रीका ने 63 रन की बढ़त बना ली है। इससे पहले दिन का खेल की पहली पारी में 37 से आगे हुई।
दूसरे दिन के खेल के पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए और कप्तान शुभमन गिल भी रिटायर्ड हर्ट हुए। हालांकि, भारत ने 101 रन जोड़ा और पिच से स्पिनर्स को मदद मिल रही है। दूसरे सत्र में भारत ने अपने सभी विकेट गंवा दिए। गिल दोबारा बल्लेबजी करने नहीं उतरे। भारत ने 9 विकेट पर 189 रन बनाए और 30 रन की बढ़त हासिल की।
IND vs SA Test Live Score: खराब रौशन की चलते जल्दी खत्म हुआ खेल
अंपायर लाइट मीटर से रौशनी चेक कर रहे हैं और खराब रौशनी के चलते खेल को रोका गया है। अफ्रीका ने 63 रन की बढ़त ली है। बावुमा 29 और बॉश 1 रन बनाकर नाबाद लौटे।
तीसरा दिन भी पूरी तरह से भारत के नाम रहा और अब इस मुक़ाबले में भारत ने अपनी पकड़ को मज़बूत कर लिया है। साउथ अफ़्रीका के कप्तान टेम्बा बवूमा अभी भी मौजूद हैं लेकिन साउथ अफ़्रीका के मात्र तीन विकेट ही शेष हैं। अगर साउथ अफ़्रीका को इस मुक़ाबले में भारत को टक्कर देनी है तो उन्हें एक अच्छी साझेदारी की दरकार है। कल का दिन इस मैच का अंतिम दिन साबित होगा लेकिन अब देखना है कि परिणाम कल कौन से सत्र में आता है। भारत तो यही चाहेगा कि कल के दिन का पहला सत्र इस मैच का अंतिम सत्र हो।
IND vs SA Test Live Score: कुलदीप ने तोड़ी साझेदारी
कुलदीप यादव ने मार्को यानसन और बावुमा की साझेदारी को तोड़ा। यानसन 13 रन बनाकर कैच आउट हुए। कुलदीप को दूसरी सफलता मिला। वहीं, साउथ अफ्रीका ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। बावुमा 29 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। अफ्रीका ने 93 रन बना लिए हैं और बढ़त 63 रन तक पहुंच गई है।
IND vs SA Test Live Score: साउथ अफ्रीका ने गंवाए छह विकेट
अक्षर पटेल ने वेरेन को क्लीन बोल्ड कर भारत को छठी सफलता दिलाई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्पिनर्स ने अपना दबदबा बना लिया है। कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी पर लगाम लगा दी है। साउथ अफ्रीका ने 77 रन बना लिए हैं। उनकी कुल बढ़त 47 रन की हो गई है।
IND vs SA Test Live Score: हैरान रह गए ट्रिस्टन स्टब्स
रवींद्र जडेजा ने ट्रिस्टन स्टब्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। जडेजा ने लेंथ गेंद की। गेंद पड़ने के बाद बाहर की तरफ टर्न हुई उछाल के साथ। बैकफुट से डिफेंड करने गए लेकिन स्टब्स गच्चा खा गए। गेंद ऑफ स्टंप से टकरा गई, स्टब्स को लगा कि गेंद पड़ने के बाद अंदर आएगी लेकिन जाडेजा की फिरकी की काट नहीं ढूंढ पाए स्टब्स। वह हैरान रह गए। जडेजा ने चौथी विकेट हासिल की। वह 4 रन बना सके। साउथ अफ्रीका ने 63 रन बना लिए हैं। बावुमा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 33 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs SA Test Live Score: एक ओवर में गिरे दो विकेट
रवींद्र जडेजा को दूसरी सफलता मिली है। वियान मुल्डर 11 रन बनाकर विकेट के पीछे लपके गए। इसी ओवर की पांचवीं गेद पर टोनी डी जॉर्जी भी दो रन बनाकर कैच आउट हुए। साउथ अफ्रीका ने 40 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और टेंबा बावुमा मौजूद हैं। अफ्रीका ने 10 रन की बढ़त बना ली है।
IND vs SA Test Live Score: टी ब्रेक के बाद गिरा एक और विकेट
साउथ अफ्रीका ने दो विकेट गंवा दिया है। कुलदीप के बाद जडेजा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। एडेन मार्करम 4 रन बनाकर कैच आउट हुए। स्पिनर्स ने शिकंजा कस लिया है। अफ्रीका ने 38 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बावूमा और मुल्डर मौजूद हैं।
IND vs SA Test Live Score: टी ब्रेक से ठीक पहले भारत को मिली विकेट
भारत पहली पारी में 30 रनों की बढ़त ही ले पाया था। बुमराह की घातक गेंदबाजी को साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी ने संभलकर खेलना शुरू किया और दूसरी छोर पर अक्षर का भी डटकर सामना किया। हालांकि, टी ब्रेक से ठीक पहले कुलदीप को आक्रमण पर लाया गया और चौथी गेंद पर कुलदीप ने भारत को पहली सफलता दिला दी। अगला सत्र इस मैच की दिशा तय करने के लिए लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा। रिकल्टन 11 रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीका ने 18 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Test Live Score: भारत को विकेट की तलाश
साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 15 रन बना लिए हैं। भारत को दबाव बनाने के लिए जल्दी-जल्दी विकेट लेने होंगे। बुमराह और अक्षर इसी तलाश में हैं। वहीं, क्रीज पर मौजूद रिकल्टन और मारक्रम साउथ अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दिलाने के लिए संभलकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Test Live Score: साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू
साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी पिच पर पहुंच चुकी है। गेंद है बुमराह के हाथ में। बुमराह मैदान में गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। गिल की अनुपस्थिति में पंत के ऊपर अतिरिक्ति जिम्मेदारी होगी। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का आगाज हो चुका है।
IND vs SA Test Live Score: भारत को मिली 32 रन की बढ़त
साइमन हार्मर की चार झटकों की बदौलत भारत स्कोरबोर्ड पर 189 रन ही जोड़ पाया। दिन के खेल के पहले घंटे में भारत ने एक भी विकेट नहीं गंवाया था लेकिन पहले वॉशिंगटन आउट हुए और फिर गिल के गर्दन में तकलीफ हुई। राहुल भी इसके बाद जल्द पवेलियन लौट गए और लंच से पहले भारत ने पंत का भी विकेट गंवा दिया। दूसरे सत्र में साउथ अफ्रीका हावी हो गया और उसने भारत को मात्र 30 रनों की ही बढ़त लेने दी। भारत को चौथी पारी में बल्लेबाजी भी करनी है और पिच से स्पिनरों को अच्छी-खासी मदद भी मिलने लगी है। कुल मिलाकर मैच अभी बराबर के पलड़े में झुका हुआ है।
IND vs SA Test Live Score: भारत ने गंवाया 8वां विकेट
अब संंभवत: साउथ अफ्रीका को बस एक विकेट की ही तलाश है। क्योंकि गिल बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। मोहम्मद सिराज के रूप में भारत ने 8वां विकेट गंवाया। जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए हैं। भारत को 29 रन की बढ़त मिली है।
IND vs SA Test Live Score: भारत ने गंवाया सातवां विकेट
भारत ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। पहले सत्र में तीन विकेट गंवाए थे। दूसरे सत्र के आगाज में ही तीन और विकेट गंवा दिए हैं। भारत मुश्किल में है और साउथ अफ्रीका ने जोरदार वापसी की है। क्रीज पर अक्षर और मोहम्मद सिराज मौजूद हैं।
IND vs SA Test Live Score: हार्मर को मिली तीसरी सफलता
हार्मर को तीसरी सफलता मिल गई है। उन्होंने सेट बल्लेबाज रवींद्र जडेजा को 27 के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने आए हैं। अक्षर पटेल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 172 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Test Live Score: ध्रुव जुरैल हुए आउट, भारत ने ली बढ़त
ध्रुव जुरैल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्मन ने कॉट एंड बोल्ड किया। कप्तान गिल अभी भी क्रीज पर नहीं आए हैं। अक्षर पटेल जडेजा का साथ देने को बीच मैदान पर आए हैं। जडेजा 24 बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 6 रन की बढ़त बना ली है।
IND vs SA Test Live Score: दूसरे सत्र का हुआ आगाज
दूसरे सत्र में आप सभी का स्वागत है। यह सत्र दोनों टीमों के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। साउथ अफ्रीका की नजरें वापसी की ओर होंगी तो वहीं भारत अपनी पकड़ को ढीली नहीं होने देगा। इन सबके साथ नजरें गिल पर भी होंगी कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।
IND vs SA Test Live Score: पहले सत्र में भारत ने गंवाए तीन विकेट
पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए और कप्तान शुभमन गिल (4) भी रिटायर्ड हर्ट हुए। हालांकि, भारत ने 101 रन जोड़ा और पिच से स्पिनर्स को मदद मिल रही है। यह सबकुछ मद्देनजर रखते हुए भारत अभी भी बेहतर स्थिति में है लेकिन अगले सत्र में भारत की कोशिश अधिक से अधिक बढ़त हासिल करने पर होगी तो वहीं साउथ अफ्रीका जल्द से जल्द विकेट चटकाने उतरेगा। यह भी देखना होगा कि गिल की गर्दन में तकलीफ कितनी गंभीर है क्योंकि पहली गेंद पर स्वीप पर चौका जड़ने के साथ ही उनके गर्दन में खिंचाव आ गया था।
IND vs SA Test Live Score: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास
रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे किये। वह 4000 टेस्ट रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे और दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। जडेजा ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 87 टेस्ट मैच खेल। वह दूसरे ऐसे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने सबसे तेज यह आंकड़ा पार किया है। बॉथम पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 72 टेस्ट मैच यह उपबल्धि हासिल कर ली थी।
टेस्ट मैचों में 4000 रन और 300 विकेट का डबल-
इयान बॉथम (5200 रन, 383 विकेट)
कपिल देव (5248 रन, 434 विकेट)
डैनियल विटोरी (4531 रन, 362 विकेट)
रविंद्र जडेजा (4000* रन, 338 विकेट)
IND vs SA Test Live Score: पंत लौटे पवेलियन
ऋषभ पंत ने तेज खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया है। वह 24 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। कॉर्बिन बॉश ने विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। गर्दन में दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए गिल बल्लेबाजी करने के नहीं आए हैं। ध्रुव जुरैल को क्रीज पर भेज गया है। भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Test Live Score: केएल राहुल हुए आउट
भारत ने सेट बल्लेबाज केएल राहुल का विकेट गंवा दिया है। केशव महाराज ने राहुल का शिकार किया। राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरा झटका लगा। रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने के लिए आएं हैं। गौतम गंभीर का यह फैसला हैरान करने वाला है कि आखिर वह करना क्या चाहते हैं।
वहीं, ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बने गए।
भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक सिक्स-
91*- ऋषभ पंत
90- वीरेंद्र सहवाग
88- रोहित शर्मा
80*- रवींद्र जडेजा
78- एमएस धोनी
IND vs SA Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। वॉशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर हर्मर का शिकार बने। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ पंत आए हैं। कप्तान शुभमन गिल अभी तक क्रीज पर नहीं उतरे हैं। राहुल 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 93 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: हुई अर्धशतकीय साझेदारी
केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 150 गेंद पर 50 रन की साझेदारी हो गई है। पहले सेशन के एक घंटे में भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। केएल राहुल 27 रन और वॉशिंगटन सुंदर 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 68 रन बना लिए हैं।
IND vs SA Live Score: राहुल के 4000 रन पूरे
केएल राहुल ने दिन का खेल सुखद अंदाज में शुरू किया। उन्होंने पारी के 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जमाया और अपने टेस्ट करियर के 4000 रन पूरे किए। मार्को यानसेन द्वारा किए पारी के 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने दूसरी स्लिप के पास से चौका जमाया। राहुल और वॉशिंगटन सुंदर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/1। केएल राहुल 17* और वॉशिंगटन सुंदर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA Live: सावधान भारतीय बल्लेबाज!
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है। ध्यान हो कि पहले दिन कुल 11 विकेट गिरे, जिससे साफ है कि पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से सावधान रहना होगा। कगिसो रबाडा के नहीं होने के बावजूद प्रोटियाज गेंदबाज कमाल का प्रदर्शन करने में सक्षम है। भारत को अगर विशाल बढ़त हासिल करनी है तो बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।
IND vs SA Live: सचिन तेंदुलकर का संन्यास, आप भूले तो नहीं ना?
बीसीसीआई ने एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी कि आज के दिन 2013 में सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाया था।
🗓️ #OnThisDay
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
𝟏𝟓𝐭𝐡 𝐍𝐨𝐯𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 𝟏𝟗𝟖𝟗:
The legendary @sachin_rt made his #TeamIndia debut 🙌
𝟏𝟓𝐭𝐡 𝐍𝐨𝐯𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 𝟐𝟎𝟏𝟑:
He made his final international appearance after amassing 3⃣4⃣,3⃣5⃣7⃣ international runs 🫡 pic.twitter.com/5tqJ27ExUa
IND vs SA Live: बुमराह-सिराज का जलवा
बीसीसीआई ने बुमराह-सिराज के जादूई स्पेल का वीडियो शेयर किया है। आप भी इसका आनंद उठाएं।
The art: 𝐁𝐨𝐰𝐥𝐞𝐝 & 𝐁𝐞𝐚𝐮𝐭𝐢𝐟𝐮𝐥 \|/
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
The artists - 𝐉𝐚𝐬𝐩𝐫𝐢𝐭 𝐁𝐮𝐦𝐫𝐚𝐡 & 𝐌𝐨𝐡𝐝. 𝐒𝐢𝐫𝐚𝐣
The joy, beauty and sweet feeling of the ball hitting timber 💥👌
Watch 🔽 #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @Jaspritbumrah93 | @mdsirajofficial…
IND vs SA Live Score: पहले दिन का हाल
नमस्कार दोस्तों, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। दोस्तों आपको याद दिला दें कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी शुक्रवार को 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 1 विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 12* और वॉशिंगटन सुंदर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। दूसरे दिन भारत की कोशिश विशाल बढ़त हासिल करने की होगी जबकि अफ्रीकी गेंदबाज जल्द ही भारतीय पारी को समेटना चाहेंगे। तो आप बने रहिए मैच का एक्शन जानने के लिए हमारे साथ।
IND vs SA Live Score: दूसरे दिन के खेल में स्वागत है
नमस्कार, सभी पाठकों को। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आज भारत बड़ी बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। पहले दिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।
