IND U19 vs PAK U19 Highlights: पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराया, अजान ने खेली शतकीय पारी
IND U19 vs PAK U19 Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2023 का महामुकाबला आज दुबई के आईसीसी स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त देकर दूसरी जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND U19 vs PAK U19 Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2023 का महामुकाबला आज दुबई के आईसीसी स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराया।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 259 रन बनाए है। भारत की तरफ से आर्दश सिंह (62), कप्तान उदय सरण (60) और सचिन दास (58) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 263 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से शाहजेब खान ने 63 रन बना। अजान अवैस ने नाबाद 105 रन और कप्तान साद बेग ने नाबाद 68 रन का योगदान दिया।
पहले मैच में अफगानिस्तान अंडर-19 को टीम इंडिया ने 7 विकेट से हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नेपाल को करारी शिकस्त दी थी।
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11
पाकिस्तान U19: शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अज़ान अवैस, साद बेग (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद रियाजुल्लाह, तैय्यब आरिफ, अराफात मिन्हास, अली असफंद, अमीर हसन, उबैद शाह.
भारत U19: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, रुद्र पटेल, उदय सहारन (कप्तान), मुशीर खान, सचिन धस, अरावली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी
पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराया। अजान ने नाबाद 105 रन बनाए। साद ने नाबाद 68 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से दो विकेट अभिषेक को मिला।
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान जीत के करीब पहुंच गई हैं। पाकिस्तान के जान शतक के करीब पहुंच गए हैं। साद उनका साथ दे रहे हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 41 रन चाहिए।
42 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 219/2, अजान 99 और साद 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की टीम ने शाहज़ेब खान के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया। मुरुगन अभिषेक ने ही भारत के लिए दूसरा विकेट भी चटकाया है। शाहजेब 63 रन बनाकर पवेलियन लौट। पाकिस्तान का स्कोर 138 पर 2 विकेट हो गया है।
अज़ान अवैस 66 गेंदों में 3 चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान का स्कोर 138 पर 1 विकेट है।
शाहज़ेब खान ने 76 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया है। पाकिस्तान का स्कोर 113 पर 1 विकेट है। दूसरी तरफ अज़ान अवैस उनका साथ निभा रहे हैं। भारत को इस वक्त इस साझेदारी को तोड़ने के लिए विकेट की जरूरत है।
मुरुगन अभिषेक ने शमील हुसैन का विकेट लिया है। पाकिस्तान का पहला विकेट 28 रन पर गिरा।
जीत के लिए 260 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की ओर से शमील हुसैन और शाहज़ेब खान बल्लेबाजी करने उतरे हैं। दोनों ने 2 ओवर में अब तक 11 रन जोड़े हैं।
भारत की अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 259 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से आदर्श सिंह ने 62 रन, कप्तान उदय ने 60 रन की पारी और सचिन दास ने 58 रन की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के अलावा कोई और खास परफॉर्म नहीं कर सका।
वहीं, पाकिस्तान की तरफ से आमिर हसन और उबैद ने 2-2 विकेट, जबकि मोहम्मद जीशान ने 4 विकेट लिए। अरफत के नाम एक सफलता आई।
पारी के 46 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 225 रन पर पहुंच गया है। मुरुगन अभिषेक 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत की अंडर-19 टीम का छठा विकेट गिर चुका है। कप्तान उदय 98 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके है। उबैद को उनके विकेट के रूप में पहली सफलता मिली। 43 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 207 रन पर पहुंच गया है।
भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारत की तरफ से क्रीज पर कप्तान उदय सहारन के साथ सचिन मौजूद है। उदय ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब भारत 200 रन के स्कोर के करीब पहुंच गया है।
41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 195/5
पारी के 33वें ओवर में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। मुशीर खान महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अमिर हसन ने उनका कैच लपका और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। 35 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 154 रन पर पहुंच गया है।
भारत की अंडर-19 टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। आराफत ने आदर्श सिंह को अपना शिकार बनाया। आदर्श 61 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके है।
32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/3 रहा।
आदर्श ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। उदय उनका साथ दे रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के गेंदबाजों की नजरें विकेट की तलाश में बनी हुई है।
भारत की अंडर-19 की टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। उदय और आदर्श की जोड़ी ने टीम को मैच में वापसी कराई। पाकिस्तान की अंडर-19 की टीम की नजरें विकेट लेने पर बनी हुई है।
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 102/2 रहा।
भारत की अंडर-19 टीम का स्कोर 20 ओवर के बाद 71 रन पर पहुंच गया है। आर्दश (26) और उदय (12) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारत को दूसरा झटका रुद्र पटेल के रूप में लगा, जो महज 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौटे। दो बड़े झटकों के बाद भारतीय टीम का स्कोर 17 ओवर के बाद 61 रन पर पहुंच गया है। आदर्श और उदय की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत की अंडर-19 टीम की शुरुआत खराब रही। आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी है। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। भारत को पहला झटका अर्शिन कुलकर्णी के रूप में लगा, जिन्हें 24 के निजी स्कोर पर आमिर हसन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
