Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

India vs Pakistan Match Highlights: पाकिस्तान ने भारत को 6 विकेट से रौंदा, दीवाली के दिन फैंस का टूटा दिल!

Ind vs Pak Hong Kong Sixes। हांगकांग सिक्सेस में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की। पाकिस्तान की टीम ने भारत को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने भारत के 120 रन के लक्ष्य को पांच ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया।

By Priyanka Joshi Fri, 01 Nov 2024 12:39 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Pak Hong Kong Sixes। हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की 7 साल बाद वापसी हुई है। टूर्नामेंट का आगाज भारत-पाकिस्तान के बीच टिन क्वोंग रोड क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेलकर हुआ।

इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है। हर एक टीम में 6 प्लेयर्स शामिल है। टीमों को चार पूल में बांटा गया है, जिसमें तीन-तीन शामिल है। भारतीय टीम पूल सी में है जहां पाकिस्तान और यूएई की टीमें भी हैं।

भारत की कप्तानी रॉबिन उथप्पा के पास है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी फहाम अशरफ के पास है।

हांगकांग सिक्सेस में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की। पाकिस्तान की टीम ने भारत को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने भारत के 120 रन के लक्ष्य को पांच ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने कप्तान रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली के 16 गेंद में 53 रन की मदद से 6 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाए। 

1 Nov 202412:39:27 PM
IND Vs PAK LIVE:पाकिस्तान ने 6 गेंद बाकी रहते हुए भारत को दी मात

पाकिस्तान की टीम ने एक ओवर शेष रहते हुए 120 रन का स्कोर आसानी से हासिल किया। पाकिस्तान ने भारत को 6 विकेट से मात दी और जीत हासिल कर नॉक आउट के लिए क्वालिफाई किया।

1 Nov 202412:27:58 PM
IND Vs PAK LIVE:3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 60 रन के पार

3 ओवर के खेल के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68 रन रहा।

1 Nov 202412:27:05 PM
IND Vs PAK LIVE: पाकिस्तान की तरफ से असिफ-मुहम्मद के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 88 रन हो गया। असिफ और मुहाम्मद के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

1 Nov 202412:08:20 PM
India vs Pakistan Live: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/2

6 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 2 विकेट खोकर 119 रन रहा। मनोज तिवारी (17) और स्टुअर्ट (4) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

1 Nov 202412:04:52 PM
India vs Pakistan Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। भरत चिपली शानदार बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 326 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों मे अपना अर्धशतक पूरा किया।

1 Nov 202412:02:20 PM
IND vs PAK Live Score: भरत चिपली ने कूटे 32 रन

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पारी के चौथे ओवर में भरत चिपली ने बल्ले से छक्के-चौके की बरसात की। चिपली ने शुरुआत की दो गेंदों पर दो सिक्स, फिर अगली दो गेंदों पर दो चौके और आखिरी की दो गेंदों पर फिर से छक्का लगाया। फहीम के इस ओवर में कुल 32 रन बने।

1 Nov 202411:53:30 AM
IND vs PAK Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन रहा। क्रीज पर भरत (6) और मनोज (5) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

1 Nov 202411:51:02 AM
IND vs PAK Live: 41 रन के स्कोर पर भारत का गिरा दूसरा विकेट

पाकिस्तान के कप्तान फहीम अशरफ ने रॉबिन के बाद दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर केदार जाधव को चलता किया। शाहाब खान ने उनका कैच लपका। इस दौरान वह 3 गेंदों पर 8 रन ही बना सके।

1 Nov 202411:48:33 AM
IND vs PAK LIVE: रॉबिन उथप्पा ने पहले ओवर में चौके-छक्कों की लगाई बौछार

पहले ओवर में भारत के कप्तान रॉबि उथप्पा ने चौके-छक्कों की बौछार लगाई । उनके बल्ले से कुल 25 रन निकले, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर भी रॉबिन ने सिक्स लगाया, लेकिन उसकी अगली गेंद पर वह पाकिस्तान के कप्तान फहीम के हाथों आउट हुए।

1 Nov 202411:37:32 AM
IND vs PAK Live Match: भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11

भारत: रॉबिन उथप्पा (कप्तान), केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, भरत चिपली, श्रीवत्स गोस्वामी

पाकिस्तान: फहीम अशरफ (कप्तान), मुहम्मद अखलाक, हुसैन तलात, आसिफ अली, शादाब खान, दानिश अजिज, आमिर यामिन

1 Nov 202411:32:39 AM
IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ मैच में गेंदबाजी का फैसला किया।

1 Nov 202411:18:07 AM
IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान के पास रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने का मौका

 पाकिस्तान के पास रिकॉर्ड छठी खिताब जीतने का मौका है। मौजूदा समय में वह 5 बार टूर्नामेंट जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ टाई पर है। तीनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी दबदबा बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

1 Nov 202411:07:11 AM
IND vs PAK LIVE: हांगकांग सिक्सेस में 12 टीमें ले रही हिस्सा

7 साल बाद वापसी करते हुए हांगकांग सिक्सेस में 12 टीमें भाग ले रही हैं। चार ग्रुप हैं, जिसमें तीन- तीन टीमें शामिल है। भारत और पाकिस्तान पूल C में UAE के साथ हैं। यह एक तीन दिवसीय टूर्नामेंट है, जिसका फाइनल 3 नवंबर को होगा।

1 Nov 202410:57:28 AM
IND vs PAK LIVE: हांगकांग सिक्सेस का आज से आगाज

हांगकांग सिक्सेस का आज यानी 1 नवंबर से आगाज हो रहा है। 7 साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us