India vs Pakistan, Asia Cup 2022: भारत ने पाकिस्तान को हराया, पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई
India vs Pakistan, Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला दुबई में खेला गया। इस मैच में भारत को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। India vs Pakistan, Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला दुबई में खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की पूरी टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई और भारत को जीत के लिए 148 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से भुवी ने सबसे ज्यादा चार जबकि हार्दिक पांड्या ने तीन, अर्शदीप सिंह ने दो और आवेश खान ने एक विकेट लिया।
दूसरी पारी में भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले 148 रन के लक्ष्य को 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। रोमांच से भरे इस मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन टीम इंडिया ने आखिर में इस मैच को जीतकर एशिया कप 2022 में शानदार तरीके से शुरुआत की। भारत को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी और हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।
भारत ने इस मैच में 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने 35-35 रन की पारी खेली जबकि हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर एक छक्का और 4 चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या को उनकी शानदार गेंदबाजी व बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच ये 10वां टी20 इंटरनेशनल मैच था जिसमें टीम इंडिया की ये 8वीं जीत रही। भारत की इस जीत के बाद पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी।
#TeamIndia put up a spectacular all-round performance in today’s #AsiaCup2022 match. The team has displayed superb skill and grit. Congratulations to them on the victory. — Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2022
स्कोर बोर्ड देखने के लिए क्लिक करें
रिषभ पंत प्लेइंग इलेवन से बाहर
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच की प्लेइंग इलेवन में रिषभ पंत को जगह नहीं दी गई है और उनकी जगह अनुभवी दिनेश कार्तिक अंतिम ग्यारह में जगह बनाने में सफल रहे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी।
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को रोमांचक जीत पर बधाई दी है।
What a performance! Absolutely sensational! #TeamIndia 🇮🇳
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 28, 2022
मैच की जीत पर बधाई देते हुए पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बधाई देते हुए कहा, दबाव में भी दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक, विराट और जडेजा ने बेहतरीन पारी खेली। शानदार जीत के लिए बधाई।
It came down to fitness of the fast bowlers while put under pressure, though both teams’ pacers bowled well upfront.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 28, 2022
Crucial knock by Hardik to stay till the end & get us over the line & ably supported by @imjadeja & Virat.
Congrats 🇮🇳 on a nail-biting win.#INDvsPAK pic.twitter.com/dYhiaa3Omh
भारत की जीत पर मुबंई के लोगों ने जबरदस्त जश्म मनाया।
#WATCH | Celebration mood in Mumbai as team India beat Pakistan by 5 wickets in #AsiaCup2022 pic.twitter.com/GFH7JnMvHU
— ANI (@ANI) August 28, 2022
जीत के बाद देशवासियों में उत्साह का माहौल है। भारत की जीत पर बेंगलुरु के लोग जीत का जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | People celebrate in Bengaluru as India defeats Pakistan by 5 wickets in #AsiaCup2022 pic.twitter.com/dkVs1v9EnH
— ANI (@ANI) August 28, 2022
हार्दिक पांड्या ने 17 गेदों पर बेहतरीन 33 रनों की पारी खाली जिसके लिए पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया को ट्विटर के जरिए बधाई देते हुए कहा, हाई वोल्टेज #INDvPAK का मुकाबला रहा है, और लड़कों ने जबरदस्त संयम और चरित्र दिखाया है। उल्लेखनीय जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप की शुरुआत की।
A high voltage contest these #INDvPAK games, and the boys have shown tremendous composure and character. Very well played to begin the Asia Cup with a remarkable win.#AsiaCup2022 pic.twitter.com/Awidw6WPFD
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 28, 2022
मैच की जीत पर भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने ट्विटर पर टीम इंडिया और अपने छोटे भाई को बधाई दी।
You SUPERSTAR 👏 What a game! What a player! @hardikpandya7 Well done 🇮🇳 pic.twitter.com/ajoAJKowKO
— Krunal Pandya (@krunalpandya24) August 28, 2022
भारत की जीत पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट करते हुए बधाई दी।
Brilliant start 👏👏👏 Memorable game of cricket 🇮🇳 pic.twitter.com/drA0Fryc6d
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) August 28, 2022
बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बधाई दी।
WHAT. A. WIN!#TeamIndia clinch a thriller against Pakistan. Win by 5 wickets 👏👏
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
Scorecard - https://t.co/o3hJ6VNfwF #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/p4pLDi3y09
भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इस जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, आज के #AsiaCup2022 मैच में भारतीय टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है। उन्हें जीत की बधाई।
#TeamIndia put up a spectacular all-round performance in today’s #AsiaCup2022 match. The team has displayed superb skill and grit. Congratulations to them on the victory.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2022
हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर शानदार 33 रन बनाए।
Hardik Pandya finishes things off in style 🎉#INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/O7e4UcWbL0
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। रविंद्र जडेजा और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 35-35 रन बनाए।
ASIA CUP 2022. India Won by 5 Wicket(s) https://t.co/00ZHI9O18V #INDvPAK #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर 308 दिनों के सूखे को किया समाप्त। 9वीं बार एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया।
मोहम्मद नवाज के पहले गेंद पर रविंद्र जडेजा आउट। जडेजा ने बनाए 35 रन।
हैरिश रउफ के पहले गेंद पर हार्दिक ने एक रन लिया। तीसरे गेंद पर हार्दिक पांड्या ने चौका लगाया। हार्दिक पांड्या ने लगाया एक और चौका। अंतिम गेंद में एक और चौका। जडेजा और पांड्या के बीच 59 रनों की साझेदारी
नसीम साह ने ओवर की शुरुआत वाइड से की। रविंद्र जडेजा ने गैप तलाश करते हुए लगाया चौका। इस ओवर में नसीम साह को गेंदबाजी करते हुए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौथे गेंद पर जडेजा को मिला एक जीवनदान मिला। पांचवे गेंद पर रविंद्र जडेजा ने लगाया लंबा छक्का।
17वें ओवर ने हौरिस राउफ ने दिए 9 रन। भारत को 18 गेंदों पर 32 रनों की जरुरत
अंतिम ओवर में शाहनवाज दहानी ने 10 रन दिए। भारत को 24 गेंद पर 41 रन की जरुरत है।
सूर्यकुमार यादव को नसीम ने 18 रन पर बोल्ड किया। जडेजा का साथ देने हार्दिक पांड्या मैदान में आए। हार्दिक पांड्या ने आते ही अपना खाता खोला। अंतिम गेंद पर पांड्या ने लगाया शानदार चौका
ASIA CUP 2022. WICKET! 14.2: Suryakumar Yadav 18(18) b Naseem Shah, India 89/4 https://t.co/00ZHI9O18V #INDvPAK #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
शाहनाव दहानी के तीसरे गेंद पर कैच आउट के लिए रिव्यू लिया गया। हालांकि अंपायर ने नॅाट आउट करार दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने एक रिव्यू गंवाया। 14 ओवर समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवा कर 89 रन बनाए।
रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ने इस ओवर में 6 रन बटोर लिए। दोनों खिलाड़ी सावधानी से पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
रविंद्र जडेजा ने मोहम्मद नवाज के तीसरे गेंद पर लगाया करारा चौका। इस ओवर में 8 रन बने।
शादाब खान के चौथे गेंद पर लगाया शानदार चौका। 11 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 69 रन।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बैटिंग करने के लिए रविंद्र जडेजा आए। विराट कोहली आउट। मोहम्मद नवाज ने विराट कोहली को आउट किया। कोहली 35 रन बनाकर आउट। हालांकि रविंद्र जडेजा ने आते ही चैथे गेंद पर छक्का लगाया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट खोकर 62 रन।
मोहम्मद नवाज के दूसरे गेंद पर रोहित शर्मा ने बड़े शाॅट लगाने की कोशिश की। रोहित शर्मा ने आक्रमक रवैया अपना रखा है। इसी के साथ चौथे गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया लंबा छक्का। छटे गेंद पर रोहित शर्मा एक और छक्का लगाने की कोशिश में कैच दे बैठे। रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर बनाए 12 रन।
ASIA CUP 2022. WICKET! 7.6: Rohit Sharma 12(18) ct Iftikhar Ahmed b Mohammad Nawaz, India 50/2 https://t.co/00ZHI9O18V #INDvPAK #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
शादाब खान के चौथे गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने थर्ड अंपायर पर स्टंपिंग की अपील की। हालांकि रोहित शर्मा पर कोई खतरा नहीं। 7 ओवर के बाद एक विकेट खोकर भारत ने 41 रन बनाए।
पाॅवरप्ले का आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने हैरिस राउफ आए। दूसरे ओवर में विराट कोहली ने लगाया कड़क चौका। विराट कोहली ने लगाया तीसरा चौका। चौथे गेंद पर लगा एक और चौका। इस बार भारतीय टीम को लेग-बाय के तौर पर चर रन मिली।
मोहम्मद दहानी के दूसरे गेंद पर रोहित शर्मा ने बड़ा शॅाट लगाने का कोशिश किया। चौथे गेंद पर कोहली ने लगाया चौका। बॅाल थोड़ी देर हवा में जरूर थी मगर कोई खतरा नहीं।
इस ओवर के पांचवे गेंद पर विराट कोहली ने लगाया शानदार छक्का। चार ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट खोकर भारत का स्कोर 23 रन।
नसीम शाह के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कोई खतरा नहीं लिया। इस ओवर में 5 रन आए।
कोहली ने शाहनवाज दहानी के चौथे गेंद पर लगाया करारा चौका। दो ओवर के बाद
नसीम शाह की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने खोला अपना खाता। दूसरे गेंद पर के एल राहुल आउट। बिना कोई खाता खोले केएल राहुल आउट हो गए। मैदान में आए विराट कोहली। विराट कोहली का यह 100वां अंतरराष्ट्रीय टी 20 मुकाबला है। चौथे गेंद पर विराट कोहली का कैच छूटा। पांचवे गेंद पर विराट कोहली का खाता खुला। रिजवान हैम-स्ट्रींग की वजह से तकलीफ में दिखाई दे रहे हैं। पहले ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट खोकर तीन रन।
ASIA CUP 2022. WICKET! 0.2: K L Rahul 0(1) b Naseem Shah, India 1/1 https://t.co/00ZHI9O18V #INDvPAK #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
20वें ओवर के दूसरे गेंद पर भारत ने एक कैच का मौका गंवा दिया। चौथे गेंद पर शहनवाज दहानी ने लगाया छक्का। अर्शदीप ने पांचवे गेंद पर दहानी को किया आउट। पाकिस्तान की पारी 147 पर समाप्त हुआ।
ASIA CUP 2022. WICKET! 19.5: Shahnawaz Dahani 16(6) b Arshdeep Singh, Pakistan 147 all out https://t.co/00ZHI9O18V #INDvPAK #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
भुवनेश्वर कुमार के पहले गेंद पर लगा चौका। दूसरे गेंद पर भुवनेश्वर की जोरदार एलबीडब्लू अपील। अंपायर ने आउट करार दिया। हालांकि पाकिस्तान ने रिव्यू का इस्तेमाल किया लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। शादाब खान आउट। चौथें गेंद पर एक बार फिर एलबीडब्लू अपील और पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरा। 9वें विकेट के तौर पर नशीम शाह आउट।
Brilliant bowling figures of 4/26 from @BhuviOfficial makes him our Top Performer from the first innings.
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
A look at his bowling summary here 👇#INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/GqAmcv4su2
अर्शदीप सिंह ने अपना पहला विकेट पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए लिया। मोहम्मद नवाज को किया आउट। मोहम्मद नवाज 1 रन बनाकर आउट। अर्शदीप के तीसरे गेंद पर लगा चौका। 18वां ओवर में आए 10 रन।
भुवनेश्वर कुमार ने लिया एक और विकेट। 17वें ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 114 रन 5 विकेट के नुकसान पर।
यजुवेंद्र चहल का चौथा ओवर काफी अच्छा रहा। चहल ने चार ओवर में 32 रन दिए। हालांकि चहल की झोली में एक भी विकेट नहीं आई।
हार्दिक पांड्या ने पहले गेंद पर मोहम्मद रिजवान आउट। आवेश खान ने लिया शानदार कैच। हार्दिक पांड्या ने तीसरे गेंद पर किया खुशदील को किया आउट।
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा मैच का मजा उठाते नजर आए।
आवेश खान के चौथे गेंद पर रिजवान ने लगाया चौका। इस चौके ने पाकिस्तान का काफी दबाव कम किया।
इस मैच को देखने के लिए बीसीसीआइ सचिव जय शाह भी स्टेडियम पहुंचे।
हार्दिक पांड्या ने पहले ही गेंद पर इफ्तिखार अहमद को आउट किया। इफ्तिखार 28 रन बनाकर आउट। 45 रनों की साझेदारी को हार्दिक ने तोड़ा।
Hardik Pandya picks up his first wicket.
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
Iftikhar Ahmed top-edges it behind to the wicket-keeper. Departs for 28 runs.
Live - https://t.co/o3hJ6VNfwF #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/xfQsUcTB5F
यजुवेंद्र चहल के पहले गेंद पर इफ्तिखार ने बड़ा शॅाट लगाने की कोशिश की। चहल के चौथे गेंद पर लगा छक्का। इफ्तिखार ने लॅान्ग ऑन पर लगाया एक जोरदार छक्का। पांचवे गेंद पर चहल ने कैच छोड़ दिया। एक आसान मौका चहल नें गंवा दिया।
रविंद्र जडेजा के पहले गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने लगाया चौका। दूसरे गेंद पर रन आउट का मौका था लेकिन गेंद विकेट पर नहीं लगी। पाकिस्तान के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
रविंद्र जडेजा ने अपने पहले में सिर्फ चार रन दिए।
इफ्तिकार ने चहल के दूसरे गेंद पर लगाया चौका। 8 ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 59 रन बनाए।
इफ्तिखार अहमद ने हार्दिक पांड्या के चौथे गेंद पर लगाया चौका। इस ओवर में पाकिस्तान ने 50 का आंकड़ा पार किया।
आवेश खान के दूसरे गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने लगाया मैच का पहला छक्का। वहीं, तीसरे गेंद पर रिजवान ने लगाया मिड-विकेट पर करार चौका। फकर जमान आउट। पांचवे गेंद पर फकर जमान आउट। छह ओवर खत्म होने के साथ ही पावरप्ले में 43 रन बनाकर पाकिस्तान के दो बल्लबाज आउट।
कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में पहला बदलाव किया। हार्दिक पांड्या 5वां ओवर करने आए। इस ओवर में 7 रन बने।
अर्शदीप सिंह का ये ओवर काफी अच्छा रहा, पाक बल्लेबाज ओवर से 4 रन ही निकाल पाए।
पारी के तीसरे ओवर में बाबर को आउट करने के बाद फखर जमां को भी पहली गेंद पर उन्होंने चकमा दे दिया था। भाग्यशाली रहे कि गेंद उंची उठी लेकिन विकेट के पीछे निकल गई।
भारतीय टीम को तीसरे ही ओवर में पहली सफलता मिल गई है। स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बाउंसर पर अर्शदीप के हाथों कैच करवाया।
करियर के शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने का मौका अर्शदीप सिंह को मिला। पारी का दूसरा ओवर करने आए थोड़े से नर्वस नजर आए। ओवर में दो चौके पड़े।
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला पहला ही ओवर इतना ज्यादा रोमांचक रहा। आखिरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट के पीछे कैच के लिए अपील की और फिर रिव्यू मांगा। थर्ड अंपायर ने वीडियो में पाया गेंद और बल्ले में संपर्क नहीं हुआ।
भुवी ने भारत के लिए गजब शुरुआत की दबाव में पाकिस्तान के ओपनर रिजवान को रखा। दूसरी गेंद पर वह बचे वर्ना फील्डि अंपायर ने उनको आउट देकर वापस जाने का इशारा कर दिया था।
भुवनेश्वर कुमार के ओवर की दूसरी ही गेंद मोहम्मद रिजवान के पैड पर जा टकराई। जोरदार अपील के बाद अंपायर ने आउट का इशारा किया। रिजवान ने मांगा रिव्यू और थर्ड अंपायर ने वीडियो देख नॉट आउट का फैसला दिया। पाकिस्तान ने राहत की सांस ली।
राष्ट्रगान के बाद अब भारत और पाकिस्तान की टीमें इस संडे सुपर हिट मुकाबले के लिए तैयार है।
जिन्होंने लॉग इन करने में थोड़ी देर कर दी है वो निराश ना हों, हमने आपको फिर से बता देते हैं टॉस का हाल।
Captain @ImRo45 has won the toss and we will bowl first against Pakistan.
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
A look at our Playing XI for the game.
Live - https://t.co/o3hJ6VNfwF #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/O0HQXFQzC4
आज का ये मैच विराट कोहली का 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है।
First #TeamIndia player to play 💯 matches across formats 🔝
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
Go well, @imVkohli 👏👏#AsiaCup2022 | #INDvPAK pic.twitter.com/QkJbaDwEFS
देख लीजिए पाकिस्तान ने किस प्लेइंग इेलवन को भारत को खिलाफ उतारा है।
ASIA CUP 2022. Pakistan XI: B Azam (c), M Rizwan (wk), F Zaman, I Ahmed, K Shah, A Ali, M Navaz, S Khan, S Dahani, H Rauf, N Shah. https://t.co/00ZHIa5C0t #INDvPAK #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि रिषभ पंत इस मैच में नहीं खेलेंगे और दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
टास के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर पहुंच चुके हैं।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने नसीम शाह को T20I कैप सौंपी। उनके आज इस प्रारूप में पदार्पण करने की उम्मीद है।
इस मैच के लिए सबको बेहद बेसब्री के साथ टास का इंतजार है जो बस होने ही वाला है।
भारत ने साल 2016, 2018 में बैक-टू-बैक एशिया कप खिताब जीता था, अगर भारतीय टीम ने इस बार भी खिताब जीत लिया तो वो जीत की हैट्रिक लगा लेगा।
गौतम गंभीर ने कहा कि दोनों टीमों के बीच अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन पिच पर ओस नहीं है जो अच्छा संकेत है।
भारत-पाकिस्तान के इस मैच को लेकर दुबई स्टेडियम में दर्शकों का रोमांच अपने चरम पर है। स्टेडियम में 70-80 फीसदी भारतीय समर्थक हैं।
भारत-पाकिस्तान मैच के लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
Dubai, UAE | Cricket enthusiasts from India & Pakistan gather to cheer their respective teams before the #INDvPAK match begins pic.twitter.com/JncgBbIz0T
— ANI (@ANI) August 28, 2022
भारतीय समय के मुताबिक कुछ देर बाद यानी शाम 7 बजे टास किया जाएगा। इस मैच के लिए टास की भूमिका अहम होने वाली है।
भारतीय टीम के सबसे बड़ा खतरा टीम के दो टाप के बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और मो. रिजवान हैं। इन दोनों ने ही टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के हाथों से जीत छीन ली थी।
भारत और पाकिस्तान की टीम के इस बार ग्रुप ए में रखा गया है और इस ग्रुप की तीसरी टीम हांगकांग है जो क्वालीफाइंग मुकाबलों के जरिए टाप 6 में पहुंची है।
विराट कोहली भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकी पारी खेली थी, लेकिन इन दिनों उनका फार्म अच्छा नहीं है और इस मैच में उनसे उम्मीद रहेगी।
विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही भारत के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। यही नहीं वो भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर बनेंगे। कोहली की इस कामयाबी पर टीम के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी।
Wishes galore for @imVkohli ahead of his 100th T20I for #TeamIndia.
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
Listen in to what the team members have to say on his milestone game.#AsiaCup2022 #INDvPAK pic.twitter.com/uWloBWzBxI
पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि ये मैच हमारे लिए बिल्कुल दूसरे मैचों की तरह से है, लेकिन हमारी कोशिश बेस्ट देने की होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गई।
#TeamIndia have arrived at Dubai International Cricket Stadium for #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/HulEswjtpA
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से एशिया कप से बाहर हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए टीम को शुभकामनाएं दी।
Sending my best wishes #TeamIndia’s way! Looking forward to an exciting tournament of cricket 🇮🇳
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) August 28, 2022
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान
स्टैंडबाई: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
पाकिस्तान ने यूएई में अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में उसे सिर्फ एक मैच में हार मिली थी। पाकिस्तान को ये हार टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के हाथों मिली थी।
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इन मैचों में से भारत को 12 में जीत मिली जबकि सिर्फ 3 मैचों में हार का उसे सामना करना पड़ा।
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले यानी शनिवार को टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कोविज-19 टेस्ट निगेटिव आया था। इसके बाद उन्हें दुबई भेज दिया गया। मैच से पहले उनका टीम के साथ जुड़ना भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा है। हालांकि उनकी जगह टीम का अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया गया था।
श्रीलंका की टीम ने पांच बार इस खिताब को 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 में जीता है।
पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप खिताब अब तक दो बार 2000 और 2012 में जीता है।
भारत ने पहली बार एशिया कप खिताब साल 1984 में जीता था। एशिया कप का पहली बार आयोजन इसी साल किया गया था। इसके बाद भारत ने 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018 में ये खिताब जीता।
पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट कोहली इतिहास रच देंगे। वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। यही नहीं वो क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए 100-100 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर बनेंगे।
Wishes galore for @imVkohli ahead of his 100th T20I for #TeamIndia.
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
Listen in to what the team members have to say on his milestone game.#AsiaCup2022 #INDvPAK pic.twitter.com/uWloBWzBxI
पिछले साल वर्ल्ड कप और आइपीएल की सभी मैच यहीं खेले गए थे जिसकी शुरुआत शाम 6 बजे होती थी। इस पिच को लेकर अक्सर कहा जाता है कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को यह ज्यादा सपोर्ट करती है। शुरुआत में जरूर कुछ कठिनाइयां होती हैं लेकिन ओस के कारण स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में गर्मी और उमस दोनों ज्यादा रहेगी। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रात में यह तापमान घटकर 35 डिग्री सेल्सियस हो जाएगी। हवा की गति 17किमी/घंटा रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 35 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है। जहां तक बारिश की बात है तो ऐसी कोई भी संभावना दूर-दूर तक नहीं है। लेकिन रात में हल्की ओस गिरने से गेंद जरूर फिसलेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम का दखल न के बराबर रहेगा और फैंस को एक शानदार और रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।
भारत और पाकिस्तान के इस महामुकाबले के सबको बेसब्री के साथ इंतजार है। ये दोनों टीमों के बीच 10वां टी20 मैच होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 9 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें भारत को 7 तो वहीं पाकिस्तान को 2 मैचों में जीत मिली है।
It's D-Day and the battle lines are drawn! 🤯#TeamIndia #BelieveInBlue #INDvPAK #GreatestRivalry DP World #AsiaCup2022 #INDvsPAK pic.twitter.com/NapTkXbH5Z
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 28, 2022
टीम इंडिया अब तक 7 बार एशिया कप खिताब जीत चुकी है और अब उसकी नजर आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर लगी है।
Today two teams go one on one in a high octane clash of the #AsiaCup2022
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
Click below to watch #TeamIndia members speak about Battle Royale #INDvPAK
📽️📽️ https://t.co/7s1ncpc2ZB #AsiaCup2022 pic.twitter.com/aomE2U7wxN
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
We are inching towards the much-awaited clash 👊
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
LIVE action in a few hours from now ⏳#TeamIndia | #INDvPAK | #AsiaCup2022 pic.twitter.com/M4edhm9gNf
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक वीडियो शेयर करते बताया कि इतनी गर्मी के बाद भी दर्शकों का मैच से काफी देर पहले ही आना शुरू हो गया है।
Fans are already entering. Still 2 and half hours left for the game. #INDvsPAK pic.twitter.com/W18Y3iPsZU
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 28, 2022
भारत की तरफ से एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने अब तक 18 मैचों में 22 विकेट लिए हैं।
एशिया कप के इतिहास में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शोएब मलिक हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 21 मैचों की 19 पारियों में 64.78 की औसत से 3 शतक के साथ 907 रन बनाए थे।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 14 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था। वहीं 13 मैचों में भारत को 8 में जबकि पाकिस्तान को 5 मैचों में जीत मिली थी।
भारत की तरफ से विराट कोहली ने अब तक एशिया कप में सबसे ज्यादा तीन शतक लगाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन ने दो-दो शतक लगाए हैं।
एशिया कप में विराट कोहली का गजब का प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 16 मैचों की 14 पारियों में 63.83 की औसत से कुल 766 रन बनाए हैं।
भारतीय प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से किसे मौका मिलता है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। एक संभावना ये भी है कि पंत या कार्तिक दोनों प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं। पंत बनाम कार्तिक ये भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी परेशानी है।
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2022 से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए थे। टीम इंडिया को भी अपने इस स्टार तेज गेंदबाज की कमी खल सकती है। बुमराह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी करते हैं।
तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बिना कप्तान बाबर आजम अधूरे हैं। अफरीदी ज्यादातर विकेट पावरप्ले में निकालकर अपने कप्तान का आधा काम आसान कर देते हैं, अब उनके नहीं रहने से बाबर को भारतीय बल्लेबाजों के लिए अपना दिमाग तेज चलाना होगा। बाबर को दुबई के स्टेडियम में चतुराई दिखाते हुए गेंदबाजों का इस्तेमाल करना होगा। खासकर पावरप्ले के ओवर में जहां भारतीय टीम ने जनवरी 2021 के बाद 37 पारियों में 71 छक्के जड़े हैं।
7 विकेट हार्दिक पांड्या ने एशिया कप टी-20 में पांच मैचों में लिए हैं। भारत की ओर से किसी गेंदबाज का इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
7 विकेट हार्दिक पांड्या ने एशिया कप टी-20 में पांच मैचों में लिए हैं। भारत की ओर से किसी गेंदबाज का इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
85/5 भारत का पाकिस्तान के विरुद्ध एशिया कप टी-20 में सर्वाधिक स्कोर है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 2016 में मीरपुर में 83 रनों पर समेट दिया था। 83 रन ही पाकिस्तान का भारतीय टीम के विरुद्ध इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर है।
83 रन, रोहित शर्मा ने एशिया कप टी-20 में 2016 मीरपुर में बनाए थे। भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में किसी बल्लेबाज का यह सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
भारतीय क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच का महामुकाला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1HD, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिन्दी, स्टार स्पोर्ट्स 1HD हिन्दी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगू, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड पर देख सकते हैं।
153 कुल रन विराट कोहली भारत की ओर से एशिया कप टी-20 में बनाने वाले सर्वाधिक स्कोरर हैं। उन्होंने पांच मैचों में इतने रन बनाए हैं जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 56 रन है। उन्होंने एक पचासा लगाया है।
भारतीय क्रिकेट टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछला एशिया कप साल 2018 में खेला गया था और तब भारत ने एशिया कप का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। रोहित शर्मा उस वक्त टीम के स्टैंड-इन कप्तान थे। अब वो इस सीजन में टीम के फुल टाइम कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे। वहीं भारत पर अपने खिताब को बचाए रखने का दवाब है।
मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, उस्मान कादिर, हैरिस राऊफ, नसीम शाह/शाहनवाज दहानी।
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, रिषभ पंत/दिनेश कार्तिक, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान
दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को जिस मैच का इंतजार था उसे शुरू होने में कुछ घंटे शेष बचे हैं। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीमें भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से एक-दूसरे से भिड़ेंगे। टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा।
