Ind vs NZ 2nd Test, Day 3 Live Score: मुश्किल में भारतीय टीम, फॉलोऑन का मंडरा रहा खतरा
India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। उसने दूसरे दिन 116 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test Day 3 Live Updates: भारतीय टीम का दूसरे दिन प्रदर्शन खराब रहा था। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 116 रन पर ही छह विकेट गंवा दिए थे। ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 41 रन बनाने की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। भारत अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 240 रन पीछे है।
IND vs NZ Day 3 LIVE: कीवी गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। चारों ही तेज गेंदबाजों को विकेट मिली है। काइल जेमिसन और जैकब डफी ने दो-दो विकेट चटकाए हैं। वहीं मैट हेनरी और नाथन स्मिथ को एक-एक सफलता मिली है।
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Live Score: 240 रन पीछे भारत
भारत अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 240 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में टॉम ब्लंडल और कप्तान टॉम लैथम की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 356 रन बनाए थे।
Ind vs NZ Day 3 Live Updates: भारत का स्कोर 116/6
भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 116 रन पर ही छह विकेट गंवा दिए थे। ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 41 रन बनाने की जरूरत है।
