Ind vs NZ Live Score, 2nd Test Day 2: दूसरे दिन न्यूजीलैंड को जल्द समेटने की तैयारी में भारत, ब्लंडेल-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद
India vs New Zealand 2nd Test Day 2 Live Updates: न्यूजीलैंड ने पहले दिन के खेल के समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे। अब उसकी नजर बड़ा स्कोर करने पर है। वहीं टीम इंडिया को विकेट की तलाश है।
-1795810526318_m.webp)
भारत बनाम दूसरा टेस्ट दूसरा दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test Day 2 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है। आज टेस्ट का दूसरा दिन है। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों की नजर टीम को 400 के स्कोर के पार ले जाने की कोशिश रहेगी। वहीं टीम इंडिया के गेंदबाज जल्द से जल्द न्यूजीलैंड को समेटना चाहेंगे।
IND vs NZ Day 2 LIVE: भारतीय गेंदबाजों का अब तक प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने 19 ओवर में 37 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।
अंशुल कंबोज ने 17 ओवर में 56 रन देकर एक विकेट चटकाए हैं।
आकाशदीप ने 21 ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए हैं।
गुरनूर बराड़ ने 19 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिए हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने 9 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट झटके हैं।
Ind vs NZ Day 2 Live Updates: भारत को विकेट की तलाश
टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़ दिए हैं। ब्लंडेल 53 और फिलिप्स 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है। जसप्रीत बुमराह पर दूसरे दिन बड़ी जिम्मेदारी होगी।
IND vs NZ Day 2 LIVE: न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5
न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ था।
IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरूवार से चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी दर्शकों का स्वागत है। मैच से जुड़े पल-पल की खबर जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
