Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 2nd ODI Report : भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्‍जा

IND vs NZ 2nd ODI Report : भारतीय टीम ने शनिवार को दूसरे वनडे में न्‍यूजीलैंड को 179 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से मात दी। न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारतीय टीम ने 20.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

By Umesh KumarSat, 21 Jan 2023 07:04 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने रायपुर में खेले गए पहले इंटरनेशनल मैच को जीत हासिल करके फैंस के लिए खास बना दिया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने शनिवार को दूसरे वनडे में न्‍यूजीलैंड को 179 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से मात दी।

न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारतीय टीम ने 20.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। भारतीय टीम ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे मैच मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा।

भारतीय पारी का हाल

109 रन के आसान लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारत को कप्‍तान रोहित शर्मा (51) और शुभमन गिल (40*) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 72 रन की साझेदारी की। कप्‍तान रोहित ने आक्रामक रुख अपनाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। शिपले ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में सात चौके और दो छक्‍के की मदद से 51 रन बनाए। विराट कोहली (11) सैंटनर की गेंद पर स्‍टंपिंग होकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने चौका जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई।

शुभमन गिल 53 गेंदों में 6 चौके की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं किशन ने 9 गेंदों में दो चौके की मदद से नाबाद 8 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड की तरफ से हेनरी शिपले और मिचेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

न्‍यूजीलैंड की पारी का हाल

रोहित के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले ओवर में ही यह फैसला सही साबित हुआ। शमी ने अपने वनडे करियर में पहली बार पहले ओवर में विकेट चटकाई। शमी ने फिन एलेन को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। ऐलन अपना खाता भी नहीं खोल सके। 

इसके बाद हार्दिक ने कॉनवे को 7 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर दूसरा झटका दिया। सिराज ने निकल्स को अपना शिकार बनाया। मिचेल और कप्तान लेथम 1-1 रन बनाकर आउट हुए। एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 15 रन पर 5 विकेट हो गया था।

भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने संघर्ष किया और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। अभी टीम संभल ही रही थी कि 56 के स्कोर न्यूजीलैंड को छठवां झटका लगा। वह 22 रन बनाकर आउट हुए।

फिलिप्स न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके बाद सैंटनर ने 27 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से शमी को 3 विकेट मिला। वहीं, हार्दिक और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। सिराज, कुलदीप और शार्दुल ठाकुर के नाम 1-1 विकेट रहा। 

न्यूज़ीलैंड  की टीम:

डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

भारत की टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

21 Jan 20236:26:37 PM
भारत ने जीता मुकाबला

शुभमन गिल ने 21वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जमाकर भारतीय टीम की जीत पर मुहर लगाई। भारत ने 179 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से मैच जीता। न्‍यूजीलैंड की पारी 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हुई थी। 

21 Jan 20236:19:16 PM
किशन ने आते ही जमाया चौका

IND vs NZ 2nd odi live score: ईशान किशन पारी के 19वें ओवर में क्रीज पर आए। उन्‍होंने शानदार चौका जमाकर अपना खाता खोला। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 102/2। शुभमन गिल 35* और ईशान किशन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।  भारतीय टीम जीत से केवल 7 रन दूर है, जबकि उसके 8 विकेट बचे हैं।

21 Jan 20236:16:07 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत को लगा दूसरा झटका

 विराट कोहली को सैंटनर की गेंद पर टॉम लेथम ने स्टम्प कर दिया। विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए।

21 Jan 20236:10:45 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : जीत के करीब पहुंचा भारत

 भारत ने 17 ओवर में 90 रन बना लिए हैं। उसे मात्र 19 रन और चाहिए सीरीज जीतने के लिए। कोहली ने 17वें में दो शानदार चौके लगाए।

21 Jan 20236:01:47 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत का स्कोर- 74/1

 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74 रन। कप्तान रोहित शर्मा 51 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

21 Jan 20235:59:12 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत को लगा पहला झटका

 शिपली की गेंद ने उछाल भारी और रोहित को जाना होगा बाहर, शिपली ने दिलाई मेहमान टीम को पहली सफलता, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप से अंदर आई और नीचे रही, रोहित लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन उछाल उन्हें चकमा दे गया, 72 की साझेदारी के बाद भारत को लगा पहला झटका

21 Jan 20235:52:20 PM
रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा

 भारत के ओपनर रोहित शर्मा ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर- 13 ओवर 71 रन

21 Jan 20235:47:41 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत का स्कोर- 12 ओवर 64 रन

 भारत ने बिना विकेट खोए 64 रन बना लिए। रोहित अपने अर्धशतक के करीब हैं। भारत बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा है।

21 Jan 20235:38:12 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत का स्कोर, 10 ओवर 52 रन

 दसवें ओवर में रोहित ने एक चौका और एक सिक्स लगाया। टिकनर के ओवर में 11 रन बने। रोहित 40 गेंद में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

21 Jan 20235:31:33 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : रोहित ताबड़तोड़ बैटिंग

 रोहित शर्मा ने 9वें ओवर में गियर बदला और फॉर्ग्यूसन के ओवर में शानदार चौका जड़ा। रोहित 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर- 9 ओवर 41 रन

21 Jan 20235:24:21 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत का स्कोर- 29 रन

 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29 रन है। रोहित 18 रन और शुभमन गिल 11 रन बनाकर खेल रहे।

21 Jan 20235:17:25 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : भारत का स्कोर- 24 रन

 पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 24 रन है। पांचवे ओवर में रोहित ने एक शानदार सिक्स जड़ा। वह 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Jan 20235:13:09 PM
IND vs NZ 2nd ODI : बिना विकेट खोए भारत ने बनाए 18 रन

 रोहित शर्मा और शुभमन गिल कमजोर गेंद पर प्रहार कर रहे। चार ओवर के बाद भारत ने 18 रन बना लिए हैं।

21 Jan 20235:04:21 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : दूसरे ओवर में रोहित ने जड़ा चौका

 शिप्ली के ओवर में रोहित शर्मा ने बैक ऑफ गुड लेंथ की गेंद को पुल किया। डीप मिडविकेट की दिशा में, डीप स्‍क्‍वायर ने बायीं ओर डाइव लगाई लेकिन रोक नहीं सके।

21 Jan 20234:59:49 PM
पहले ओवर में बने एक रन

 रोहित और शुभमन गिल आराम से खेल रहे हैं। शुरुआत धीमी की है। पहले ओवर में एक रन बने। 

21 Jan 20234:10:54 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंज की पारी समाप्त

 108 रन पर कीवी टीम ढेर हो गई। कुलदीप ने टिकनर को LBW आउट कर पारी को समाप्त किया। भारत की तरफ से पांचों गेंदबाजों को विकेट मिली। सबसे ज्यादा ग्लेन फिलिप्स ने रन बनाए। शमी को तीन विकेट मिला।

21 Jan 20234:04:59 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा

 सुंदर, फर्ग्युसन को, आउट एक और विकेट मिल गया है भारतीय टीम को, अब बस एक और विकेट गिरना बाकी, चौथे स्‍टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, पुल करने गए लेकिन टाइम नहीं कर पाए, डीप मिडविकेट पर खड़े सूर्यकुमार ने आगे की ओर आते हुए आसान सा कैच लपका।

21 Jan 20233:58:22 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : 36 रन बनाकर आउट हुए ग्लेन फिलिप्स

 वाशिंगटन सुंदर ने फिलिप्स को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करवाया। न्यूजीलैंड का स्कोर- 31.3 ओवर 103/8

21 Jan 20233:51:23 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका

 हार्दिक पांड्या ने दूसरी सफलता हासिल की। सैंटनर को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। हार्दिक ने गति में मिश्रण किया था, धीमी गति की ऑफ कटर गेंद डाली जिसे सैंटनर समझ नहीं पाए, फुल लेंथ से कवर ड्राइव लगाना चाहते थे, गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगी और स्टंप्स से जा टकराई। न्यूजीलैंड का स्कोर- 103/7

21 Jan 20233:48:58 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 103/6

 न्यूजीलैंड ने धीमा खेलते हुए 30वें ओवर में 100 रन का स्कोर पार किया।

21 Jan 20233:40:57 PM
28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 95/6

 न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कुलदीप के ओवर में 2 चौके लगाए। 28वें ओवर में कुल 10 रन बने। सैंटनर और फिलिप्स संभल कर खेल रहे। 

21 Jan 20233:29:18 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 73/6

 25वें ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 73 रन हो गया है। भारत के तेज गेंदबाज कीवी टीम पर पूरी तरह से हावी हैं।  24वें ओवर में कुलदीप यादव ने कॉट एंड बोल्ड करने की कोशिश की लेकिन कैच छिटक गया। 

21 Jan 20233:06:11 PM
IND vs NZ 2nd ODI : न्यूजीलैंड का गिरा छठवां विकेट

 शमी ने तीसरी सफलता हासिल की। पहले मैच के शतक वीर ब्रेसवेल को  कंधे का ज़ोर लगाकर डाली गई पटकी हुई गेंद थी, ब्रेसवेल के सिर के पास, हुक लगाने के लिए बल्ला घुमाया और गेंद ऊपरी किनारा लेकर इशान के दस्तानों में जा समाई, न्यूज़ीलैंड की परेशानी ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। न्यूजीलैंड का स्कोर- 19 ओवर 56/6

21 Jan 20232:57:27 PM
IND vs NZ 2nd Live Score : 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 43/5

 17वें ओवर में 5 रन बने।  5 विकेट जल्दी गिरने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और ब्रेसवेल संभल कर खेल रहे। 

21 Jan 20232:43:13 PM
IND vs NZ 2nd ODI : न्यूजीलैंड का स्कोर- 28/5

 न्यूजीलैंड की पारी के 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। कमाल ही कर दिया भारतीय तेज गेंदबाज़ों ने इन पहले 14 ओवरों में। गेंद को दोनों तरफ़ स्विंग करवाते हुए उन्होंने बल्लेबाज़ों से ग़लतियां करवाई और मुश्किल कैचों को लपका। न्यूजीलैंड के दो घातक बल्लेबाज़ अब भी क्रीज़ पर हैं और एक साझेदारी सब कुछ बदल सकती है। भारत ने कुल 5 मेडन ओवर फेंके हैं।

21 Jan 20232:27:58 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड को लगा पांचवा झटका

 शार्दुल ठाकुर ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम को स्लिप में कैच आउट करवाया। शुभमन गिल ने मैच का दूसरा शानदार कैच पकड़ा। न्यूजीलैंड का स्कोर- 11 ओवर 15/5

21 Jan 20232:21:42 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का गिरा चौथा विकेट

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया। हार्दिक ने अपने पहले ओवर में डेवोन कॉनवे का विकेट लिया। 

21 Jan 20232:14:44 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 10/3

 न्यूजीलैंड के पहले 10 ओवर में से 3 ओवर मेडन रहे। इस दौरान मात्र 10 रन बने। तीन विकेट गिरे। शमी और सिराज ने दबाव बना कर रखा। 

21 Jan 20232:09:04 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 10/3

 न्यूजीलैंड की पारी के 7 ओवर समाप्त हो गया है। शमी ने 2 विकेट और सिराज को एक विकेट मिल चुका है। न्यूजीलैंड की पारी दबाव में बल्लेबाजी कर रही। 

21 Jan 20232:04:19 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : 9 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका

 शमी ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। शमी ने मिचेल को मिडिल स्‍टंप पर फुलर गेंद थी, फ्लिक करने गए थे लेकिन बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा शमी के हाथों में पहुंची, खुशी से झूमते हुए शमी

21 Jan 20231:59:46 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live : न्यूजीलैंड का गिरा दूसरा विकेट

 सिराज ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हेनरी निकल्स को कैच आउट करवाया। मिडिल स्‍टंप पर गुड लेंथ, गिरकर बाहर जा रही थी गेंद, डिफेंस का प्रयास था लेकिन बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर गें दपहली सिलप मं शुभमन गिल के हाथों में पहुंच गई। न्यूजीलैंड का स्कोर- 8/2

21 Jan 20231:57:15 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 8/1

 शमी ने अपने तीसरे ओवर में 1 रन दिया। हालांकि ने उन्होंने तीन वाइड बॉल भी की। न्यूजीलैंड की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए। 

21 Jan 20231:48:22 PM
IND vs NZ 2nd ODI : शमी ने लगातार किया दूसरा ओवर मेडन

 पहला ओवर विकेट मेडन किया था। वहीं, अपने दूसरे ओवर में भी रन नहीं दिया। हालांकि, इस तीसरे ओवर में दो वाइड जरूर फेंकी।  न्यूजीलैंड का स्कोर- 5/1

21 Jan 20231:41:18 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : शमी ने वनडे करियर में पहले बार पहले ओवर में ली विकेट

 शमी ने दूसरे वनडे मैच में पहले ओवर में विकेट ली। शमी ने अपने वनडे करियर में पहली बार पहले ही ओवर में विकेट लेने का कमाल किया है। न्यूजीलैंड का स्कोर- 2 ओवर 3 रन 1 विकेट

21 Jan 20231:36:44 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का गिरा पहला विकेट

 मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर फिन ऐलन को बोल्ड कर दिया। शमी लगातार बाहर निकाल रहे थे गेंद, इस बार ऑफ स्‍टंप पर लेंथ बॉल, गिरकर अंदर आई यह गेंद और पैड से लगकर सीधा स्‍टंप्‍स पर जा लगी। न्यूजीलैंज का स्कोर- 1 ओवर 1 विकेट कोई रन नहीं। 

21 Jan 20231:32:40 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड की पारी शुरू

 भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया। 

21 Jan 20231:14:03 PM
IND vs NZ 2nd ODI Live Score : रायपुर में खेला जाएगा पहला वनडे मैच

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2008 में इसका उद्घाटन किया गया था। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टेडियम है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us