Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Live score: दूसरे दिन का खेल समाप्त, न्यूजीलैंड ने हासिल की 134 रन की बढ़त
Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Live Score: भारत की पहली 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने 134 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए है। डेवोन कॉनवे ने 91 रन की पारी खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind Vs Nz 1st Test Day 2 Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच का पहला टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत के पहली पारी में 46 रन पर सिमटने के बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 134 रन की बढ़त हासिल कर ली है। रचिन रवींद्र 22 रन और डेरिल मिचेल 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पहला दिन बारिश से धुल जाने के बाद दूसरे दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत महज 46 रन पर सिमट गया। जायसवाल और पंत को छोड़ कोई भी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। पांच बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके। मैट हेनरी और विलियम ने पांच और चार विकेट चटकाए।
आखिरी सत्र में मिले भारत को दो विकेट
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने टॉम लैथम (15) के रूप में पहला विकेट गंवाया। कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद डेवोन कॉनवे और विल यांग ने पारी की जिम्मेदारी उठाई। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। डेवोन कॉनवे 91 रन और विल यांग 33 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन और जडेजा ने भारत को आखिरी सत्र में दो विकेट दिलाए।
IND vs NZ 1st Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड -टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के।
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत जहां 46 रन पर सिमट गया तो वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। कीवी टीम ने 134 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रहा है। आखिरी दस ओवर का मैच बचा हुआ है। भारत को वापसी करने के लिए जल्दी-जल्दी विकेट लेने होंगे। रचिन रवींद्र 22 और डेरियल मिचेल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम ने 132 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोर- 178/3
भारत ने आखिरी सत्र में वापसी की है। जडेजा ने कॉनवे और विल यांग की साझेदारी तोड़ी। इसके बाद अश्विन ने सेट बल्लेबाजा डेवोन कॉनवे को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।
न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोर- 158/3
47वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान टीम का आठवां विकेट गिरा।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम का स्कोर 45 ओवर के खेल तक 7 विकेट खोकर 150 रन हो गया।
भारत को सस्ते में समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने बढ़त हासिल कर ली है। डेवोन कॉनवे और विल यांग ने टीम को संभाल लिया है। कॉनवे का अर्धशतक पूरा हो चुका है। न्यूजीलैंड ने 53 रन की बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम को वापसी के लिए विकेट की जरुरत है। मगर कीवी टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। डेवोन कॉनवे एक छोर पर टिके हुए हैं और उन्हें विल यंग का अच्छा साथ मिल रहा है।
22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 83/1। डेवोन कॉनवे 62* और विल यंग 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की बढ़त 37 रन की हो गई है।
भारतीय टीम को कुलदीप यादव ने दिन की पहली सफलता दिलाई है। अपने स्पेल के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने कीवी कप्तान टॉम लाथम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। लाथम ने 15 रन बनाए। विल यंग अब क्रीज पर आए हैं।
18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 73/1। डेवोन कॉनवे 52* और विल यंग 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की बढ़त 27 रन की हो चुकी है।
15 ओवर के खेल तक न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 53 रन हो चुका है। डेवोन (42) और टॉम (11) रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने भारत पर 7 रन की लीड बना ली है।
10 ओवर के खेल तक न्यूजीलैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे (29) और टॉम (7) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में महज 46 रन बनाए। अब न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है।
मैट हेनरी ने कुलदीप यादव का शिकार करके भारतीय टीम को टेस्ट इतिहास में तीसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट किया। भारतीय टीम की पहली पारी केवल 31.2 ओवर में 46 रन पर ऑलआउट हुई। कुलदीप यादव ने 17 गेंदों में 2 रन बनाए।
भारतीय टीम ने कीवी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए हैं। जसप्रीत बुमराह आउट होने वाले 9वें बल्लेबाज रहे। विलियम ओ रुड़की ने जसप्रीत बुमराह को डीप मिडविकेट पर मैट हेनरी के हाथों कैच आउट कराया। हेनरी ने दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। बुमराह केवल 1 रन बना सके।
28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/9। कुलदीप यादव 2* और मोहम्मद सिराज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
24वें ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन गोल्डन डक पर आउट हुए। मैट हेनरी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया। वह पहली गेंद का सामना करते हुए शून्य पर विकेट गंवा बैठे।
रवींद्र जडेजा पारी के 24वें ओवर में मैट हेनरी का शिकार बने। शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को ऑन साइड में फ्लिक करने के चक्कर में जडेजा अपना कैच पटेल को थमा बैठे। इस दौरान वह 6 गेंदों में अपना खाता तक नहीं खोल सके।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम पहले बैटिंग करते बिखरती जा रही है। 33 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए है। केएल राहुल 6 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सके और उन्हें भी विलियम ने अपना शिकार बनाया।
31 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को चौथा झटका यशस्वी जायसवाल के करूप में लगा। जायसवाल ओरूर्क की गेंद पर अजाज के हाथों कैच आउट हुए। बैकवर्ड प्वाइंट पर अजाज ने उनका बेहतरीन कैच लपका।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में 16 ओवर के खेल तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए। ऋषभ पंत (11) और यशस्वी (12) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के बाद फिर से खेल शुरू हो गया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल दोबारा से 11:05 बजे से जारी होगा।
बेंगलुरु में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ गया है। भारत ने पारी के 13वें ओवर तक 13/3 रन बना लिए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन टॉस जीतकर बैटिंग चुनने का फैसला रोहित शर्मा के लिए सही साबित नहीं हुआ। भारतीय टीम ने 10 रन के स्कोर तक 3 बड़े विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली और सरफराज खान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। विराट कोहली विलियम का शिकार बने, जबकि सरफराज खान मैट हेनरी का शिकार बने।
पारी के 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साउदी ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित इस दौरान 2 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल यशस्वी और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। चार ओवर के खेल तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की पहली पारी शुरू हो गई। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर रहे हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग-11 के हिसाब से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए रोहित ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। शुभमन गिल की जगह सरफराज खान को मौका मिला है, जबकि आकाशदीप की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है।
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, अजाज पटेल, विलियम ओरूर्के।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन टॉस का सिक्का उछला। बेंगलुरु में इस वक्त मौसम साफ है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का टॉस कुछ ही देर में होने वाला है।
- सुबह का सेशन- 9:15 am से 11:30 am
- दोपहर का सेशन- 12:10 pm से 2:25pm
- शाम का सेशन- 2:45 pm ms 4:45 pm
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का दूसरे दिन का खेल आज यानी 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरे दिन आज बेंगलुरु में बारिश के पूरे आसार है, लेकिन उम्मीद है कि आज टॉस हो पाएगा।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 16 अक्टूबर से पहले टेस्ट की शुरुआत होनी थी, लेकिन बारिश के चलते पहले दिन टॉस तक नहीं हो सका और मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया।
Its still raining here in Bengaluru 🌧️
— BCCI (@BCCI) October 16, 2024
The wait continues ⏳
The first session has unfortunately been washed out.
Match Centre - https://t.co/FS97Llv5uq#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BUDWJ8Mw1v
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले सेशन का खेल बारिश की वजह से रद्द हुआ। अब दूसरे सेशन की शुरुआत में भी बारिश की वजह से देरी हो गई है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट आज से शुरू हो रहा, लेकिन बेंगलुरु में बारिश की वजह से यह मुकाबला अभी तक हुआ नहीं। बारिश के बाद पहले सेशन का खेल रद्द करने का फैसला लिया गया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से अब तक भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का टॉस नहीं हो पाया है। फैंस बेंगलुरु के स्टेडियम के बाहर कतार में खड़े हैं। हाथ में छाता लिए फैंस का इंतजार और पेशंस लेवल देखकर हर कोई हैरान है। फैंस मैच देखने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मैच शुरू होता हुआ नजर आए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश की वजह से अब तक टॉस नहीं हो सका है। बेंगलुरु में फिलहाल बारिश कम है, लेकिन मैदान से कवर्स अभी तक नहीं हटाए गए है।
मौसम विभाग ने बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी के कारण एहतियाती संदेश के रूप में बेंगलुरु को आज के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। इसके चलते शहर में स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। कार्यालयों को सलाह दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। हालांकि, क्रिकेट मैच भी बारिश की वजह से नहीं हो रहा है और खिलाड़ियों भी स्टेडियम नहीं पहुंचे हैं।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में पहले टेस्ट मैच का टॉस अभी तक नहीं हो सका। बारिश होने के बावजूद फैंस स्टेडियम में मौजूद है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में बारिश की रफ्तार कम हो गई है।
A wet start to Day 1 in Bengaluru. Heavy rain around M Chinnaswamy Stadium means the toss will be delayed until further notice 🏏 #INDvNZ pic.twitter.com/eowepdeila
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 16, 2024
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो गई है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट का आगाज आज यानी 16 अक्टूबर से हो रहा है। टॉस 9 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से अब उसमें देरी होगी।
- मैच- 62
- भारत ने जीते- 22
- न्यूजीलैंड ने जीते- 13
- ड्रॉ- 27
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी पांच टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी रहा। साल 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रन से मात दी। इससे पहले नवंबर में भारत-न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही। जून 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से रौंदा। 2020 में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। फरवरी 2010 में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से मात दी।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले बेंगलुरु में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है। टॉस 9 बजे होना है और बारिश को देखते हुए लग रहा है कि टॉस में देरी होगी। हालांकि, अभी इंतजार सिर्फ ऑफिशियल अनाउंसमेंट का है।
- बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम (M Chinnaswamy Stadium Drainage System) बेहतरीन है।
- इस स्टेडियम में सबएयर ड्रेनेज सिस्टम है, जो बारिश के बाद मैदान को जल्दी सुखाने में मदद करता है।
- यह सिस्टम 200 हॉर्सपावर की मशीन से चलता है, जिसमें सक्शन मोड और प्रेशर मोड हाता है।
- यह सिस्टम 10 हजार लीटर पानी प्रति मिनट निकाल सकता है।
- बारिश रुकने के 15 मिनट बाद मैदान को खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चिन्नास्वामी में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच का पहला सेशन बारिश की वजह से रद्द हो सकता है। बेंगलुरु में इस वक्त तेज बारिश है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है।
भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 53 रन की जरूरत है। अगर वह ये रन बना लेते हैं तो टेस्ट करियर में 9000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय प्लेयर बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविडड और सनील गावस्कर ने यह कारनामा किया है।
भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच आखिरी बार 2012 में भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत ने 5 विकेट से मैच जीत लिया था।
बेंगलुरु में खेले जाने वाले भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में बारिश का संकट बना हुआ है। अगर भारत ने कीवी टीम के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत ली तो टीम WTC Final में पहुंच जाएगी। हालांकि, बारिश के कारण पहला टेस्ट ड्रॉ रहा तो भारत को फिर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतना पड़ेगा। फिलहाल WTC Points Table में भारत टॉप पर है।
