IND vs ENG 5th Test Day 2 Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा धर्मशाला टेस्ट का दूसरा दिन, रोहित-गिल ने ठोका शतक, बैकफुट पर इंग्लिश टीम
IND vs ENG 5th Test Day 2 Highlights। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 473 रन लगा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली IND vs ENG 5th Test Day 2 Highlights। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 473 रन लगा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली।
रोहित ने 103, तो गिल ने 110 रन जड़े। वहीं, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जमाया। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम की बढ़त 255 रन की हो चुकी है।
कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के बीच 45 रन की अटूट साझेदारी के बूते भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 473 रन लगा दिए हैं। कुलदीप 27 और बुमराह 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 255 रन की हो चुकी है।
116 ओवर का खेल हो चुका है और भारीय टीम ने 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 462 रन लगा दिए हैं। कुलदीप यादव 23 और जसप्रीत बुमराह 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 34 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
111 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 455 रन लगा दिए हैं। कुलदीप यादव 17 और जसप्रीत बुमराह 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
106 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 441 रन लगा दिए हैं। जसप्रीत बुमराह 1 और कुलदीप यादव 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम ने अपना आठवां विकेट भी गंवा दिया है। आर अश्विन 100वें टेस्ट मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट रहे हैं।
ध्रुव जुरैल के बाद अब रविंद्र जडेजा भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। जडेजा को टॉर्म हार्टले ने आउट किया है। जड्डू सिर्फ 15 रन ही बना सके।
बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ध्रुव जुरैल बाउंड्री लाइन पर आसान सा कैच देकर पवेलियन लौट रहे हैं। ध्रुव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 15 रन बनाकर चलते बने हैं।
टीम इंडिया की बढ़त अब 200 के पार पहुंच चुकी है। रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरैल की जोड़ी एक और पार्टनरशिप जमाने में जुटी हुई है। जडेजा 10 और ध्रुव 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
96 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 413 रन लगा दिए हैं। ध्रुव जुरैल 8 और रविंद्र जडेजा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
देवदत्त पडिक्कल ने आत्मविश्वास के साथ 65 रन की उम्दा पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 103 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए। शोएब बशीर ने पारी के 93वें ओवर की पहली गेंद पर पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया। बशीर ने धीमी गति की गेंद फुल लेंथ पर डाली, जिस पर पडिक्कल बैकफुट पर चले गए। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग में लगकर ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। पडिक्कल के आउट होने के बाद ध्रूव जुरैल क्रीज पर आए।
93 ओवर के बाद भारत का स्कोर 406/5। रवींद्र जडेजा 7* और ध्रूव जुरैल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 188 रन की हुई।
देवदत्त पडिक्कल ने शोएब बशीर की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। देवदत्त पडिक्कल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। भारतीय टीम इस समय मजबूत स्थिति में है और एक कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेल गया तो उसके पास पारी के अंतर से जीतने का शानदार मौका बनेगा। पडिक्कल डेब्यू को खास बनाकर शतक जमाना चाहेंगे।
90 ओवर के बाद भारत का स्कोर 399/4। देवदत्त पडिक्कल 62* और रवींद्र जडेजा 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 181 रन की हुई।
शोएब बशीर ने टी टाइम खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया है। बशीर ने सरफराज खान को स्लिप में जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। ऐसा लगा मानो खान इंग्लिश टीम को स्लिप कैचिंग का अभ्यास करा रहे हो। सरफराज खान ने 60 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। खान के बाद रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए।
85 ओवर के बाद भारत का स्कोर 377/4। देवदत्त पडिक्कल 44* और रवींद्र जडेजा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 159 रन की हुई।
सरफराज खान को मानना पड़ेगा। देवदत्त पडिक्कल के बाद क्रीज पर आए और फिर भी पहले ही अर्धशतक जमा दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 55 गेंदों में 8चौके और एक छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। देवदत्त के साथ खान ने खबर लिखे जाने तक 94 रन की साझेदारी कर ली थी। भारतीय टीम मैच में पूरी तरह इंग्लैंड पर हावी है।
83 ओवर के बाद भारत का स्कोर 373/3। सरफराज खान 53* और देवदत्त पडिक्कल 44* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सरफराज खान ने आक्रामक रुख अख्तियार किया और तेज गेंदबाज मार्क वुड की धुनाई कर दी है। मार्क वुड पारी का 78वां ओवर करने आए और खान ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शानदार बाउंड्री जमाई। अगली ही गेंद पर खान ने मिडविकेट के ऊपर से शक्तिशाली छक्का जमाया। वुड के ओवर में 13 रन खर्च हुए।
78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 352/3। सरफराज खान 40* और देवदत्त पडिक्कल 37* रन बनाकर खेल रहे हैं।
देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दूसरे सेशन में दो विकेट लेने के बाद इंग्लैंड एक बार फिर बैकफुट पर नजर आ रहा है। भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करनी होगी कि अपनी आक्रमकता में कोई कमी नहीं दिखाई है। पडिक्कल अपनी पारी में सात जबकि सरफराज पांच चौके लगा चुके हैं।
77 ओवर के बाद भारत का स्कोर 339/3। देवदत्त पडिक्कल 35* और सरफराज खान 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 120 रन की हो चुकी है।
दो जल्दी झटके लगने के बाद भारतीय टीम की पारी देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान संभालने में जुटे हुए हैं। सरफराज-देवदत्त के बीच 22 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम 300 रन का आंकड़ा पार कर चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि देवदत्त पडिक्कल अपने डेब्यू को कितना खास बना पाते हैं।
68 ओवर के बाद भारत का स्कोर 301/3। देवदत्त पडिक्कल 18* और सरफराज खान 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लंच के बाद इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की है। भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट गंवाया है। जेम्स एंडरसन ने पारी के 63वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। एंडरसन ने ऑफ स्टंप के बाहर से गेंद को इन स्विंग कराया। गेंद गिल के बैट और पैड के बीच से निकलकर स्टंप्स पर जा लगी। शानदार गेंद। शुभमन गिल ने 150 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 110 रन बनाए। गिल के बाद सरफराज खान क्रीज पर आए।
63 ओवर के बाद भारत का स्कोर 280/3। देवदत्त पडिक्कल 4* और सरफराज खान 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 62 रन।
लंच के बाद बेन स्टोक्स ने पहली बार सीरीज में गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपने पहले ही ओवर में उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विकेट ले लिया। बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के बाद पहली बार गेंदबाजी की और अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। पारी का 62वां ओवर करने आए स्टोक्स के लिए पहली ही गेंद किसी सपने की तरह रही, जिस पर भारतीय कप्तान चकमा खाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 162 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रन बनाए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर चौका जमाकर टेस्ट क्रिकेट में अपना खाता खोला।
62 ओवर के बाद भारत का स्कोर 279/2। शुभमन गिल 110* और देवदत्त पडिक्कल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 61 रन की हो चुकी है।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ने ही अपने शतक पूरे किए और इंग्लैंड की नाक में दम कर दिया है। रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और तीन छक्के जमाए। वहीं, शुभमन गिल ने 10 चौके और पांच छक्के की मदद से सैकड़ा पूरा किया। भारतीय टीम ने पहले सेशन में इंग्लैंड को कोई विकेट ही नहीं हासिल करने दिया। भारत ने पहले सेशन में 129 रन बनाए और एक भी नुकसान नहीं होने दिया। भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त बना ली है।
60 ओवर के बाद भारत का स्कोर 264/1। रोहित शर्मा 102* और शुभमन गिल 101* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले हाफ में भारत की स्थिति को मजबूत कर दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर बढ़त दिला दी है। दोनों ही बल्लेबाजों की खासियत रही वो कमजोर गेंद पर प्रहार करने से चूक नहीं रहे हैं।
50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 230/1। रोहित शर्मा 89* और शुभमन गिल 80* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर डटकर खेल रहे हैं। इंग्लिश गेंदबाजों को कोई पैंतरा भारतीय बल्लेबाजों पर असर नहीं कर रहा है। भारतीय जोड़ी के सामने इंग्लिश गेंदबाजों के हौसले पूरी तरह पस्त नजर आ रहे हैं।
46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 206/1। रोहित शर्मा 80* और शुभमन गिल 65* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शुभमन गिल ने मार्क वुड द्वारा किए पारी के 40वें ओवर की पहली गेंद पर लांग लेग में शॉट खेलकर सिंगल लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 64 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। गिल और रोहित के सामने इंग्लिश गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम मजबूती से इंग्लैंड के स्कोर को पार करने की तरफ बढ़ रही है।
42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 197/1। रोहित शर्मा 75* और शुभमन गिल 61* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे दिन छक्के की बरसात करते हुए भारत को दमदार शुरुआत दिलाई है। रोहित शर्मा ने शोएब बशीर तो गिल ने जेम्स एंडरसन को अपना निशाना बनाया। इन दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/1। रोहित शर्मा 63* और शुभमन गिल 37* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। शोएब बशीर ने दिन का पहला ओवर डाला और यह मेडन रहा।
भारत का स्कोर 31 ओवर में एक विकेट पर 135 रन। रोहित शर्मा 52* और शुभमन गिल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
