IND vs ENG Day 1 Hightlights: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का पलटवार, रोहित-यशस्वी ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर पिटाई
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट आज यानी 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 218 रन पर ढेर हो गई। इंग्लिश टीम की तरफ से जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट आज यानी 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 218 रन पर ढेर हो गई। इंग्लिश टीम की तरफ से जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव का धर्मशाला में जादू चला। उन्होंने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। उसके बाद जडेजा को एक सफलता मिली और 100वां टेस्ट मैच खेल रहे अश्विन ने 4 विकेट लेकर कुलदीप की बची हुई कसर को पूरा किया।
IND vs ENG Playing 11: भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
भारतीय गेंदबाजीं के बाद बल्लेबाजों ने कहर बरपाया। भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी ने 57 रन की पारी खेली।
कप्तान रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा हो गया है। शुभमन गिल के साथ मिलकर वह भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत ने अभी तक एक ही विकेट गंवाया है।
भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने। जायसवाल ने 57 रन बनाए। शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए हैं।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बल्लेबा से लगातार रन निकल रहे हैं। दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हो चुकी है।
19 ओवर के बाद भारत की पहली पारी का स्कोर- 90/0, रोहित 43 रन और जायसवाल 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने 218 रन के जवाब में ठोस शुरुआत की है। रोहित और जायसवाल बिना किसी हड़बड़ी के खेल रहे हैं। 7 ओवर समाप्त हो चुके हैं और भारत ने 25 रन बना लिए हैं। इसमें 20 रन रोहित शर्मा के हैं।
धर्मशाला टेस्ट में पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 218 रन पर ऑलआउट हो गई है। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन (79) जैक क्रॉली ने बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का स्कोर भी नहीं बना सका। बेन डकेट ने 27 रन, जबकि जो रूट ने 26 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। मैच में भारत क तरफ से कुलदीप यादव ने पांच विकेट, अश्विन ने 4 विकेट और जडेजा को 1 सफलता मिली। अश्विन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए 4 सफलता हासिल की।
पहले दिन चायकाल तक इंग्लैंड की टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन हो चुका हैं। बेन फोक्स और शोएब बशीर नाबाद लौटे।
पारी के 50वें ओवर में आर अश्विन ने मेडन ओवर डाला और इस दौरान उन्होंने दो विकेट चटकाए। अश्विन ने टॉम हार्टली और मार्क वुड को अपना शिकार बनाया। टॉम 6 रन और मार्क वुड खाता भी नहीं खोल पाए। 50 ओवर में इंग्लिश बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना पाए। इंग्लैड का का स्कोर 52 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन रहा।
100वें टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने टॉम हार्टली को आउट कर पहली सफलता हासिल की। अश्विन ने टॉम को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया। डेब्यूटेंट देवदत्त ने शानदार कैच लपका। इस दौरान टॉम 9 गेंदों में 6 रन ही बना सके।
कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को LBW आउट कर पंजा खोला है। बेन स्टोक्स को कुलदीप ने LBW आउट किया। स्टोक्स इस दौरान खाता भी नहीं खोल सके। 175 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को छठा झटका लगा।
पारी के 45वें ओवर में कप्तान रोहित ने रवींद्र जडेजा को गेंद थमाई। जडेजा ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर जो रूट को अपने जाल में फंसाया। अंपायर ने उन्हें LBW आउट किया। रूट ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला भारत के पक्ष में आया। इस दौरान रूट 26 रन बनाकर पवेलयिन लौटे।
175 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर चौथी सफलता हासिल की। भारत के चारों विकेट कुलदीप ने झटके। जॉनी को ध्रुव के हाथों कुलदीप ने कैच आउट कराया। अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे जॉनी 29 रन ही बना सके।
36 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। जो रूट (17) और जैक (78) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हुई है। वहीं, भारत को अपने तीसरे विकेट की तलाश है।
लंच के बाद कुलदीप यादने ने जैक को अपना शिकार बना ही लिया था। शार्ट लेग पर खड़े सरफराज खान ने उनका कैच लपका, लेकिन अंपायर ने इसे नॉट आउट दिया। सरफराज ने रिव्यू के लिए कप्तान को काफी मनाया, लेकिन उन्हें विकेटकीपर का साथ नहीं मिला। इस तरह जब रिप्ले में देखा गया तो उसमें गेंद क्रॉली के बैट पर लगी थी और इस तरह जैक को जीवनदान मिला।
पारी के 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव की गेंद पर ओली पोप ध्रुव के द्वारा स्टंप आउट हुए। इस दौरान वह 24 गेंदों पर 11 रन ही बना सके। लंच ब्रैक तक इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। भारत को दोनों सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई।
24 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन हो चुका हैं। जैक क्रॉली ने पारी की दूसरी गेंद पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। जैक के टेस्ट करियर का यह 14वां अर्धशतक रहा। ओली पोप उनका साथ दे रहे हैं।
पारी के 18वें ओवर में बेन डकेट के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा। कुलदीप यादव पारी का पहला ओवर लेकर पाए और उन्होंने भारत को सफलता दिलाई। कुलदीप की गेंद पर डकेट ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन कवर्स की ओर गिल ने पीछे भागते हुए गजब का कैच लपका। डकेट 27 रन बनाकर आउट हुए।
17 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन के पार पहुंच गया है। जैक (31) और बेन (23) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 18वें ओवर के बाद 64 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है।
10 ओवर के खेल तक भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन अभी तक भारत के हाथ विकेट नहीं लगा। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 35 रन हो गया है। ऐसे में भारतीय टीम जल्द से जल्द विकेट लेने की तलाश में है।
इंग्लैंड की टीम की पांचवें टेस्ट के पहले दिन के खेल में धीमी शुरुआत रही। 7 ओवर के खेल तक भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिए। इंग्लैंड की टीम ने 7 ओवर तक बिना किसी विकेट गंवाए 20 रन बना लिए हैं। जैक (11) और बेन (8) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की बैटिंग शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड की तरफ से जैक क्राउलू और बेन डकेट की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए। आर अश्विन और जॉनी को उनके 100वें टेस्ट में स्पेशल कैप मिली है।
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
इंग्लैंड टीम ने पांचवें टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारतीय टीम ने पांचवें टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। रजत पाटीदार एक दिन पहले ट्रेनिंग के दौरान इंजर्ड हो गए थे, उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू करने का मौका मिला। आकाशदीप को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया, क्योंकि जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।
भारत- इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट से पहले धर्मशाला में देवदत्त पडिक्कल को डेब्य कैप सौंपी गई।
भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट धर्मशाला में होने जा रहा है, जहां कड़ाके की ठंड से इंग्लैंड को अपने होम कन्डिशन जैसा माहौल का अहसास होगा। धर्मशाला में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। भारत ने धर्मशाला में एक टेस्ट मैच खेला है, जो कि साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत मिली थी, जबकि धर्मशाला में पहली बार इंग्लैंड की टीम टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।
भारतीय टीम की तरफ से स्पिनर आर अश्विन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो धर्मशाला में आज अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। दोनों अपने 100वें टेस्ट को खास और यादगार बनाना चाहेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच आज से शुरू होने जा रहा है। धर्मशाला में आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। जहां कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम जीत का चौका लगाने के इरादे से उतरेगी जबकि बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम अपनी लाज बचाने उतरेगी।
भारतीय टीम ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-1 से पहले ही कब्जा जमा लिया।
