Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: बारिश के चलते गाबा टेस्ट हुआ ड्रॉ, 1-1 की बराबरी पर सीरीज

Ind vs Aus 3rd Test Day 5 Live Score भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। यह मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर हो रहा है। पांचवें दिन का खेल बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका और इस तरह ये मैच ड्रॉ हुआ।

By Priyanka Joshi Wed, 18 Dec 2024 11:03 AM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Aus 3rd Test Day 5 Live Score भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। यह मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर हो रहा है। पांचवें दिन का खेल बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका और इस तरह ये मैच ड्रॉ हुआ।

तीसरे टेस्ट मैच में ड्रॉ के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 260 रन पर सिमट गई थी। आकाशदीप और बुमराह की जोड़ी के बीच 47 रन की साझेदारी बनी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस तरह कंगारू टीम ने भारत पर पहली पारी में 185 रन की लीड हासिल की। फिर दूसरी पारी में कंगारू टीम 89/7 पारी घोषित की। इसके जवाब में भारतीय टीम मैच ड्रॉ होने से पहले दूसरी पारी में 8 रन ही बना पाया।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। आर अश्विन और हर्षित राणा की जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया था।

India vs Australia 3rd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोस हेजलवुड

18 Dec 202411:03:16 AM
India vs Australia Live Score: बारिश के चलते ड्रॉ हुआ गाबा टेस्ट मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। बारिश के चलते ये फैसला लिया गया। अब भी सीरीज 1-1 की बराबर पर है।

18 Dec 202410:57:35 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 5 live: बारिश की वजह से मैच में देरी

ब्रिस्बेन में तेज बारिश की वजह से मैच में देरी। भारतीय टीम को जीत के लिए 267 रन की दरकार हैं।

18 Dec 202410:35:27 AM
India vs Australia 3rd Test Day 5 Live: 54 ओवर का खेल बाकी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच का पांचवें दिन का खेल खराब रोशनी के चलते रुका हुआ है। अभी 54 ओवर का खेल बाकी है। भारत को अभी जीत के लिए 267 रन बनाने होंगे।

18 Dec 202410:08:10 AM
IND vs AUS 3rd Test Live Score: खराब रोशनी के चलते रुका मैच

ब्रिस्बेन में खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया गया है। एक बार फिर से आसमान पर काले बादल छाए हुए है। दोनों खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे। टी ब्रेक का एलान किया गया। भारत ने 2.1 ओवर तक 8/0 बना लिए हैं। भारत को अब जीत के लिए 267 रन की दरकार है।

18 Dec 20249:54:45 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू

भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को गाबा टेस्ट जीतने के लिए 275 रन बनाने होंगे।

18 Dec 20249:46:17 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की घोषित

पारी के 18वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 89/7 पर पारी घोषित की। इस तरह भारतीय टीम को गाबा टेस्ट जीतने के लिए 275 रन का टारगेट मिला। कंगारू टीम की दूसरी पारी में कोई भी बैटर ज्यादा देर तक क्रीज पर रुक पाया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट , जबकि मोहम्मद सिराज और आकाशदीप को 2-2 सफलता मिली। 

18 Dec 20249:40:54 AM
Ind vs Aus 3rd test Live: ऑस्ट्रेलिया का गिरा सातवां विकेट

85 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा। बुमराह ने कप्तान पैट कमिंस को 22 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 

18 Dec 20249:29:16 AM
Ind vs Aus 3rd Test Live: सिराज ने ट्रेविस हेड को किया आउट

पारी के 15वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को पंत के हाथों कैच आउट कराया। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट खोकर 60 रन रहा।

18 Dec 20249:07:14 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 5 Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। स्टीव स्मिथ मोहम्मद सिराज का शिकार बने। पंत ने उनका कैच लपका। इस दौरान वह 4 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 33/5 रहा।

18 Dec 20248:52:59 AM
Ind vs Aus 3rd Test Live: आकाशदीप ने मैकस्वीनी को किया चलता

आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका दिया। मैकस्वीनी 4 रन बनाकर चलते बने। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16/3 रहा।

18 Dec 20248:49:54 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: आकाशदीप ने मैकस्वीनी को किया चलता

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। दूसरी पारी में 8 ओवर तक 3 विकेट गिर चुके है। आकाशदीप ने मैकस्विनी को पंत के हाथों कैच आउट कराया।

18 Dec 20248:40:56 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 5 Live: बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया दूसरा झटका

पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को चलता किया। इस दौरान लाबुशेन 1 रन बनाकर आउट हुए।

18 Dec 20248:35:32 AM
Ind vs Aus Live: 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/1

पांच ओवर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 14/1 रहा। नाथन (4) और मार्नस (0) पर खेल रहे हैं।

18 Dec 20248:23:40 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: बुमराह ने ख्वाजा को किया बोल्ड

पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को बोल्ड किया। इस दौरान उस्मान 8 रन ही बना सके।  

18 Dec 20248:20:55 AM
India vs Australia 3rd Test Day 5 Live: 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10/0

ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 2 ओवर के खेल तक बिना किसी नुकसान के 10 रन रहा। भारतीय टीम अब कंगारू टीम से 195 रन पीछे है। 

18 Dec 20248:03:33 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: 8:10 am पर शुरू होगा मैच

बारिश रुकने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी परी 8 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा।

18 Dec 20247:41:12 AM
India vs Australia Live: ब्रिस्बेन में रुकी बारिश

बारिश रुकने के बाद अब थोड़ी देर में मैच शुरू होगा। मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। लंच ब्रेक का फैसला लिया गया है।

18 Dec 20247:14:26 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: ब्रिस्बेन में बारिश धीमी हुई

लगातार करीब डेढ़ घंटे से ब्रिस्बेन में बारिश हो रही है। अब कमेंटेटर्स ने ये जानकारी दी है कि बारिश की गति धीमी हो गई है। मैदान को कवर्स के ढका गया है। देखना होगा कि खेल कब तक शुरू होता है।

18 Dec 20246:42:12 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 5 Live: लगातार 1 घंटे से ब्रिस्बेन में बारिश

ब्रिस्बेन में पिछले 1 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए लग रहा है कि अभी खेल शुरू होने में लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

18 Dec 20246:21:15 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: बारिश के चलते रुका मैच

गाबा टेस्ट के पांचवें दिन बारिश के चलते मैच को रोका गया है। भारतीय टीम 260 रन पर पहली पारी में ऑलआउट हो गई। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी खेलने से पहले ब्रिस्बेन में तेज बारिश हो गई है। अभी तक कंगारू टीम ने भारत पर 185 रन की बढ़त बना ली है।

18 Dec 20246:09:42 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 5 Live: ब्रिस्बेन में आसमान में गरज रहे बादल

ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू होने वाली थी, लेकिन आसमान में बादल के गरजने के बाद खिलाड़ियों को वापस जाने के लिए कहा गया। गाबा में इस वक्त आसमान में बादल गरज रहे हैं और मैदान को कवर्स से ढक दिया गया हैं। आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।

18 Dec 20245:41:56 AM
IND Vs AUS Live Score Day 5: 260 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 260 रन पर सिमट गई। आकाशदीप और बुमराह की जोड़ी के बीच 47 रन की साझेदारी बनी। पांचवें दिन की शुरुआत में ट्रेविस हेड ने एलेक्स के हाथों आकाशदीप को अपना शिकार बनाया। इस तरह भारतीय टीम 260 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी के हिसाब से भारत पर 185 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

18 Dec 20245:33:27 AM
Ind vs Aus 3rd test day 5 live score: गाबा टेस्ट के पांचवें दिन बारिश के 90 प्रतिशत चांस

ब्रिस्बेन का मौसम काफी डरावना है। गाबा टेस्ट के पांचवें दिन बारिश होने के पूरे 90 प्रतिशत चांस है। ऐसे में ये टेस्ट मैच के ड्रॉ होने की ज्यादा उम्मीदें हैं।

18 Dec 20245:23:33 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 5 Live: पांचवें दिन का खेल शुरू

गाबा टेस्ट का आज आखिरी और पांचवां दिन है। तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। बुमराह और आकाशदीप की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

17 Dec 20241:22:04 PM
India vs Australia 3rd Test Live: आकाश दीप के चौके से भारत ने बचाया फॉलो ऑन

आकाशदीप के चौके की मदद से भारतीय टीम ने फॉलो ऑन बचाया। बुमराह और आकाश दीप की शानदार साझेदारी की मदद से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस टेस्ट में भारत अपना लोहा मनवा पाया। इन दो खिलाड़ियों ने भारत की बिखरी उम्मीदों को संभाला।

17 Dec 20241:10:22 PM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: फॉलो ऑन बचाने के लिए भारत को 8 रन चाहिए

भारतीय टीम को फॉलो ऑन बचाने के लिए 8 रन की दरकार हैं। क्रीज पर मौजूदा समय में आकाशदीप और बुमराह की जोड़ी मौजूद हैं।

17 Dec 202412:35:24 PM
IND Vs AUS 3rd Test : रवींद्र जडेजा आउट

 रवींद्र जडेजा आउट हो गए हैं। उन्हें पैट कमिंस ने अपने बाउंसर के जाल में फंसा लिया। जडेजा ने पुल किया और मिचेल मार्श ने उनका कैच लपका। इसी के साथ भारत ने अपना नौवां विकेट खो दिया। 

रवींद्र जडेजा- 77 रन, 123 गेंद 7x4 1x6

17 Dec 202412:21:13 PM
IND Vs AUS 3rd Test Live: मोहम्मद सिराज लौटे पवेलियन

 मोहम्मद सिराज को रूप में भारत ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। उन्हें मिचेल स्टार्क ने टी के बाद पहले ही ओवर में आउट किया। स्टार्क की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लपका। 

मोहम्मद सिराज- 1 रन, 11 गेंद

17 Dec 202412:19:23 PM
IND Vs AUS 3rd Test live: टी के बाद मैच शुरू

 टी ब्रेक के बाद मैच शुरू हो गया है। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज भारत को फॉलोऑन से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

17 Dec 202411:54:00 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 200 रन के पार

ब्रिस्बेन में एक बार फिर से बारिश ने खेल में खलल डाला। 62वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट खोकर 201 रन रहा। बारिश होने के बाद टी ब्रेक का फैसला लिया गया।

17 Dec 202411:38:36 AM
India vs Australia Live Score: भारत का गिरा सातवां विकेट

पारी के 60वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पैट कमिंस ने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया। इस दौरान उन्होंने 16 रन बनाए। 60 ओवर के बाद भारत का स्कोर 194/7 रहा।

17 Dec 202411:32:59 AM
IND Vs AUS 3rd Test Live: भारत का स्कोर 200 रन के करीब

पारी के 50वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन रहा।नीतीश और रवींद्र जडेजा के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी हैं।

17 Dec 202411:04:04 AM
Ind vs Aus 3rd Test Live: दूसरे सेशन का खेल फिर से शुरू

पारी के 52वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/6 रहा। जडेजा और नीतीश की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अब 63 रन की दरकार हैं।

17 Dec 202410:39:06 AM
India vs Australia live score: ब्रिस्बेन में इस बार काफी तेज बारिश

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरे सेशन में काफी तेज बारिश आई। इस बार लग रहा कि थोड़ लंबे समय तक खेल को रोका जा सकता है।

17 Dec 20249:57:10 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 4 Live: फिर से ब्रिस्बेन में बारिश ने दी दस्तक

ब्रिस्बेन में फिर से बारिश की वजह से मैच रुक गया है। भारत का स्कोर 178/6 रहा। जडेजा ने अपने करियर का 22वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। 

17 Dec 20249:47:22 AM
Ind vs Aus 3rd Test Live: जडेजा ने जड़ा अर्धशतक

पारी के 50वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने एक रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ये छठी फिफ्टी रही। 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 176/6 रहा।

17 Dec 20249:41:28 AM
IND Vs AUS LIVE Score: जडेजा-नीतीश की जोड़ी से एक बड़ी पारी की आस

चौथे दिन का दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। अब क्रीज पर जडेजा और नीतीश रेड्डी की जोड़ी मौजूद हैं। भारतीय टीम को इन दोनों बल्लेबाजों से एक बड़ी पारी की आस हैं। भारत क फॉलो ऑन बचाने के लिए 79 रन की दरकार हैं।

17 Dec 20249:34:19 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day Live: 7 मिनट बाद खेल होगा शुरू

अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण कर लिया हैं और अब 9:40am पर मैच शुरू होगा। भारत का स्कोर 167/6 है।

17 Dec 20249:33:15 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 4 Live: ब्रिस्बेन में रुकी बारिश

ब्रिस्बेन में बारिश रुक गई है और कवर्स मैदान से हटाए गए हैं। अंपायर्स कुछ ही देर में मैदान का निरीक्षण करेंगे।

17 Dec 20248:52:03 AM
India vs Australia 3rd Test Day 4 Live: ब्रिस्बेन में बारिश शुरू

ब्रिस्बेन में बारिश फिर से शुरू हो गई है और दूसरे सेशन की शुरुआत में अब कुछ समय की देरी होगी। लंच तक भारत का स्कोर 167/6 रहा। भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए 79 रन और बनाने होंगे।

17 Dec 20248:20:17 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: पहले सेशन का खेल खत्म

चौथे दिन के खेल का पहला सेशन खत्म हो चुका है। भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट खोकर 167 रन रहा। नीतीश रेड्डी और जडेजा के बीच अभी तक 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।

17 Dec 20247:52:50 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: राहुल हुए आउट

पारी के 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर नाथन लियोन ने केएल राहुल को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। स्टीव ने एक हाथ से ये कैच लपका। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 145/6 रहा।

17 Dec 20247:35:10 AM
Ind vs Aus 3rd Test Live: 100 रन के करीब पहुंचे राहुल

पारी के 39वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन रहा। जडेजा (22) और राहुल (79) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

17 Dec 20247:17:50 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: राहुल-जडेजा के बीच 50 रन की साझेदारी

पारी के 36वें ओवर में केएल राहुल और जडेजा के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है।

17 Dec 20246:59:18 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 4 Live: बारिश रुकने के बाद खेल जारी

बारिश रुकने के बाद खेल शुरू हो गया है। राहुल और जडेजा की जोड़ी से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीदें हैं। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/5 रहा।

17 Dec 20246:52:09 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा खेल

बारिश रुकने के बाद चौथे दिन का खेल 6:55 am पर शुरू होगा। भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम से पहली पारी में 340 रन पीछे है। भारत का स्कोर 105/5 है।

17 Dec 20246:34:33 AM
IND Vs AUS 3rd Test Day 4 Live: ब्रिस्बेन में बारिश के चलते रुका खेल

बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल रुक गया है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम लौट चुके हैं। वहीं, भारत ने अभी तक 5 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। 

17 Dec 20246:32:08 AM
India vs Australia 3rd Test Day 4 Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

पारी के 30वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। अब भारत को फॉलो ऑन बचाने के लिए 141 रन की दरकार हैं। मौजूदा समय में क्रीज पर राहुल और जडेजा की जोड़ी मौजूद हैं।

17 Dec 20246:23:38 AM
India vs Australia Test Day 4 Live: 100 रन के करीब भारत का स्कोर

भारतीय टीम का स्कोर शुरुआती झटकों के बाद 100 रन के करीब पहुंच गया है। पारी के 28वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/5 रहा। क्रीज पर जडेजा (4) और राहुल (62) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

17 Dec 20246:00:01 AM
India vs Australia 3rd Test Day 4 Live: केएल राहुल का अर्धशतक पूरा

85 गेंदों का सामना करते हुए केएल राहुल का अर्धशतक पूरा। इस सीरीज में उनका ये दूसरा अर्धशतक रहा। गाबा टेस्ट की पहली पारी में जहां भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप रहा तो विकेट गिरते हुए मुश्किल समय में एक छोर से बैटिंग करते हुए राहुल क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने अब अर्धशतक जड़ दिया।

17 Dec 20245:57:00 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: केएल राहुल अर्धशतक जड़ने के करीब पहुंचे

भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल अर्धशतक जड़ने के करीब पहुंच गए हैं। पारी के 24वें ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 74 रन रहा। क्रीज पर रवींद्र जडेजा (0) और केएल राहुल (45) रन बनाकर खेल रहे हैं।

17 Dec 20245:54:33 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: रोहित शर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन

पारी के 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। ड्राइव के प्रयास करते हुए रोहित शर्मा आउट हो गए।

17 Dec 20245:49:51 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: भारत का स्कोर 70 रन के पार

पारी के 23वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन रहा। केएल राहुल (45) और रोहित शर्मा(10) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

17 Dec 20245:38:10 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live: रोहित शर्मा का खुला खाता

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 10 गेंद खेलने के बाद अपना खाता खोल लिया है। 20 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 55 रन रहा।

17 Dec 20245:33:46 AM
Ind vs Aus 3rd Test Day 4 Live Score: राहुल-रोहित की जोड़ी से खास उम्मीद

भारतीय टीम को केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी से चौथे दिन के खेल में बड़ी उम्मीदें हैं। भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। इसे बचाने का काम रोहित-राहुल की जोड़ी को करना हैं।

17 Dec 20245:26:30 AM
India vs Australia 3rd Test Day 4 Live: चौथे दिन के खेल की शुरुआत में राहुल को मिला जीवनदान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। चौथे दिन के खेल की शुरुआत की पहल गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। स्टीव स्मिथ ने उनका कैच ड्रॉप किया। 

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/4

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us