IND vs AFG 2nd T20I Live Score: सीरीज जीतने उतरेगा भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
India vs Afghanistan 2nd T20I Live Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

IND vs AFG: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान दूसरा टी20 मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan 2nd T20I Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। रविवार को खेले गए पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी और अब उनकी निहागें दूसरे मैच पर होंगी।
भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पहले मैच में रन नहीं बना सके थे। ऐसे में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।
IND vs AFG 2nd T20 Live: वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। चक्रवर्ती के बाहर होने पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर भी सवाल उठने लगे हैं। चक्रवर्ती इंग्लैंड दौरे पर भी चोटिल हो गए थे और फिर एक मैच खेलकर दोबारा से चोट की वजह से बाहर हो गए।
India vs Afghanistan Live Score: भारत की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई।
India vs Afghanistan Live Score: अफगानिस्तान की टीम
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नैब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान।
India vs Afghanistan Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए टॉस सात बजे होगा।
