Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND A vs AFG A Highlights: इंडिया-ए के सामने पस्त हुई अफगानिस्तान, फाइनल की उम्मीदें रखीं जिंदा 

IND A vs AFG A Highlights: ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 में लगातार दो हार के बाद, इंडिया ए का आज अफगानिस्तान ए से 'करो या मरो' मुकाबला है। इस मैच में अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

By Priyanka Joshi Wed, 17 Jun 2026 05:52 PM (IST)
IND A vs AFG A Live Score: सुपर ओवर बवाल के बाद इंडिया ए की अफगानिस्तान से आज भिड़ंत

IND A vs AFG A Live Score: सुपर ओवर बवाल के बाद इंडिया ए की अफगानिस्तान से आज भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए ने बुधवार को अफगानिस्तान-ए को 101 रनों से हरा दिया और इसी के साथ फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने नौ विकेट खोकर 319 रन बनाए थे। इस स्कोर के सामने अफगानिस्तान की टीम 36.5 ओवरों में 218 रनों पर ही ढेर हो गई। 

17 Jun 20265:37:30 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: इंडिया-ए ने जीता मैच


सिंधू ने 37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जहीर खान को आउट कर अफगानिस्तान का आखिरी विकेट गिरा दिया और इंडिया-ए को जीत दिलाई। 

17 Jun 20265:33:39 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: अफगानिस्तान-ए ने खोया नौवां विकेट


37वें ओवर की दूसरी गेंद पर शम्स उर रहमान को सिंधू ने अपना शिकार बना अफगानिस्तान का नौवां विकेट गिरा दिया। 

17 Jun 20265:21:24 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: सिंधू ने दिलाई आठवीं सफलता


35वें ओवर की पहली गेंद पर निशांत सिंधू ने अबदुल्लाह अहमदजई को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिला दी है। अहमदजई सिर्फ छह रन ही बना सके। 

17 Jun 20265:15:39 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: सूर्यांश ने दिलाई सफलता


33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यांश शेड्गे ने भारत को एक और सफलता दिला दी। उन्होंने फरमानुल्लाह को 17 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। 

17 Jun 20265:14:06 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: मोहम्मद इशाक भी लौटे पवेलियन


32वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद इशाक की पारी का अंत यश ठाकुर ने किया। वह 16 रन ही बना पाए। 

17 Jun 20265:12:42 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: विपराज निगम का कमाल


28वें ओवर की पहली ही गेंद पर बाहिर शाह आउट हो गए। उन्हें विपराज निगम ने पवेलियन की राह दिखाई। शाह ने 52 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए। 

17 Jun 20265:10:29 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिर


25वें ओवर की चौथी गेंद पर अफगानिस्तान-ए ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। फैसल शिनजोदा को अनुकूल रॉय ने अपनी ही गेंद पर आउट किया। वह 56 गेंदों पर 46 रन बना पाए। 

17 Jun 20264:14:58 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: अफगानिस्तान को लगा तीसरा झटका

पारी के 10वें ओवर में अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा। कप्तान इमरान 27 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो गए। निशांत सिंधू ने उनका काम तमाम किया। इस तरह 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 71/3 हो चुका है।

17 Jun 20263:38:07 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: वैभव ने लपका कमाल का कैच

पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर यश ठाकुर ने हसन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान हसन ने 9 गेंदों पर 4 रन बनाए। इस तरह यश ने इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अंशुल काम्बोज ने खलिद को आउट कर इंडिया ए को दूसरी सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने फील्ड में कमाल कर दिया। पहले तो उन्होंने मुश्किल कैच टपका दिया, लेकिन तुरंत ही डाइव लगाकर जमीन से कुछ इंच ऊपर दूसरा शानदार कैच पकड़ लिया।

छठे ओवर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोर 48/2 रहा।

17 Jun 20262:09:23 PM

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए ने बनाए 319/8 रन

इंडिया ए की पारी के आखिरी ओवर में कुल 9 रन आए और उनके दो विकेट गिरे। तिलक वर्मा (59), प्रियांश आर्य (58) और कुमार कुशाग्र (58) ने अहम पारियां खेलीं, जबकि विप्रज निगम ने 20 गेंद में 30 रन बनाकर टीम की मदद की। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 319 रन बनाए। अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 320 रन का टारगेट मिला है। इंडिया ए की टीम को 319 रन डिफेंड करने होंगे, क्योंकि ये मैच 'करो या मरो' वाला है। आज हार मतलब की इंडिया ए की टीम का सफर समाप्त।

17 Jun 20261:55:44 PM

India A vs AFG A LIVE Cricket Score: इंडिया ए के 300 रन पूरे

विप्रज निगम के चौके के साथ ही इंडिया ए के 300 रन भी पूरे हो गए। 49 ओवर के बाद इंडिया ए ने 6 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए।

17 Jun 20261:40:00 PM

India A vs AFG A LIVE Score: इंडिया ए के गिरे 6 विकेट

पारी के 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान तिलक वर्मा आउट हुए। ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुल लेंथ गेंद पर तिलक ने शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के हाथों में चले गई और अब्दुल्लाह की गेंद पर तिलक का कैच मोहम्मद इशाक ने लपका। 

इंडिया ए का स्कोर 45 ओवर के बाद 274/6 रहा। 

17 Jun 20261:26:06 PM

IND A vs AFG A LIVE Score: इंडिया A ने 260 रन का आंकड़ा पार किया

इंडिया ए की टीम के 5 विकेट गिर चुके हैं और 44वें ओवर के खेल तक उन्होंने 260 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा के अर्धशतक के बाद अब टीम की नजरें 300 से ज्यादा रन बनाने पर है।

17 Jun 20261:19:48 PM

India A vs AFG A Live Score: जहीर ने शेडगे को 2 रन पर किया आउट

थोड़ी देर क्रीज पर रुकने के बाद सूर्यांश शेडगे की पारी खत्म हो गई। जहीर खान की गेंद पर तेज रन बनाने के चक्कर में वो आउट हो गए। बड़ा शॉट लगाने के लिए शेडगे ने स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन गेंद में दूरी नहीं मिली और डीप मिडविकेट पर फैसल शिनोजादा ने कैच पकड़ लिया। शेडगे 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह 254 रन के स्कोर पर इंडिया ए को पांचवां झटका लगा। 

17 Jun 202612:59:33 PM

India A vs AFG A Live Score: दाऊदजई ने कुशाग्र को 58 पर किया बोल्ड

कुमार कुशाग्र की शानदार पारी 58 रन पर खत्म हुई। फरीदून दाऊदजई ने कमाल की गेंद डालकर ये साझेदारी तोड़ दी। कुशाग्र ने जगह बनाकर ऑफ साइड में शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद सीधे मिडिल स्टंप के ऊपर जाकर लगी। इस दौरान कुशाग्र ने 67 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। उनकी इस पारी ने शुरुआती झटकों के बाद इंडिया ए को संभालने में बड़ी मदद की। 

38 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 233/4

17 Jun 202612:00:29 PM

IND A vs AFG A Live Score: तिलक-कुमार की जोड़ी क्रीज पर मौजूद

पारी के 24वें ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन रहा। कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा की साझेदारी इंडिया ए को मैच में वापस ला रही है। दोनों बल्लेबाज लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं और साथ में बाउंड्री भी लगा रहे हैं। इस बार दोनों ने जहीर खान के ओवर में 9 रन बटोरे। 

24 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 168/3 रहा।

 

17 Jun 202611:36:51 AM

India A vs AFG A Live Score: इंडिया ए के गिरे 3 विकेट

अफगानिस्तान ए को फरमानुल्लाह साफी ने दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद अब्दुल्ला अहमदजई ने ऋतुराज गायकवाड़ को 30 रन पर आउट किया। अहमदजई ने लेग साइड पर गेंद फेंकी और गायकवाड़ जिस पर ठीक से खेल नहीं पाए और गेंद बल्ले के हल्के से किनारे को छूकर विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के पास गई, जिन्होंने बिना कोई गलती नहीं की और शानदार कैच लपका। इस तरह 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंडिया ए का तीसरा विकेट गिरा। 

18 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 129/3 रहा।

17 Jun 202611:08:35 AM

IND A vs AFG A Live Score: प्रियांश आर्य ने जड़ा अर्धशतक

पारी के 12वें ओवर में प्रियांश आर्य ने अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 34 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर आए हैं। वैभव के झटके के बाद  इंडिया ए की टीम की पारी गायकवाड़ और आर्य संभाल रहे हैं।

12 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 97/1 रहा।

17 Jun 202610:56:10 AM

India A vs Afghanistan A Live Score: वैभव सूर्यवंशी फिर फेल

पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान ए को बड़ा विकेट मिला। वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए। फरीदून दाउदजई के इस ओवर की पहली पांच गेंदों पर सूर्यवंशी हाथ खोलते नजर आए। उन्होंने दो चौके और एक शानदार छक्का लगाया। लेकिन आखिरी गेंद पर फरीदून ने वैभव को अपना शिकार बनाया। वैभव ने फिर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, मगर टाइमिंग ठीक नहीं बैठी। नतीजा ये हुआ कि कवर प्वाइंट पर खालिद तनिवाल ने उनका आसान-सा कैच लपक लिया। इस तरह 75 रन के स्कोर पर इंडिया ए का पहला विकेट गिर गया। सबसे ज्यादा चर्चा ये रही कि दो बार जीवनदान मिलने के बाद भी वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

8 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 75/1 रहा।

17 Jun 202610:49:41 AM

India A vs Afghanistan A 2026 Live Score: एक ओवर से बने 17 रन

प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का पूरा रुख ही बदल दिया। इस बार दोनों ने अब्दुल्ला अहमदजई पर अटैकिंग अंदाज में बैटिंग की। सूर्यवंशी ने उनका स्वागत चौके से किया और फिर एक लंबा छक्का जड़ दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर आर्य ने सिक्स लगाया। इस ओवर में कुल 17 रन आए और इसी के साथ इंडिया ए ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

6 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 53/0 रहा।

17 Jun 202610:46:51 AM

India A vs Afghanistan A Live Score: वैभव को जीवनदान

वैभव सूर्यवंशी को बड़ा जीवनदान मिला। उन्होंने फरीदून दाउदजई की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग ठीक नहीं बैठी। नतीजा ये हुआ कि गेंद हवा में स्क्वायर लेग की तरफ गई, लेकिन अफगानिस्तान ए के फील्डर ने आसान सा कैच छोड़ दिया। ये अफगानिस्तान की बड़ी गलती है, क्योंकि सूर्यवंशी को दो जीवनदान मिल चुके हैं। फरीदून ने इस ओवर में 11 रन दिए।

तीन ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 20/0 रहा।

17 Jun 202610:08:33 AM

IND A vs AFG A Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दाऊदजई

भारत ए (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर

17 Jun 202610:05:21 AM

India A vs AFG A Live Score: इंडिया ए की बैटिंग शुरू

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई-नेशन A सीरीज का मैच शुरू हो गया है। प्रभसिमरन सिंह के बाहर होने के बाद, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य इंडिया ए के लिए पारी का आगाज करने आए हैं। वहीं दूसरी ओर, अफगानिस्तान A के लिए फरीदून दाऊदजई पहला ओवर डालने आए।

17 Jun 202610:03:16 AM

AFG A vs IND A Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव

इंडिया A के लिए यह 'करो या मरो' वाली स्थिति है, इसलिए कप्तान तिलक वर्मा ने पलेइंग-11 में चौंकाने वाले बदलाव किए हैं। ओपनर प्रभसिमरन सिंह के साथ-साथ आयुष बडोनी और अरशद खान को ड्रॉप किया गया। उनकी जगह प्रियांश आर्य, कुमार कुशाग्र और अंशुल कंबोज को मौका मिला है। 

17 Jun 20269:50:01 AM

India A vs AFG A Cricket Live Score: युधवीर की जगह अशोक शर्मा टीम में शामिल

IPL 2026 में 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंदों में से एक फेंकने वाले अशोक शर्मा को श्रीलंका में चल रही वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल युधवीर सिंह की जगह टीम में लिया गया है। युधवीर अभी तक इंडिया ए के तीनों मैचों में नहीं खेले थे।

17 Jun 20269:46:27 AM

IND A vs AFG A, Live Updates: अफगानिस्तान ए ने जीता टॉस, चुनी बॉलिंग

दांबुला में ट्राई नेशन ए सीरीज के पांचवें मैच में अफगानिस्तान ए (Afghanistan A Wins Toss, Opt to Field) के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। इंडिया ए की टीम अब पहले बैटिंग करेगी।

17 Jun 20269:31:13 AM

IND A vs AFG A Live: इंडिया ए को श्रीलंका ए से मिली थी हार

सोमवार को ट्राई-सीरीज के रोमांचक मैच में श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में इंडिया ए को हरा दिया था। श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुगथस मथुलन ने दबाव में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने सुपर ओवर में 18 रन बचाकर श्रीलंका को जीत दिलाई थी। उनके सामने भारत के खतरनाक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे थे, लेकिन मथुलन ने हिम्मत नहीं हारी। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई प्लेयर के बीच हुई झड़प ने माहौल गर्म कर दिया था। 

17 Jun 20268:05:07 AM

IND A vs AFG A Live Score: इंडिया-ए की टीम

भारतीय ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, अंशुल कंबोज, अनुकूल रॉय, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, अशोक शर्मा, विपराज निगम और यश ठाकुर।

17 Jun 20267:32:05 AM

IND A vs AFG A Live Updates: इंडिया ए की अफगानिस्तान ए से आज भिड़ंत

नमस्ते! भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। तिलक वर्मा की इंडिया ए टीम के लिए आड करो या मरो का मैच है। लगातार 2 हार के बाद भारत को जीत जरूरी है। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज इंडिया ए की नजरें अफगानिस्तान ए पर किसी भी हाल में जीत हासिल करने पर होगी, क्योंकि ये इंडिया का लीग स्टेज का आखिरी मैच है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us