Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND-W vs UAE-W Highlights: भारतीय टीम ने यूएई को बुरी तरह रौंदा, 78 रन से जीता मुकाबला

महिला एशिया कप 2024 में भारत और यूएई के बीच आज मुकाबला हुआ। मैच रंगीरी दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने यूएई को 78 रन से हराया। एशिया कप में हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम की यह दूसरी जीत है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी।

By Priyanka Joshi Sun, 21 Jul 2024 05:18 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women's Cricket Team vs UAE W Team: विमेंस एशिया कप 2024 के ग्रुप स्टेज का पांचवां मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम के बीच खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 78 रन से अपने नाम किया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में यूएई टीम 2 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। 

IND W vs UAE W Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर

संयुक्त अरब अमीरात महिला- ईशा रोहित ओझा (कप्तान), तीर्था सतीश (विकेटकीपर), रिनिथा राजिथ, समायरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार

India Women's Cricket Team vs United Arab Emirates Team Live Updates: 

21 Jul 20245:18:56 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: आखिरी गेंद पर रन आउट हुईं कविशा एगोडागे

 आखिरी गेंद पर कविशा एगोडागे रन आउट हुईं। उन्‍होंने 7 गेंदों पर 6 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 78 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया।

21 Jul 20245:08:09 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: यूएई का छठा विकेट गिरा

 दीप्ति शर्मा ने भारतीय टीम को एक और सफलता दिलाई है। उन्‍होंने हीना होतचंदानी को शेफाली वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। हीना होतचंदानी ने 9 गेंदों पर 8 रन बनाए।

21 Jul 20245:01:27 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: भारतीय टीम जीत की दहलीज पर

 यूएई की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। राधा यादव ने खुशी शर्मा का शिकार किया। उन्‍होंने 13 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली।

21 Jul 20244:50:18 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: यूएई को लगा चौथा झटका

 76 के स्‍कोर पर यूएई को चौथा झटका लगा है। तनुजा कंवर ने कप्‍तान ईशा रोहित ओझा को अपने जाल में फंसाया। ईशा ने 36 गेंदों का सामना किया और 38 रन बनाए।

21 Jul 20244:25:29 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: यूएई की पारी लड़खड़ाई

 बड़े टोटल का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत खराब रही। समायरा धरणीधरका भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। उन्‍होंने 8 गेंदों पर 5 रन बनाए।

21 Jul 20244:16:32 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: यूएई का दूसरा विकेट गिरा

 यूएई टीम को 5वें ओवर में पहला और छठे ओवर में दूसरा झटका लगा। पूजा वस्त्राकर ने रिनिथा राजिथ को बोल्‍ड किया। रिनिथा राजिथ ने 3 गेंदों का सामना किया और रन बनाए।

21 Jul 20244:09:57 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: यूएई को लगा पहला झटका

 202 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी यूएई टीम को 5वें ओवर में पहला झटका लगा। रेणुका सिंह ने तीर्था सतीश को कप्‍तान हरमनप्रीत के हाथों कैच आउट कराया। तीर्था सतीश ने 12 गेंदों पर 4 रन बनाए।

21 Jul 20243:41:49 PM
IND W vs UAE W Live Score: भारत ने यूएई को दिया 202 रन का लक्ष्य

 टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बनाए और को 202 रन का टारगेट दिया। ऐसा  पहली बार हुआ जब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने शानदार अर्धशतक जड़े और टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

21 Jul 20243:26:30 PM
India Women vs UAE, Women Live: हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट खोकर 164 रन रहा।

21 Jul 20243:13:31 PM
IND W vs UAE W Live Score: 15 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 143/4

15 ओवर के खेल के बाद भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर अर्धशतक के करीब हैं।

21 Jul 20243:04:46 PM
IND W vs UAE W Live Score: टीम इंडिया का गिरा चौथा विकेट

भारतीय महिला टीम को 106 के स्कोर पर चौथा झटका जेमिमा के रूप में लगा है। जेमिमा को यूएई की कप्तान ईशा ने अपना शिकार बनाया।

21 Jul 20242:49:06 PM
IND W vs UAE W Live Score: 10 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 87/3

10 ओवर के खेल तक भारतीय महिला टीम ने तीन विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर (23*) और जेमिमा (11*) रन पर बल्लेबाजी कर रही है। दोनों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीदें हैं।

21 Jul 20242:37:42 PM
IND W vs UAE W Live Score: भारतीय टीम ने गंवाए तीन विकेट

सात ओवर के खेल तक भारतीय महिला टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। जेमिमा (7) और हरमनप्रीत (4) रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रही है।

21 Jul 20242:28:17 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: शेफाली और हेमलता आउट

 मजबूत स्थिति में नजर आ रही टीम इंडिया दो गेंदों पर ही बैकफुट पर आ गई है। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली वर्मा और छठे ओवर की पहली गेंद पर डायलान हेमलता पवेलियन पहुंच गई हैं। शेफाली ने 37 और हेमलता ने दो रन बनाए। 

21 Jul 20242:25:45 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

 भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। शेफाली वर्मा तेजी से रन बना रही हैं। 

21 Jul 20242:16:49 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: भारत को लग पहला झटका

 भारत का पहला विकेट गिर गया है। टीम की ओपनर मंधाना आउट हो गई हैं। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उनका विकेट गिरा। कविशा इगोडेगे ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। मंधाना 19 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हो गईं। 

21 Jul 20242:13:20 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: भारत की तेज शुरुआत

 शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को तेज शुरुआत दी है। दो ओवरों के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन है,

21 Jul 20242:04:04 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: भारतीय पारी शुरू

 भारतीय पारी शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ओपनिंग कर रही है। दोनों से टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।

21 Jul 20241:40:16 PM
IND W vs UAE W Live Score: संयुक्त अरब अमीरात महिला की प्लेइंग इलेवन

 ईशा रोहित ओझा (कप्तान), तीर्थाशीष (विकेटकीपर), रिनिथा राजिथ, समायरा धरणीधरका, कवयित्री एगोडागे, खुशी शर्मा, हिना होतचंदानी, वैष्णव महेश, विशेषा राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार

21 Jul 20241:38:44 PM
IND W vs UAE W Live Score: भारत की प्लेइंग-11 इस प्रकार-

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर

21 Jul 20241:37:21 PM
Ind W vs UAW W Live Score: यूएई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

यूएई ने भारत के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूएई की टीम अपने पहले मुकाबले की प्लेइंग-11 के साथ ही इस मैच में खेलने उतरी। वहीं, भारत की तरफ से तनुजा कंवर को डेब्यू का मौका मिला। उन्हें श्रेयंका पाटिल के इंजर्ड होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की जगह टीम में शामिल किया गया। रेणुका सिंह ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई।

21 Jul 20241:21:25 PM
IND W vs UAE W Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम यूएई क्रिकेट टीम के बीच टॉस कुछ ही देर में यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

21 Jul 20241:15:13 PM
IND-W vs UAE-W Live Score: यूएई से भारत का सामना

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला टीम ने शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी और जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। वहीं, यूएई की टीम को अपने पहले मैच में नेपाल से हार मिली थी। भारत के फिलहाल दो अंक और प्लस 2.29 का नेट रनरेट है और यूएई को हराने के इरादे से हरमनप्रीत एंड कंपनी आज मैदान पर कदम रखेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us