IND W vs SL W Final Highlights: शेफाली-स्मृति के बाद स्पिनरों ने दिखाया कमाल, भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब
Women's Asia Cup 2026 Final Highlights: महिला एशिया कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। ...और पढ़ें

IND W vs SL W: महिला एशिया कप 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Sri Lanka Women, Asia Cup 2026 Final Highlights: महिला एशिया कप 2026 का खिताब हरमनप्रीत कौर की टीम ने अपने नाम कर लिया है। भारत ने फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को हराया है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 183 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर सिमट गई। भारत ने मैच को 72 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया, जबकि दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। भारत ने 8वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
