विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women Asia Cup Final: श्रीलंका ने पहली बार जीता महिला एशिया कप का खिताब, 8 विकेट से भारत को हराकर तोड़ा सपना

Published: Sun, 28 Jul 2024 06:35 PM (GMT+05:30)

महिला एशिया कप 2024 में श्रीलंका ने भारत को हराकर इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप ...और पढ़ें

श्रीलंका ने पहली बार जीता Women Asia Cup, फोटो- ANI
श्रीलंका ने पहली बार जीता Women Asia Cup, फोटो- ANI

HighLights

  1. श्रीलंका ने पहली बार जीता महिला एशिया कप का खिताब
  2. फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया
  3. चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा की अर्धशतकीय पारी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL Women Asia Cup Final: भारतीय टीम महिला और श्रीलंकाई टीम के बीच महिला एशिया टी20 कप 2024 का फाइनल मैच खेला गया। श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे। श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। जेमिमा ने 29 रन का योगदान दिया। आखिर में ऋचा घोष ने 14 गेंद पर 30 रन की तेज पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी को दो विकेट मिले।

पहली बार बनीं चैंपियन

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था। विश्मी गुनारत्ने 1 रन बनाकर रन आउट हो गईं। हालांकि, कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने संभल कर खेलते हुए टीम के लिए जीत की नींव रख दी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। कप्तान अटापट्टू ने 61 रन की पारी खेली। वहीं, समरविक्रमा नाबाद रहते हुए 69 रन बनाए। भारत के तरफ से दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।

भारत का टूटना सपना

भारतीय महिला टीम एशिया कप में अपना 9वां फाइनल मैच खेल रही थी। सभी को लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से अपना 8वां खिताब जीत जाएगा, लेकिन श्रीलंका ने भारत का विजयी रथ रोका। इससे पहले भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया था। श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप पर कब्जा जमाया।

यह भी पढे़ं- Pooja Vastrakar बनी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली भारतीय तेज गेंदबाज, चूर-चूर हुआ Jhulan Goswami का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Women Asia Cup 2024: 9वीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, 10 विकेट से बांग्लादेश को चटाई धूल