Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND-W vs SL-W Asia Cup 2024 Final Highlights: श्रीलंका ने तोड़ा भारत का सपना, 8 विकेट से हराकर जीता पहला खिताब

IND-W vs SL-W Women's Asia Cup 2024 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2024 के फाइनल मैच में श्रीलंका से सामना हुआ। श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया।

By Priyanka Joshi Sun, 28 Jul 2024 06:14 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL Women Asia Cup Final Live: भारतीय टीम महिला और श्रीलंकाई टीम के बीच महिला एशिया टी20 कप 2024 का फाइनल मैच खेला गया।श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता।  

मैच से पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। आखिरी में ऋचा घोष ने 30 रन की तेज पारी खेली।

पहली बार बनीं चैंपियन

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था। हालांकि, कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने संभल कर खेलते हुए टीम के लिए जीत की नींव रख दी। कप्तान अटापट्टू ने 61 रन की पारी खेली। वहीं, समरविक्रमा नाबाद रहते हुए 69 रन बनाए। भारत के तरफ से दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला। 

भारतीय महिला टीम एशिया कप में अपना 9वां फाइनल मैच खेल रही थी। सभी को लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से अपना 8वां खिताब जीत जाएगा, लेकिन श्रीलंका ने भारत का विजयी रथ रोका और पहली बार एशिया कप पर कब्जा जमाया।

IND-W vs SL-W Final: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका महिला टीम-

विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला

भारत महिला टीम-

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह

28 Jul 20246:14:34 PM
Asia Cup 2024 Final Live: श्रीलंका ने जीता खिताब

 श्रीलंका ने फाइनल में भारत का 8वीं बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 8 विकेट से मात दी। श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता। 

28 Jul 20245:51:26 PM
Asia Cup 2024 Final Live: पवेलियन लौटीं अटापट्टू

 श्रीलंका ने कप्तान अटापट्टू का विकेट गंवा दिया। श्रीलंकाई कप्तान ने 61 रन की पारी खेली। समरविक्रमा अपने अर्धशतक के करीब हैं। भारत को 8वां खिताब जीतने के लिए चमत्कार करना होगा। श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 36 गेंद पर 53 रन चाहिए।

14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 113/2

28 Jul 20245:08:20 PM
Women Asia Cup 2024 Final Live: श्रीलंका ने गंवाया पहला विकेट

 भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान चमारी अटापट्टू 16 रन और हर्षिता समरविक्रमा 10 रन बनाकर खेल रही हैं। 

5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 28/1

28 Jul 20244:06:46 PM
IND W vs SL W Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100/3

14 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम ने 100 रन का स्कोर बना लिया। फिलहाल क्रीज पर जेमिमा और स्मृति मंधाना की जोड़ी मौजूद हैं।

28 Jul 20244:00:45 PM
IND-W vs SL-W Live: स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

हरमनप्रीत कौर के रूप में भारतीय महिला टीम ने तीसरा विकेट गंवाया। पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर स्मृति मंधाना ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह स्मृति काी टी20 इंटरनेशनल की 26वीं फिफ्टी रही, जो कि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा फिफ्टी है।

28 Jul 20243:48:34 PM
IND W vs SL W Final Live Score: 10 ओवर तक भारत का स्कोर 68/2

भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने 10 ओवर के खेल तक 29 गेंदों पर 39 रन बना लिए हैं। उनके साथ क्रीज पर हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं। 10 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर दो विकेट खोकर 68 रन रहा।

28 Jul 20243:40:56 PM
IND W vs SL W Live: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका

58 रन के स्कोर पर भारतीय महिला टीम ने अपना दूसरा विकेट उमा छेत्री के रूप में गंवाया। चमारी अट्टापट्टू ने उमा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान वह 9 रन ही बना सकी। 9 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 64/2 रहा।

28 Jul 20243:30:36 PM
IND W vs SL W Live: शेफाली वर्मा हुईं LBW आउट

पारी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर कविषा ने शेफाली वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान वह 16 रन बनाकर आउट हुईं। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन रहा। क्रीज पर फिलहाल स्मृति और उमा की जोड़ी मौजूद हैं।

28 Jul 20243:24:41 PM
IND W vs SL W Live: पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/0

स्मृति और शेफाली की जोड़ी ने भारतीय महिला टीम को फाइनल में शानदार शुरुआत दिलाई। पांच ओवर के खेल तक भारत का स्कोर बिना किसी विकेट गंवाए 30 रन रहा।

28 Jul 20243:06:22 PM
India vs Sri Lanka Live Score Women Asia Cup Final: भारतीय टीम की बैटिंग शुरू

टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो गई। पहले ओवर में भारत ने 6 रन बनाए। क्रीज पर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी मौजूद हैं।

28 Jul 20242:43:49 PM
IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग-11

विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला

28 Jul 20242:43:24 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।

 

28 Jul 20242:36:42 PM
IND-W vs SL-W Live: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने एशिया कप 2024 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, चमारी अट्टापट्टू ने श्रीलंका की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया।

28 Jul 20241:58:35 PM
IND-W vs SL-W Asia Cup 2024: भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11 संभावित

 स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, डी हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा अडाव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर

28 Jul 20241:23:49 PM
India vs Sri Lanka Match Today: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच आज

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल मैच आज दांबुला में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us