Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने 82 रन से दर्ज की जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदों को रखा जिंदा

India women vs Sri Lanka women: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से धूल चटाई। इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है।

By Umesh Kumar Wed, 09 Oct 2024 10:49 PM (IST)
News Article Hero Image

 Women's T20 World Cup 2024 live update: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के दमदार अर्धशतकों और शेफाली की उम्दा पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाया। यह इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है। पूरी श्रींलका की टीम 19.5 ओवर में 90 रन ही बना सकी। 

टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मंधाना ने 38 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 40 गेंद पर 43 रन बनाए। मंधाना रन आउट हुईं। वहीं चमारी ने शेफाली को आउट किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।  

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन- 

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

9 Oct 202410:49:54 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने दर्ज की जीत

 भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। 2014 के बाद भारत की यह टी20I में सबसे बड़ी जीत है। 2014 में 79 रन से जीत दर्ज की थी।

9 Oct 202410:41:54 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत जीत से मात्र एक कदम दूर

 श्रीलंकाई बल्लेबाज कंचना 19 रन बनाकर आउट हुईं। अरुंधति को तीसरी सफलता मिली। राधा यादव ने कैच लपका।  

9 Oct 202410:40:55 PM
IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका का गिर आठवां विकेट

 श्रीलंका ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। 

9 Oct 202410:17:58 PM
IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका ने गंवाया सातवां विकेट

 श्रीलंका ने सातवां विकेट गंवा दिया है। आशा सोभना ने सुगंधिका कुमारी को पवेलियन भेजा। इससे पहले अरुंधति रेड्डी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। 

12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 61/7

9 Oct 202410:06:58 PM
IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका ने गंवाए चार विकेट

 श्रीलंका टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। आशा ने संजीवनी को 20 के निजी स्कोर पर आउट किया। क्रीज पर नीलाक्षी डिसिल्वा और कविशा दिलहारी मौजूद हैं। 

11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 56/4

9 Oct 20249:31:46 PM
IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका ने गंवाई तीसरी विकेट

 श्रीलंका ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। श्रेयंका पाटिल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। वहीं, रेणुका ने दूसरी विकेट लेकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। 

3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 6/3

9 Oct 20249:24:04 PM
IND-W vs SL-W Live Score: पहले ओवर में ही गिरा विकेट

 श्रीलंका ने पहले ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया है। हरमनप्रीत की जगह फील्डिंग करने आईं राधा यादव ने अद्भुत कैच लपका। गुणारत्ने बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।

9 Oct 20248:53:34 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत का गिरा तीसरा विकेट

 भारतीय टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स 16 रन बनाकर आउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर का साथ देने के लिए ऋचा घोष क्रीज पर आई हैं। कप्तान हरमन 18 रन बनाकर खेल रही हैं। 

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 133/3

9 Oct 20248:42:01 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने गंवाए दो विकेट

 भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं। मंधाना 50 रन तो शेफाली वर्मा 43 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान चमारी अटापट्टू ने दोनों ही विकेट लिए। क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स मौजूद हैं। 

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 107/2

9 Oct 20248:15:09 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत की ठोस शुरुआत

 पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ठोस शुरुआत की है। शेफाली वर्मा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंद पर 42 रन बना लिए हैं। वहीं, मंधाना 30 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रही हैं। श्रीलंका को एक भी सफलता नहीं मिली है।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 78/0 

9 Oct 20247:52:33 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत का स्कोर- 30/0

 भारतीय टीम की पारी के 5 ओवर समाप्त हो चुके हैं। शेफाली ने तेज खेलते हुए 20 गेंद पर 24 रन बना लिए हैं। मंधाना 6 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं। 

9 Oct 20247:49:59 PM
IND-W vs SL-W Live Score: शेफाली वर्मा ने पूरे किए 2000 रन

 सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टी20I में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली पांचवीं भारतीय बल्लेबाज बनीं। 

9 Oct 20247:39:56 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत की पारी का आगाज

 भारत की पारी का आगाज हो चुका है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर हैं। दोनों तेज शुरुआत की है। दो ओवर में भारत ने 10 रन बना लिए हैं। 

9 Oct 20247:24:14 PM
IND-W vs SL-W Live Score: पिछले पांच मुकाबलों का रिकॉर्ड

 भारत ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में दो मैच गंवाएं हैं और तीन जीते हैं। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंका ने पांच में से तीन गंवाए हैं। 

9 Oct 20247:12:45 PM
IND-W vs SL-W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

9 Oct 20247:07:43 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने जीता टॉस

 भारत ने महत्वपूर्ण मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसी मैदान पर भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना मैच गंवाया था। कंडीशन को देखते हुए भारतीय कप्तान ने यह फैसला किया है। 

9 Oct 20246:58:04 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत का पलड़ा है भारी

 महिला टी20I भारत और श्रीलंका के बीच कुल 25 मैच खेले गए हैं। 19 बार भारत ने जीत दर्ज की है तो श्रीलंका को 5 बार जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच का सर्वोच्च स्कोर 168 रन का रहा है। 

9 Oct 20246:36:30 PM
India women vs Sri Lanka women live score: श्रीलंका उलटफेर को तैयार

 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया है। वह आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। अगर आज श्रीलंका जीतने में कामयाब होती है तो वह भारत का खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि, टूर्नामेंट में श्रीलंका अभी तक दोनों मैच हारी है। 

9 Oct 20246:33:59 PM
IND-W vs SL-W Live Score: भारत को चाहिए मात्र जीत

 सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को सिर्फ जीत चाहिए। पहला मुकाबला हारने के बाद भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत ने वापसी की है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us