IND W vs SL W Final Live Score: स्मृति के खूबसूरत शॉट्स के साथ भारत की पारी की शुरुआत, स्कोर 13/0
India Women vs Sri Lanka Women Final Live: एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए क्रिकेट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया मुकाबला जीतकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाना चाहेगी।

भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs SL W Final Live Score: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया से एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल की उम्मीद है। भारतीय टीम का सामना चमारी अटापट्टू की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम से होना है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। दूसरी तरफ श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल वाले मैच में एंट्री मारी है।
एशियन गेम्स से पहले एशिया कप 2026 खेला गया था, जहां पर फाइनल में यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मैच में 72 रनों से जीत हासिल की थी और रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता। अब उसी कारनामे को एक बार फिर भारतीय महिला टीम दोहराना चाहेगी।
IND W Vs SL W Live Score: भारत की दमदार शुरुआत
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है। मंधाना ने पारी के पहले ही ओवर में प्वाइंट के क्षेत्र में दो खूबसूरत चौके लगाए। दोनों ओपनर्स ने भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है।
2 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 13/0। स्मृति मंधाना 9* और शेफाली वर्मा 4* रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs SL W Live Score: टॉस अपडेट
एशियन गेम्स 2026 फाइनल के टॉस की अपडेट।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to bat first in the Gold Medal contest.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
Updates ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB#AsianGames pic.twitter.com/o8Pui2arNE
IND W vs SL W Live Score: भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11
इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसीमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथयानगना, काव्या काविंडी, मिताली अयोध्या, चामुंडी प्रबोदा और सुगंदिका कुमारी।
IND W vs SL W Live Score: भारत बना टॉस का बॉस
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
IND W vs SL W Live: गोल्ड जीतो 'बेटियों'

गोल्ड जीतो भारत की बेटियों...
IND W vs SL W Live: भारत के सामने श्रीलंका के खस्ता हाल
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 25 मुकाबले जीतकर अपने शक्तिशाली होने को मजबूती से बयां किया है। वहीं, श्रीलंकाई टीम 5 मैच जीतने में कामयाब रही। एक मैच बेनतीजा रहा। वैसे, भारत ने 2024 से श्रीलंका को एक भी मैच जीतने नहीं दिया। टीम इंडिया ने पिछले दो सालों में सात बार श्रीलंका को पटखनी दी।
IND W vs SL W Live Update: एशिया कप के बाद एशियन गेम्स लक्ष्य
भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच कुछ दिनों पहले ही एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। टीम इंडिया ने 72 रन से जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया था। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को इस जीत से मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है और उसकी कोशिश एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल भी अपने नाम करने का होगा।
IND W vs SL W Live: भारत का पलड़ा भारी
भारत और श्रीलंका महिला के बीच हांगझू 2023 एशियन गेम्स के फाइनल में भी भिड़ंत हुई थी। भारतीय टीम ने तब श्रीलंका को पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम अपने गोल्ड मेडल की रक्षा करने के इरादे से उतरेगी।
IND W vs SL W Final Live: भारतीय महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
IND W vs SL W Final Live: श्रीलंका महिला टीम
इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी, अनुष्का संजीवनी।
IND W vs SL W Final Live: लाइव ब्लॉग
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच होने वाले गोल्ड मेडल क्रिकेट मैच के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगी।
